क्या फिर से दोस्ती की राह पर भारत-पाकिस्तान? ये हैं वे 11 मांगें जिन पर 117 हस्तियों ने कर दिया साइन- BJP के तेवर में क्या
भारत और पाकिस्तान की 117 हस्तियों ने पीएम मोदी और शहबाज शरीफ को पत्र लिखकर बातचीत फिर शुरू करने और तनाव कम करने की अपील की है.
भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनावपूर्ण रिश्तों के बीच एक बार फिर संवाद की उम्मीद जगी है. दोनों देशों की कुल 117 प्रमुख हस्तियों ने मिलकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ को एक संयुक्त पत्र लिखकर आपसी बातचीत फिर से शुरू करने की अपील की है.
इस पत्र में साफ कहा गया है कि दोनों देशों को टकराव की बजाय कूटनीतिक बातचीत और सहयोग का रास्ता अपनाना चाहिए, ताकि पूरे दक्षिण एशिया में शांति, स्थिरता और विकास का माहौल बन सके. हस्तियों का मानना है कि लगातार बढ़ते तनाव का असर सिर्फ सरकारों पर नहीं, बल्कि आम नागरिकों, व्यापार, शिक्षा, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और क्षेत्रीय सुरक्षा पर भी पड़ रहा है. इसी के साथ आइए इस मामले में जानते है कि 117 लोग चिट्टी लिखने वाले कौन हैं? और मांग में क्या-क्या?
कितने लोगों ने चिट्ठी लिखी?
भारत की ओर से: 61 हस्तियों ने हस्ताक्षर किए
इनमें शामिल- Farooq Abdullah, Mehbooba Mufti, Manoj Jha और अन्य पूर्व अधिकारी/राजनीतिक हस्तियां
पाकिस्तान की ओर से: 56 प्रमुख हस्तियों ने हस्ताक्षर किए- इनमें शामिल: Khurshid Mahmud Kasuri समेत पूर्व विदेश मंत्री और अन्य
सामाजिक-राजनीतिक चेहरे
कुल मिलाकर- 117 हस्तियों ने संयुक्त अपील पर दस्तखत किए हैं
भारत-पाक रिश्तों को सुधारने की प्रमुख 11 मांगें
1. बातचीत की प्रक्रिया फिर शुरू हो
दोनों देशों के बीच 2016 के बाद से रुकी हुई द्विपक्षीय वार्ता को फिर से बहाल करने की मांग की गई है, ताकि मुद्दों को टेबल पर हल किया जा सके.
2. कश्मीर सहित सभी विवादों पर संवाद
जम्मू-कश्मीर सहित सभी लंबित विवादों पर शांतिपूर्ण बातचीत का रास्ता अपनाने पर जोर दिया गया है.
3. सैन्य तनाव में कमी
सीमा पर लगातार बढ़ते तनाव को कम करने और संघर्ष विराम का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की मांग है.
4. आम लोगों के बीच संपर्क बढ़ाना
वीजा, यात्रा और सीमापार संपर्क को आसान बनाकर लोगों के बीच रिश्तों को मजबूत करने की बात कही गई है.
5. सांस्कृतिक और शैक्षणिक आदान-प्रदान
फिल्म, संगीत, शिक्षा और विश्वविद्यालयों के सहयोग को फिर से शुरू करने की मांग की गई है.
6. खेल संबंध बहाल हों
भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट और अन्य खेल सीरीज फिर से शुरू करने पर जोर दिया गया है.
7. हवाई सेवाएं फिर से शुरू हों
दोनों देशों के बीच बंद हवाई क्षेत्र और फ्लाइट कनेक्टिविटी को फिर से बहाल करने की मांग है.
8. वीजा प्रक्रिया आसान हो
छात्रों, व्यापारियों और परिवारों के लिए वीजा नियमों को सरल बनाने की अपील की गई है.
9. उच्चायोग (High Commission) बहाल हों
दिल्ली और इस्लामाबाद में पूर्ण रूप से राजनयिक मिशन और उच्चायुक्तों की नियुक्ति की मांग की गई है.
10. व्यापार और बॉर्डर गतिविधियां शुरू हों
सीमा व्यापार, बस सेवाएं, करतारपुर कॉरिडोर और अन्य क्रॉस-बॉर्डर सुविधाओं को फिर से खोलने की बात कही गई है.
11. द्विपक्षीय व्यापार बहाली
2019 के बाद बंद व्यापार को दोबारा शुरू कर आर्थिक सहयोग बढ़ाने की मांग की गई है.




