Begin typing your search...

भारतीय पासपोर्ट को बड़ा झटका! रैंकिंग में नामीबिया-फिलीपींस से भी नीचे... जानें टॉप-10 लिस्ट में कौन-कौन से देश?

भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग में एकबार फिर से गिरावट देखने को मिली है. अभी भी भारत टॉप-100 देशों की लिस्ट से बाहर है. नामीबिया और फिलीपींस जैसे देशों से भी नीचे है भारत.

Indian Passport Ranking
X

Indian Passport Ranking 

( Image Source:  X/ @IndianInfoGuid )

ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 में भारत की रैंकिंग एक बार फिर फिसल गई है. ताजा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारतीय पासपोर्ट अब दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की सूची में 125वें स्थान पर पहुंच गया है. पिछले कुछ सालों में मामूली सुधार के बाद उम्मीद थी कि भारत शीर्ष 100 देशों में जगह बना सकता है, लेकिन नई रैंकिंग में उसे एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है.

रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय पासपोर्ट धारकों को फिलहाल केवल 26 देशों या क्षेत्रों में वीजा-फ्री, वीजा-ऑन-अराइवल या आसान प्रवेश की सुविधा उपलब्ध है. वहीं दुनिया के अधिकांश प्रमुख देशों की यात्रा के लिए अब भी भारतीय नागरिकों को पहले से वीजा लेना अनिवार्य है.

2021 से 2026 तक कैसा रहा भारत का सफर?

ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार भारत 2021 से 2023 के दौरान 127वें स्थान पर था. इसके बाद रैंकिंग में धीरे-धीरे सुधार हुआ और 2025 में भारत 124वें स्थान तक पहुंच गया. हालांकि 2026 की सूची में भारत फिर एक पायदान नीचे खिसककर 125वें स्थान पर आ गया. इस गिरावट के कारण भारत अभी भी दुनिया के शीर्ष 100 सबसे मजबूत पासपोर्ट वाले देशों की सूची से बाहर है.

किन देशों से पीछे भारत?

नई रैंकिंग में भारतीय पासपोर्ट नामीबिया से नीचे स्थान पर है. वहीं फिलीपींस, मोरक्को और उज्बेकिस्तान जैसे देशों के पासपोर्ट भी भारत से अधिक मजबूत माने गए हैं. हालांकि भारत की स्थिति अजरबैजान और किर्गिस्तान जैसे कुछ देशों से बेहतर बनी हुई है.

किन देशों में बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं भारतीय?

1. भूटान

2. नेपाल

3. जमैका

4. मकाऊ

5. फिलिस्तीन

6. ट्यूनीशिया

7. अंगोला

8. बारबाडोस

पड़ोसी देशों की तुलना में भारत कहां खड़ा है?

दक्षिण एशिया और आसपास के देशों की तुलना करें तो चीन 104वें स्थान पर है और इस मामले में भारत से काफी आगे है. हालांकि भारत का प्रदर्शन अपने कई पड़ोसी देशों से बेहतर रहा है. बांग्लादेश 166वें, नेपाल 164वें और पाकिस्तान 188वें स्थान पर है.

क्या दर्शाती है यह रैंकिंग?

पासपोर्ट रैंकिंग किसी देश के नागरिकों को मिलने वाली अंतरराष्ट्रीय यात्रा की सुविधा का संकेतक माना जाता है. इसमें यह देखा जाता है कि किसी पासपोर्ट के आधार पर कितने देशों में बिना वीजा, वीजा-ऑन-अराइवल या आसान प्रवेश उपलब्ध है. इसी आधार पर देशों की वैश्विक रैंकिंग तय की जाती है.

टॉप-10 में कौनसे देश?

1. स्वीडन

2. स्विटजरलैंड

3. फिनलैंड

4. जर्मनी

5. डेनमार्क

6. नीदरलैंड

7. आयरलैंड

8. यूनाइटेड किंगडम

9. नॉर्वे

10. सिंगापुर

अगला लेख