Aaj ki Taaza Khabar: टेक्सास में मौजूद वलेरो रिफाइनरी में ब्लास्ट, वीडियो में उठता दिखा काले धुएं का खौफनाक गुबार
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. सोमवार 24 मार्च 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्या-क्या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
Live Updates
- 24 March 2026 9:28 AM
ईरान में मरने वालों की तादाद 1500 पहुंची
Iran के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, वहां मरने वालों की संख्या 1500 से ज्यादा हो गई है. वहीं Israel में ईरान के हमलों में 15 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा कम से कम 13 अमेरिकी सैनिक भी मारे गए हैं, जबकि वेस्ट बैंक और खाड़ी देशों में एक दर्जन से ज्यादा आम नागरिकों की जान गई है.
- 24 March 2026 8:55 AM
प्रधानमंत्री आज राज्यसभा को करेंगे संबोधित
Narendra Modi आज राज्यसभा में मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध और भारत की ऊर्जा सुरक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दों पर संबोधन दे सकते हैं. बीते रोज प्रधानमंत्री ने लोकसभा को संबोधित किया था और भारत की तैयारियों के बारे में जानकारी दी थी.
- 24 March 2026 8:41 AM
साऊथ कोरिया उठाएग ईंधन खपत कम करने के लिए कदम
South Korea ने ईरान युद्ध के कारण प्रभावित हो रही वैश्विक ऊर्जा सप्लाई और बढ़ती लागत को देखते हुए ईंधन खपत कम करने के लिए नए कदमों की घोषणा की है. कैबिनेट बैठक में राष्ट्रपति Lee Jae-myung ने कहा कि बढ़ते आर्थिक दबाव से निपटने के लिए पूरे देश को एकजुट होकर काम करना होगा. उन्होंने इस स्थिति की तुलना कोविड-19 महामारी और पिछले वित्तीय संकटों जैसी चुनौतियों से की है.
- 24 March 2026 8:09 AM
ईरान की दो टूक, पहले मुआवजा दो फिर रोकेंगे जंग
ईरान ने कहा है कि वह मौजूदा संघर्ष में पीछे हटने वाला नहीं है और जब तक उसे हुए नुकसान की भरपाई नहीं मिलती, तब तक जंग जारी रहेगीय शर्तें स्पष्ट हैं, सभी आर्थिक प्रतिबंध हटाए जाएं और अमेरिका की ओर से भविष्य में किसी भी तरह की दखलंदाजी न करने की ठोस गारंटी दी जाए.
- 24 March 2026 8:09 AM
अपने बयान से पलटे ट्रंप
ट्रम्प ने ईरान से डील को लेकर कई दावे किए हैं. उन्होंने कहा, डील के बाद होर्मुज का साझा संचालन अमेरिका-ईरान करेंगे. इसके लिए मुजतबा खामेनेई को साथ लिया जाएगा. हालांकि, बाद में वे पलट गए. कहा, ईरान के एक अधिकारी से बात चल रही.
- 24 March 2026 8:08 AM
यूएस की ऑयल रिफाइनरी में ब्लास्ट
Texas, United States में एक बड़ा तेल रिफाइनरी प्लांट धमाके के बाद आग की लपटों में घिर गया. कानून प्रवर्तन अधिकारी के मुताबिक, यह विस्फोट संभवतः एक औद्योगिक हीटर की वजह से हुआ.




