Begin typing your search...

मुंबई में बड़ा हदासा, अचानक हवा में उड़ी BMW...फिर पुल से नीचे जा गिरी, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर- 3 की मौत

मुंबई के कोस्टल रोड पर तेज रफ्तार BMW पुल से नीचे गिर गई. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. CCTV में हादसा कैद हुआ है और फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मुंबई में बड़ा हदासा, अचानक हवा में उड़ी BMW...फिर पुल से नीचे जा गिरी, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर- 3 की मौत
X

मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार BMW के पुल से नीचे गिरने के बाद बड़ा हादसा हो गया. हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, काली BMW मरीन ड्राइव से हाजी अली की तरफ जा रही थी. इसी दौरान ड्राइवर ने कार पर नियंत्रण खो दिया और कार कोस्टल रोड के ऊंचे पुल से नीचे जा गिरी.

सोशल मीडिया पर कार का गिरते हुए वीडियोय वायरल हो रहा, जिसमें सुबह 5:03 बजे BMW को पुल से नीचे गिरते और जमीन के नीचे चल रहे निर्माण स्थल पर जोरदार तरीके से टकराते हुए देखा जा सकता है. हादसे के बाद चारों लोगों को तुरंत नजदीकी सरकारी नायर अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

5 Points में जानें पूरा मामला

1. पुलिस के मुताबिक, काली BMW मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी. शुरुआती जानकारी में बताया गया है कि तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर ने कार पर नियंत्रण खो दिया. इसके बाद कार कोस्टल रोड के ऊंचे पुल से नीचे गिर गई और नीचे मौजूद निर्माण स्थल पर जा टकराई.

2. इंडिया टुडे को मिली CCTV फुटेज में हादसे का पूरा घटनाक्रम दिखाई देता है. फुटेज के मुताबिक, सुबह 5:03 बजे BMW पुल से नीचे उड़ती हुई दिखाई देती है और इसके बाद जमीन के स्तर पर मौजूद निर्माण स्थल पर जोरदार तरीके से गिरती है.

3. हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 21 वर्षीय शनाय गज्जल और 17 साल का एक लड़का शामिल है. तीसरे मृतक की उम्र करीब 25 साल बताई गई है, लेकिन हादसे के बाद उसकी पहचान नहीं हो सकी थी.

4. कार में सवार चौथे व्यक्ति की उम्र करीब 20 साल बताई गई है. वह भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है. उसे नायर अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

5. हादसे की सूचना मिलने के बाद चारों घायलों और मृतकों को नायर अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में तीन लोगों को मृत घोषित किया गया. पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. मुंबई का कोस्टल रोड 10.58 किलोमीटर लंबा हाई-स्पीड फ्रीवे है, जो दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव को बांद्रा-वर्ली सी लिंक के वर्ली छोर से जोड़ता है.

अगला लेख