Begin typing your search...

मुंबई के दादर स्टेशन पर महिला को ट्रैक पर घसीट-घसीटकर पीटता रहा शख्स, लोग देखते रहे तमाशा; VIDEO वायरल

मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर महिला के साथ मारपीट करता दिख रहा है. पुलिस आरोपी की पहचान में जुटी है.

मुंबई के दादर स्टेशन पर महिला को ट्रैक पर घसीट-घसीटकर पीटता रहा शख्स, लोग देखते रहे तमाशा; VIDEO वायरल
X
( Image Source:  X-@ANI )

Mumbai Dadar Video: मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन का एक डराने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर एक महिला के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है. पुलिस ने बताया कि अभी तक महिला और आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है और इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

पुलिस के मुताबिक, वीडियो सामने आने के बाद स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई. फुटेज में आरोपी मारपीट के बाद महिला को एक लंबी दूरी की ट्रेन तक छोड़ते हुए दिखाई देता है. इसके बाद वह स्टेशन से चला जाता है. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में दोनों एक-दूसरे को जानते हुए लग रहे हैं.

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि यह वीडियो वहां मौजूद एक व्यक्ति ने बनाया था, लेकिन घटना के दौरान किसी भी यात्री ने महिला की मदद के लिए आगे आने की कोशिश नहीं की. वहीं, महिला ने भी पुलिस के पास जाकर इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है.

वायरल वीडियो में क्या?

वायरल वीडियो में एक शख्स महिला को रेलवे ट्रैक पर बेरहमी से पीटता हुआ दिख रहा है. वह पहले उसे पीटता है और फिर घसीटता हुआ कोने में ले जाता है. जहां वह फिर उसकी पिटाई करता है. खास बात यह है कि कोई भी पास में खड़ा इंसान महिला की मदद करता नहीं दिख रहा है.

वीडियो हिंसक होने की वजह से उचित नही है.

सोशल मीडिया यूजर्स ने क्या कहा?

वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं. एक यजर कमेंट सेक्शन में लिखता है जब मुंबई वाले किसी भी मामले में नहीं उलझते हैं तब तक यह पता न हो कि मामला क्या है. वहीं रॉक्स्टार नाम का यूजर लिखता है, क्या इसकी जगह लड़की लड़के को पीट रही होती तो क्या कोई लड़की उसे बचाने आती? एलोन मस्ट नाम का यूजर लिखता है कि वीडियो बना रहा शख्स सबसे बड़ा दोषी है. उसे इन लोगों को रोकना चाहिए था.

अगला लेख