Aaj ki Taaza Khabar: Iran ने Saudi Arabia पर दागी मिसाइलें, 5 हवा में ही की गईं तबाह
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. सोमवार 30 मार्च 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्या-क्या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
Live Updates
- 30 March 2026 8:43 AM
ईरान ने सऊदी अरब पर जागी मिसाइलें
सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसकी सेना ने पूर्वी प्रांत की ओर दागी गई पांच बैलिस्टिक मिसाइलों को पहचानकर हवा में ही रोक दिया. मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी अपने संक्षिप्त बयान में यह नहीं बताया कि ये मिसाइलें कहां से दागी गई थीं. फरवरी के अंत में मध्य पूर्व में जंग शुरू होने के बाद से सऊदी अरब और खाड़ी के अन्य देशों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. ये हमले ईरान की ओर से अमेरिका-इजरायल अभियान के जवाब में मिसाइल और ड्रोन के जरिए किए जा रहे हैं, जो अब दूसरे महीने में पहुंच चुका है.
- 30 March 2026 8:12 AM
Donald Trump बोले Kharg पर कब्जा आसान
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फाइनेंशियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह ईरान के खार्ग द्वीप पर “बहुत आसानी से” कब्जा कर सकते हैं. ईरान के पश्चिमी तट के पास स्थित खार्ग द्वीप देश का एक अहम तेल निर्यात केंद्र है. खबरों के मुताबिक, पेंटागन इस जगह को जमीनी ऑपरेशन के लिए देख रहा है, हालांकि अमेरिका ने साफ किया है कि वह पूरी तरह से बड़े स्तर के आक्रमण से फिलहाल बचना चाहता है. जब ट्रंप से द्वीप पर ईरान की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि वहां कोई खास सुरक्षा है. हम इसे बहुत आसानी से अपने कब्जे में ले सकते हैं.”
- 30 March 2026 7:59 AM
लेबनान में गाजा पट्टी जैसे मॉडल को लागू करना चाहते हैं नेतन्याहू
इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सेना को दक्षिणी लेबनान में अपनी कार्रवाई और बढ़ाने का आदेश दिया है. एक वीडियो बयान में उन्होंने कहा, “मैंने मौजूदा सुरक्षा बफर ज़ोन को और विस्तार देने के निर्देश दिए हैं. हम इज़राइल के उत्तरी इलाके की स्थिति को पूरी तरह बदलने के लिए प्रतिबद्ध हैं.” उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वे यहां गाज़ा पट्टी जैसे मॉडल को लागू करना चाहते हैं.
- 30 March 2026 7:52 AM
हिज़बुल्लाह ने इजराइली सैनिकों को बनाया निशाना
हिज़बुल्लाह के लड़ाकों ने उत्तरी इज़राइल और दक्षिणी लेबनान में मौजूद इज़राइली सैनिकों को निशाना बनाकर हमले किए. समूह के मुताबिक, उत्तरी इज़राइल के मेतुला शहर पर रॉकेट दागे गए, जबकि अलग हमलों में दक्षिणी लेबनान के खियाम डिटेंशन सेंटर के पूर्व में इज़राइली सैनिकों और उनके वाहनों को निशाना बनाया गया.




