Aaj ki Taaza Khabar: US ट्रेड डील के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, राहुल-खरगे आज करेंगे 'किसान महापंचायत'
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. मंगलवार 24 फरवरी 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्या-क्या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
Live Updates
- 24 Feb 2026 9:00 AM
राहुल गांधी की दिमागी जांच होनी चाहिए: गिरिराज सिंह
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "राहुल गांधी भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर गलत जानकारी फैला रहे हैं. उनके खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए. राहुल गांधी की दिमागी जांच होनी चाहिए. मुझे डर है कि अगले सत्र में शायद वो अंडरवियर-बाजू में लोकसभा पहुंच जाएं."
- 24 Feb 2026 8:58 AM
कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच आज होगा फाइनल
आज हुबली में कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मैच केएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा. जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम स्टेडियम पहुंच चुकी है.
- 24 Feb 2026 8:25 AM
गुरुग्राम में ड्रोन और AI रोबोट से डिलीवरी शुरू
गुरुग्राम स्थित ड्रोन डिलीवरी कंपनी स्काई एयर ने ड्रोन और एआई रोबोट का उपयोग करके घर-घर डिलीवरी शुरू कर दी है.
- 24 Feb 2026 8:22 AM
मयूर विहार में मॉल की पार्किंग में कार में मिला शव
दिल्ली के मयूर विहार इलाके में एक मॉल की पार्किंग में कार में एक शव मिला है. मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा. दिल्ली पुलिस के अनुसार, "मृतक की पहचान नोएडा के इलाहाबास निवासी नरेंद्र के रूप में हुई है. मौत का कारण स्वाभाविक प्रतीत होता है. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि वह कार के अंदर बैठे थे और संभवतः उन्हें दिल का दौरा पड़ा."
- 24 Feb 2026 8:17 AM
राहुल-खरगे आज करेंगे 'किसान महापंचायत'
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे आज भोपाल में US ट्रेड डील के खिलाफ किसान महापंचायत करने वाले हैं.




