Begin typing your search...

Aaj ki Taaza Khabar: Iran के खिलाफ जंग पर नेतन्याहू की दो टूक, अभी रुकने का नहीं है कोई प्लान!

Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. सोमवार 23 मार्च 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.

Aaj ki Taaza Khabar: Iran के खिलाफ जंग पर नेतन्याहू की दो टूक, अभी रुकने का नहीं है कोई प्लान!
X
( Image Source:  X- @netanyahu )
समी सिद्दीकी
Edited By: समी सिद्दीकी

Updated on: 23 March 2026 8:25 AM IST


Live Updates

  • 23 March 2026 8:25 AM

    ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल

    अमेरिका-ईरान-इजराइल संघर्ष की शुरुआत के बाद से ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है. यह कीमत 60 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर सोमवार को करीब 112 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई, जबकि संघर्ष से पहले यह लगभग 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास थी. यह बढ़ोतरी वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में भारी बाधा और बाजार में अनिश्चितता को दर्शाती है.

  • 23 March 2026 8:01 AM

    तेहरान में जोरदार धमाके

    अल जज़ीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान के मध्य, दक्षिणी और पूर्वी इलाकों में कई जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं. इन धमाकों के बाद राजधानी में ईरान की एयर डिफेंस सिस्टम भी सक्रिय कर दी गई, ताकि संभावित हमलों का जवाब दिया जा सके.

  • 23 March 2026 7:43 AM

    कुवैत और UAE में ईरान के हमले

    कुवैत ने सोमवार तड़के बताया कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम दुश्मन के मिसाइल और ड्रोन हमलों को रोक रहा है. उधर UAE का भी कहना है कि उसका एयर डिफेंस सिस्टम ईरान की ओर से आ रहे मिसाइल और ड्रोन हमलों का सामना कर रहा है.

  • 23 March 2026 7:41 AM

    UAE: मिसाइल के मलबे में एक भारतीय घायल

    अबू धाबी मीडिया ऑफिस ने सोमवार को बताया कि UAE के एयर डिफेंस सिस्टम देश की राजधानी को निशाना बनाने वाली एक बैलिस्टिक मिसाइल को सफलतापूर्वक रोकने में कामाब रहे. हालांकि, उसके मलबे के गिरने से एक भारतीय नागरिक को मामूली चोटें आई हैं.

  • 23 March 2026 7:39 AM

    जंग पर क्या बोले बेंजामिन नेतन्याहू?

    इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को कहा कि अमेरिका और इजराइल ईरान के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखेंगे. नेतन्याहू उस शहर अराद पहुंचे, जिस पर रविवार को ईरान ने मिसाइल हमला किया था.

ईरान इजरायल युद्धIndiaIndia News
अगला लेख