Begin typing your search...

Aaj ki Taaza Khabar: भारतीय टीम को लगा पहला झटका, पहली गेंद पर आउट हुए अभिषेक शर्मा- पाकिस्तान की हो रही जमकर पिटाई

Aaj ki Taaza Khabar: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. सोमवार 15 फरवरी 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.

Aaj ki Taaza Khabar: भारतीय टीम को लगा पहला झटका, पहली गेंद पर आउट हुए अभिषेक शर्मा- पाकिस्तान की हो रही जमकर पिटाई
X
सागर द्विवेदी
Edited By: सागर द्विवेदी

Updated on: 15 Feb 2026 7:10 PM IST


Live Updates

  • 15 Feb 2026 7:07 PM

    भारतीय टीम को लगा पहला झटका

    पहली गेंद पर आउट हुए अभिषेक शर्मा, तो वहीं ईशान किशान ने छक्के से स्वागत किया है.

  • 15 Feb 2026 6:58 PM

    ICC T20 वर्ल्ड कप 2026: टॉस के बाद सूर्यकुमार और सलमान के बीच नहीं हुआ हैंडशेक

    ICC T20 World Cup 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच टॉस के बाद एक अलग ही नज़ारा देखने को मिला. भारतीय कप्तान Suryakumar Yadav और पाकिस्तानी कप्तान Salman Ali Agha के बीच पारंपरिक हैंडशेक नहीं हुआ.

    टॉस पाकिस्तान ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. ऐसे में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेगी. मैच से पहले हैंडशेक न होने की घटना ने मुकाबले को लेकर चर्चा और भी तेज कर दी है.

  • 15 Feb 2026 6:42 PM

    कोलंबो में पाकिस्तान ने जीता टॉस, सुर्यकुमार यादव ने नहीं मिलाया हाथ

    Salman Agha की कप्तानी में पाकिस्तान ने कोलंबो के R Premadasa Stadium में भारत के खिलाफ टॉस जीत लिया है. टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. अब भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेगी, जबकि पाकिस्तान की नजरें शुरुआती विकेट लेकर दबाव बनाने पर होंगी. मुकाबला श्रीलंका की सरजमीं पर खेले जाने के कारण पिच और मौसम भी अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं भारत ने पाकिस्तान से हाथ नहीं मिलाया है.

  • 15 Feb 2026 6:13 PM

    टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत-पाक खिलाड़ी नहीं करेंगे हैंडशेक: सूत्र

    टी20 वर्ल्ड कप के बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी पारंपरिक हैंडशेक से दूर रहेंगे. हालांकि इस संबंध में अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि यह फैसला मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए लिया गया है. क्रिकेट प्रेमियों के बीच इस खबर को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

  • 15 Feb 2026 5:38 PM

    प्रतापगढ़ हादसा: चलती क्रेटा कार पर गिरा हाईमास्ट लाइट का पोल, सपा नेता लाल बहादुर यादव की मौत

    उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. यहां सड़क पर जा रही एक क्रेटा कार पर अचानक हाईमास्ट लाइट का भारी-भरकम पोल गिर पड़ा. पोल गिरते ही कार बुरी तरह दब गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि घटना पेट्रोल पंप के सामने हुई, जहां हाईमास्ट लाइट का खंभा लगाने का काम चल रहा था. इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से पोल सीधे गुजर रही कार पर आ गिरा.

    हादसे में कार सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेता लाल बहादुर यादव के रूप में हुई है. वे ठेकेदारी का कार्य भी करते थे और क्षेत्र में सक्रिय राजनीतिक पहचान रखते थे. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि कैसे अचानक पोल गिरता है और कार उसके नीचे दबकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाती है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और निर्माण कार्य में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है.

  • 15 Feb 2026 5:05 PM

    भारत-पाक मैच को युद्ध से न जोड़ें: बिहार मंत्री अशोक चौधरी बोले-'India will win...

    आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर देशभर में उत्साह है. इसी बीच बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने मैच को युद्ध की तरह पेश करने की प्रवृत्ति पर सवाल उठाया और भारतीय टीम को शुभकामनाएं दीं. अशोक चौधरी ने कहा कि 'भारतीय टीम को बधाई. इंडिया ही जीतेगा... किसी मैच की तुलना युद्ध से कैसे की जा सकती है. क्या हमें पूरी जिंदगी लड़ते ही रहना है या आगे बढ़ना है.' उन्होंने संकेत दिया कि खेल को खेल की भावना से देखा जाना चाहिए. मंत्री ने कहा कि मुकाबला रोमांचक जरूर है, लेकिन इसे जंग की तरह दिखाना सही नहीं. उनके बयान को खेल भावना और सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जहां प्रतिस्पर्धा के साथ आगे बढ़ने की सोच पर जोर दिया गया है.

  • 15 Feb 2026 4:34 PM

    PM मोदी नहीं ओम बिरला जाएंगे तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में

    बांग्लादेश में प्रधानमंत्री-निर्वाचित तारीक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस कार्यक्रम में उनके साथ विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी मौजूद रहेंगे. विदेश मंत्रालय (MEA) ने आधिकारिक जानकारी देते हुए कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 17 फरवरी 2026 को ढाका में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे. यह समारोह बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के अध्यक्ष तारीक रहमान के नेतृत्व में बनी नवनिर्वाचित सरकार का होगा. इस उच्चस्तरीय प्रतिनिधित्व को भारत-बांग्लादेश संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

  • 15 Feb 2026 3:55 PM

    पुणे हिंसा पर डीसीपी का बयान: 'स्थिति पूरी तरह शांत है'

    महाराष्ट्र के पुणे में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए टकराव के बाद पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में होने की बात कही है. मामले को लेकर डीसीपी कृषिकेश रावले ने मीडिया से बातचीत में हालात को लेकर स्पष्ट बयान दिया.

    डीसीपी कृषिकेश रावले ने कहा कि देखिए, मैं आप सभी को एक बात बता दूं, स्थिति शांत है, ठीक है? जब दोनों पक्ष आमने-सामने आए तो थोड़ी बहुत झड़प हुई थी. मैं आप सभी को बाद में विस्तृत ब्रीफिंग दूंगा. जब सब कुछ पूरी तरह से व्यवस्थित हो जाएगा, तब मैं सभी को विस्तार से जानकारी प्रदान करूंगा...” पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में एहतियातन अतिरिक्त बल तैनात किया है और हालात पर नजर रखी जा रही है.

  • 15 Feb 2026 3:28 PM

    लखनऊ में अखिलेश यादव का बयान: ‘एपस्टीन फाइल्स’ पर बहस नहीं, सोशल मीडिया से सावधान रहने की जरूरत

    लखनऊ में समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav ने कहा कि उनकी पार्टी ‘एपस्टीन फाइल्स’ के मुद्दे पर चर्चा नहीं करना चाहती. उन्होंने सोशल मीडिया को एक बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि ऐसी फाइलें बहुत पहले तैयार की गई होंगी, लेकिन इतने समय बाद सामने लाई गईं.

    अखिलेश यादव ने कहा कि दुनिया के कई देशों ने अपना अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म विकसित किया है. ऐसे बदलते वैश्विक माहौल में भारत को भी सतर्क रहने की जरूरत है. उनके मुताबिक, ‘एपस्टीन फाइल्स’ सिर्फ एक मुद्दा है, लेकिन असली सवाल यह है कि डिजिटल और आर्थिक मोर्चे पर देश किस दिशा में जा रहा है.

    उन्होंने आर्थिक नीतियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा, “आपने अपना पूरा बाजार अमेरिका को सौंप दिया है. हम उन्हें 500 अरब डॉलर का बाजार देंगे, और कुछ दिन पहले ही हमने राफेल विमान खरीदे. फिर ‘मेक इन इंडिया’ का क्या होगा? ‘स्किल इंडिया’ का क्या होगा?” सपा प्रमुख ने इशारों में सरकार की विदेश और आर्थिक नीतियों पर निशाना साधते हुए आत्मनिर्भरता और घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर दिया.

  • 15 Feb 2026 2:34 PM

    कर्नाटक के मांड्या में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 2 लोगों की मौत

    कर्नाटक के मांड्या तालुक के कारेकाटे गांव के पास स्थित Kirti Chemicals Industries में जोरदार विस्फोट हुआ है. इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. फिलहाल विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है.

IndiaIndia News
अगला लेख