Begin typing your search...

मणिपुर: हिंसा में 5 की मौत, आतंकियों के 3 बंकर ध्वस्त

जिरीबाम जिले में कुकी और मैतई समुदायों के बीच हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति को सोते समय गोली मार दी गई जबकि अन्य घटनाओं में 4 की मौत हो गई।

मणिपुर: हिंसा में 5 की मौत, आतंकियों के 3 बंकर ध्वस्त
X
स्टेट मिरर डेस्क
स्टेट मिरर डेस्क

Updated on: 11 Sept 2024 4:04 PM IST

मणिपुर के जिरीबाम जिले में जारी हिंसा में शनिवार को कुल 5 लोगों की मौत हो गई। जिरीबाम जिले में कुकी और मैतई समुदायों के बीच हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति को सोते समय गोली मार दी गई जबकि अन्य घटनाओं में 4 की मौत हो गई। ये मौतें शुक्रवार को विद्रोहियों के बिष्णुपुर में रॉकेट हमले के एक दिन बाद हुई हैं जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 6 अन्य घायल हो गए थे। इस बीच सुरक्षा बलों ने चुराचांदपुर जिले में सर्च अभियान चलाया और आतंकियों के 3 बंकर नष्ट कर दिए।

2023 में शुरू हुई थी हिंसा

पुलिस के सूत्रों का कहना है कि व्यक्ति की हत्या के बाद जिरीबाम जिले से करीब 7 किमी दूर पहाड़ियों में 2 समुदायों के लोगों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई जिसमें 4 सशस्त्र व्यक्तियों की मौत हो गई। इनमें 3 पहाड़ी आतंकवादी थे। बता दें, मणिपुर में कुकी और मैतई जातीय समुदायों के बीच पिछले साल मई से शुरू हुई हिंसा में 200 से अधिक लोगों की जान गई है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

1 अगस्त को जातीय समुदायों के बीच हुई थी शांति बैठक

मणिपुर में इस हफ्ते की शुरुआत में जिरीबाम जिले में आगजनी की घटना घटी थी जिसमें बोरोबेकरा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के जकुराधोर में एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी के घर को जला दिया गया था। हालांकि, जनजातीय निकाय इंडिजिनस ट्राइब्स एडवोकेसी कमेटी (फेरजॉल और जिरीबाम) ने हिंसा में शामिल होने से इनकार कर दिया। इससे पहले 1 अगस्त को असम के कछार से सटे सीआरपीएफ सुविधा केंद्र में मैतेई और हमार समुदाय के प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई थी। इसमें दोनों समुदाय के बीच गोलीबारी और आगजनी की घटना को रोकने के शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। मणिपुर में ताजी हिंसा दोनों समुदायों के बीच शांति समझौते के बावजूद हुई है।

नष्‍ट किए गए 3 बंकर

जिरीबाम जिले के बाहर स्थित कई हमार आदिवासी समुदाय ने इस समझौते में शामिल होने से इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस बीच सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को चुराचांदपुर जिले के लाइका मुआलसाउ और मुआलसांग गांवों में अभियान चलाकर आतंकवादियों के 3 बंकरों को नष्ट कर दिया है।

अगला लेख