Begin typing your search...

संसद तक पहुंचा केतन मर्डर केस, भाजपा के इस नेता ने की पुरुष आयोग बनाने की मांग, पेश हुआ बिल

केतन मर्डर केस अब ससंद तक पहुंच चुका है. इस घटना का जिक्र करते हुए राज्यसभा सांसद अशोक कुमार मित्तल ने संसद में पुरुषों के लिए राष्ट्रीय आयोग (नेशनल कमीशन फॉर मेन) बनाने का बिल पेश किया है.

Siya goyal
X
( Image Source:  X-@Vishii14 and @anarkaliofara )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 5 July 2026 11:57 AM IST

केतन अग्रवाल मर्डर केस अब सिर्फ पुलिस जांच तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसकी गूंज संसद तक पहुंच गई है. इस चर्चित मामले का हवाला देते हुए भाजपा के राज्यसभा सांसद अशोक कुमार मित्तल ने पुरुषों के लिए नेशनल कमीशन फॉर मेन बनाने की मांग उठाई है. उन्होंने कहा कि यह मामला दिखाता है कि पुरुष भी अपराध के शिकार हो सकते हैं और उन्हें भी इंस्टीट्यूशनल सपोर्ट व कानूनी सुरक्षा मिलनी चाहिए.

इसी मांग को आगे बढ़ाते हुए सांसद ने संसद में नेशनल कमीशन फॉर मेन बिल भी पेश किया है.उनका कहना है कि न्याय सभी के लिए समान होना चाहिए, चाहे पीड़ित महिला हो या पुरुष.

संसद में पेश किया गया नेशनल कमीशन फॉर मेन बिल

राज्यसभा सांसद अशोक कुमार मित्तल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि उन्होंने संसद में नेशनल कमीशन फॉर मेन बिल पेश किया है. उन्होंने कहा कि हर पीड़ित को न्याय, कानूनी सुरक्षा और अपनी बात रखने का समान अधिकार मिलना चाहिए. सांसद के अनुसार, न्याय किसी व्यक्ति के महिला या पुरुष होने के आधार पर नहीं, बल्कि तथ्यों के आधार पर मिलना चाहिए.

क्या है केतन अग्रवाल केस?

यह मामला 26 साल के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत से जुड़ा है. 18 जून को पुणे के पास स्थित लोहागढ़ किले की पहाड़ी से गिरने के कारण उनकी मौत हो गई थी. शुरुआत में इसे एक हादसा माना गया, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने दावा किया कि उनकी मंगेतर सिया गोयल ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर यह साजिश रची थी.

जांच में क्या-क्या सामने आया?

पुलिस के अनुसार, सिया गोयल और चेतन चौधरी फिलहाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं. दोनों ने पॉलीग्राफ (लाई डिटेक्टर) टेस्ट कराने से इनकार कर दिया है. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन से डिलीट किया गया डेटा भी रिकवर किया है. इसमें कथित तौर पर कोड वर्ड, निकनेम और इमोजी के जरिए हुई बातचीत मिली है. अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या इस कथित साजिश में किसी तीसरे शख्स की भी भूमिका थी. फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है.

अगला लेख