Begin typing your search...

Aaj ki Taaza Khabar: पश्चिम बंगाल की फाइनल वोटर लिस्ट आज, 60 लाख से ज्यादा मतदाताओं का भविष्य अधर में

Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. शनिवार 28 फरवरी 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.

Aaj ki Taaza Khabar: पश्चिम बंगाल की फाइनल वोटर लिस्ट आज, 60 लाख से ज्यादा मतदाताओं का भविष्य अधर में
X
( Image Source:  X-@ANI )
समी सिद्दीकी
Edited By: समी सिद्दीकी

Updated on: 28 Feb 2026 8:51 AM IST


Live Updates

  • 28 Feb 2026 8:51 AM

    कैंसर अस्पताल के निर्माण को लेकर क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री?

    कैंसर अस्पताल के निर्माण को लेकर बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि मैं बागेश्वर में बनने वाले कैंसर अस्पताल के विकास के लिए 7-8 देशों की यात्रा पर जा रहा हूं. हमारी कोशिश रहेगा कि कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट में विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं. इस उद्देश्य से हम अलग-अलग डॉक्टरों से चर्चा करेंगे, जो इस नेक काम के लिए अपनी सेवाएं देने के इच्छुक हैं.

  • 28 Feb 2026 8:29 AM

    पश्चिम बंगाल की फाइनल वोटर लिस्ट आज, 60 लाख से ज्यादा मतदाताओं का भविष्य अधर में

    पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के बाद आज अंतिम मतदाता सूची जारी होने जा रही है, लेकिन इस बीच करीब 60,06,675 मतदाताओं (कुल वोटरों का 8.5%) की पात्रता पर सवाल खड़े हो गए हैं. ये वे मतदाता हैं जिन्हें पहले इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर्स (ERO) ने वैध माना था, लेकिन अब उनकी योग्यता की दोबारा समीक्षा सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त न्यायिक अधिकारी कर रहे हैं.

  • 28 Feb 2026 8:28 AM

    दिल्ली में बंदूक की नोक पर 14 लाख की लूट

    मॉडल टाउन इलाके में कल देर रात बंदूक की नोक पर 14 लाख रुपये लूट लिए गए. पुलिस ने कहा कि वह इस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

  • 28 Feb 2026 7:40 AM

    बोलीविया की वायुसेना का विमान क्रैश, 15 लोगों की मौत

    शुक्रवार शाम बोलीविया की वायुसेना का एक हरक्यूलिस विमान हादसे का शिकार हो गया. यह विमान देश के केंद्रीय बैंक से नए छपे नोट लेकर जा रहा था. खराब मौसम के बीच यह विमान राजधानी ला पाज़ के पास स्थित एल आल्टो शहर की एक व्यस्त सड़क पर गिर पड़ा. इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 30 अन्य लोग घायल हो गए.

  • 28 Feb 2026 7:38 AM

    अफगानिस्तान हुआ बातचीत के लिए तैयार

    अफगानिस्तान ने कहा है कि वह बातचीत के लिए तैयार है. उधर पाकिस्तान ने उसके कई बड़े शहरों पर हवाई हमले किए हैं. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने बढ़ते तनाव और दोनों तरफ से हो रहे हमलों को लेकर कहा कि दोनों देश खुली जंग के हालात में हैं.

  • 28 Feb 2026 7:34 AM

    ट्रंप बोले, एंथ्रोपिक कंपनी की तकनीक का नहीं होगा इस्तेमाल

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को सभी संघीय एजेंसियों को आदेश दिया कि वे तुरंत Anthropic कंपनी की तकनीक का इस्तेमाल बंद कर दें. यह फैसला एआई कंपनी और अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) के बीच बढ़ते विवाद के बाद लिया गया है. ट्रंप ने आरोप लगाया कि यह कंपनी अमेरिकी सेना के कामकाज में दखल देने की कोशिश कर रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कंपनी छह महीने की तय अवधि में सहयोग नहीं करती, तो उसके खिलाफ आगे और कड़ी कार्रवाई की जा सकती है.

IndiaIndia News
अगला लेख