Begin typing your search...

फिल्मी दुनिया में 23 साल तक गाड़ा झंडा, Tolly Queen नाम से मशहूर बंगाल की कोयल मल्लिक कौन? TMC छोड़ते ही BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

बंगाली सिनेमा की 'Tolly Queen' कोयल मल्लिक कुछ ही महीनों में TMC की राज्यसभा सांसद से BJP उम्मीदवार बन गई हैं. जानिए फिल्मी करियर से राजनीति तक पहुंचने वाली कोयल की पूरी कहानी.

फिल्मी दुनिया में 23 साल तक गाड़ा झंडा, Tolly Queen नाम से मशहूर बंगाल की कोयल मल्लिक कौन? TMC छोड़ते ही BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
X
सागर द्विवेदी
सागर द्विवेदी5 Mins Read

Published on: 4 Oct 2026 5:33 PM

बंगाली सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री कोयल मल्लिक एक बार फिर राजनीति के केंद्र चर्चा में हैं. वहीं इसी के साथ आपको बता कि इन्हें बंगाल की टॉली क्वीन कहा जाता है. भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पश्चिम बंगाल की राज्यसभा उपचुनाव सीट के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है. खास बात यह है कि कुछ ही महीने पहले तक कोयल इसी सीट से तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद थीं. उन्होंने जुलाई 2026 में राज्यसभा और TMC दोनों से इस्तीफा दे दिया था और इसके बाद बीजेपी में जाने की अटकलें तेज हो गई थीं.

अब बीजेपी ने उन्हें उसी सीट से उम्मीदवार बनाकर इन अटकलों को हकीकत में बदल दिया है. पश्चिम बंगाल में राज्यसभा उपचुनाव के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होना है यानी फिल्मी दुनिया से राजनीति में आई कोयल मल्लिक का राजनीतिक सफर कुछ ही महीनों में एक बड़े बदलाव से गुजर गया है इसी के साथ आइए उनके बारे डिटेल से जानते हैं....

कौन हैं कोयल मल्लिक?

कोयल मल्लिक का असली नाम रुक्मिणी मल्लिक है. बंगाल के लोग इन्हें टॉली क्वीन के नाम से बुलाते हैं. उनका जन्म 28 अप्रैल 1982 को कोलकाता में हुआ था. वह बंगाली फिल्मों के दिग्गज अभिनेता रंजीत मल्लिक की बेटी हैं. अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने Modern High School for Girls से पढ़ाई की और इसके बाद Gokhale Memorial Girls' College से Psychology में BSc (Honours) की डिग्री हासिल की.

कोयल ने साल 2003 में फिल्म 'Nater Guru' से बंगाली सिनेमा में डेब्यू किया था. फिल्म में उन्होंने अभिनेता जीत के साथ काम किया और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही. इसके बाद कोयल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और बंगाली सिनेमा की प्रमुख अभिनेत्रियों में अपनी जगह बनाई.

20 साल से ज्यादा लंबा फिल्मी करियर

कोयल मल्लिक ने दो दशक से ज्यादा लंबे करियर में कई सफल फिल्मों में काम किया. 'Shubhodrishti', 'Mon Mane Na', 'Premer Kahini', '100% Love', 'Rangbaaz', 'Paglu' और 'Besh Korechi Prem Korechi' जैसी फिल्मों ने उन्हें लोकप्रिय बनाया. वहीं 'Bandhan', 'MLA Fatakeshto', 'Dui Prithibi', 'Hemlock Society' और 'Mitin Mashi' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को आलोचकों की भी सराहना मिली. उन्हें कई पुरस्कार मिले हैं और 2023 में पश्चिम बंगाल सरकार ने उन्हें 'महानायक सम्मान' से भी सम्मानित किया था.

फिल्मों के अलावा टीवी पर भी पहचान

कोयल मल्लिक सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रहीं. उन्होंने टेलीविजन पर भी काम किया. साल 2007 में उन्होंने Zee Bangla के महालया कार्यक्रम में देवी महिषासुरमर्दिनी और उनके विभिन्न रूपों की भूमिका निभाई. इसके अलावा वह Didi No. 1, Jhalak Dikhhla Jaa के बंगाली संस्करण, Dance Bangla Dance समेत कई टीवी और रियलिटी शोज से जुड़ी रहीं. उन्होंने Katha O Kahini नाम का टॉक शो भी होस्ट किया था. इस तरह फिल्मों के साथ-साथ टीवी ने भी उन्हें बंगाली दर्शकों के बीच मजबूत पहचान दिलाई.

राजनीति में कैसे हुई एंट्री?

कोयल मल्लिक की राजनीति में एंट्री काफी अचानक हुई. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, सक्रिय राजनीति में आने से पहले उनका कोई लंबा राजनीतिक करियर नहीं था. 2026 में तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया और उन्होंने 6 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली. लेकिन उनका यह राजनीतिक सफर ज्यादा लंबा नहीं चला. करीब तीन महीने बाद 16 जुलाई को उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया. बताया गया कि उस समय पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में TMC की हार के बाद पार्टी के भीतर राजनीतिक संकट का माहौल था.

TMC छोड़ने के बाद बीजेपी तक कैसे पहुंचीं?

राज्यसभा से इस्तीफा देने वाले दिन ही कोयल की मुलाकात दिल्ली में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव से हुई थी. इसके बाद उनके बीजेपी में जाने की अटकलें तेज हो गईं. अगले ही दिन केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार की ओर से भी उनके दोबारा राज्यसभा पहुंचने की संभावना को लेकर संकेत दिए गए थे. अब बीजेपी ने उन्हें पश्चिम बंगाल की उसी राज्यसभा सीट के उपचुनाव में उम्मीदवार बना दिया है, जो उनके इस्तीफे के बाद खाली हुई थी.

कोयल मल्लिक की निजी जिंदगी

कोयल मल्लिक ने 2013 में फिल्म प्रोड्यूसर निसपाल सिंह से शादी की. दोनों के दो बच्चे हैं. फिल्मों के अलावा कोयल सामाजिक गतिविधियों से भी जुड़ी रही हैं और विधवाओं तथा बच्चों से संबंधित कामों के लिए भी जानी जाती हैं. इस तरह कोयल मल्लिक की कहानी सिर्फ एक फिल्म स्टार के राजनीति में आने की नहीं है, बल्कि कुछ ही महीनों में TMC सांसद बनने, राज्यसभा से इस्तीफा देने और फिर बीजेपी के टिकट पर उसी सीट से चुनाव लड़ने वाले बड़े राजनीतिक बदलाव की भी कहानी है.

अगला लेख