Begin typing your search...

धर्म बदलने की अफवाहों के बीच कामाख्या पहुंचीं उर्फी जावेद, माथे पर सिंदूर-चुनरी वाला लुक देख फैंस भी रह गए हैरान- देखिए तस्वीरें

धर्म परिवर्तन की अफवाहों के बीच उर्फी जावेद ने गुवाहाटी के मां कामाख्या मंदिर में दर्शन किए. माथे पर तिलक और दुपट्टे वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

धर्म बदलने की अफवाहों के बीच कामाख्या पहुंचीं उर्फी जावेद, माथे पर सिंदूर-चुनरी वाला लुक देख फैंस भी रह गए हैरान- देखिए तस्वीरें
X
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी2 Mins Read

Updated on: 1 July 2026 9:23 PM IST

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस Uorfi Javed एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह कोई विवाद नहीं, बल्कि उनका गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध मां कामाख्या मंदिर का दौरा है. धर्म परिवर्तन की अफवाहों के बीच उर्फी ने मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और वहां से अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की. इन तस्वीरों में वह पारंपरिक अंदाज में नजर आईं, माथे पर तिलक और सिर पर दुपट्टा ओढ़े हुए उन्होंने भक्ति भाव में हाथ जोड़कर पूजा की.

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं भक्ति भरी तस्वीरें

उर्फी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए सिर्फ इतना लिखा-'गुवाहाटी में कामाख्या देवी मंदिर गई.ट तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं. फैंस ने कमेंट सेक्शन में उनकी पोस्ट पर जमकर प्रतिक्रिया दी और उनकी सादगी भरे अंदाज की तारीफ की.

धर्म परिवर्तन की अफवाहों पर पहले ही दे चुकी हैं सफाई

हाल ही में उर्फी जावेद को लेकर सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया था कि उन्होंने धर्म बदलकर अपना नाम 'रीता भारद्वाज' रख लिया है. हालांकि, इन दावों को उन्होंने पूरी तरह खारिज कर दिया था. उर्फी का कहना था कि उन्होंने न तो धर्म बदला है और न ही नाम. उन्होंने यह भी कहा था कि वह किसी भी धर्म को व्यक्तिगत रूप से नहीं मानती हैं और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की थी.



निजी विश्वास और विवादों पर खुलकर बोलीं उर्फी

एक पुराने इंटरव्यू में उर्फी ने धर्म को लेकर अपनी सोच भी साझा की थी. उनका कहना था कि किसी पर भी किसी धर्म को थोपना सही नहीं है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर नफरत भरे कमेंट्स का सामना करना पड़ता है.



पहले भी मंदिर दर्शन को लेकर चर्चा में रहीं

यह पहली बार नहीं है जब उर्फी धार्मिक स्थलों को लेकर सुर्खियों में आई हों. इससे पहले भी वह मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थीं, जहां उन्होंने भक्ति भाव में सीढ़ियां घुटनों के बल चढ़कर पार की थीं.

अगला लेख