Begin typing your search...

Aaj ki Taaza Khabar: भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन का मामला : आरोपियों की पुलिस हिरासत पर फैसला सुरक्षित

Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. शनिवार 21 फरवरी 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.

Aaj ki Taaza Khabar: भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन का मामला : आरोपियों की पुलिस हिरासत पर फैसला सुरक्षित
X
विशाल पुंडीर
Edited By: विशाल पुंडीर

Updated on: 21 Feb 2026 1:04 PM IST


Live Updates

  • 21 Feb 2026 1:04 PM

    कांग्रेस ने अपनी मानसिक दिवालियापन साबित कर दी है: मोहन यादव

    AI समिट में भारतीय युवा कांग्रेस के नेताओं के विरोध प्रदर्शन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "मैं एआई शिखर सम्मेलन के दौरान राहुल गांधी के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन की कड़ी निंदा करता हूं. कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए. भाजपा का विरोध करते हुए कांग्रेस ने देश का विरोध करना शुरू कर दिया है. यह निंदनीय है. भारत जिस तरह से हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है, ऐसे में वैश्विक स्तर पर इतने बड़े आयोजन के दौरान इस तरह के विरोध प्रदर्शन से कांग्रेस ने अपनी मानसिक दिवालियापन साबित कर दी है. कांग्रेस, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को माफी मांगनी चाहिए."

  • 21 Feb 2026 12:43 PM

    भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन का मामला : आरोपियों की पुलिस हिरासत पर फैसला सुरक्षित

    भारत मंडपम में आयोजित AI Summit के दौरान प्रदर्शन करने के आरोप में यूथ कांग्रेस के चार नेताओं को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां पुलिस ने 5 दिन की हिरासत की मांग की है. फिलहाल अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है.

  • 21 Feb 2026 12:35 PM

    बाढ़ प्रभावित 2.02 लाख किसानों को राहत, सीएम नीतीश कुमार ने DBT से ट्रांसफर किए ₹113.16 करोड़

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2025 में अतिवृष्टि और ‘मोंथा’ तूफान के कारण आई बाढ़ से फसल नुकसान झेलने वाले किसानों को बड़ी राहत दी है. उन्होंने 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प सभागार में कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत 2 लाख 2 हजार प्रभावित किसानों के खातों में ₹113 करोड़ 16 लाख की राशि DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए ट्रांसफर की. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित और कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है और प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की मदद सरकार की प्राथमिकता रही है.

  • 21 Feb 2026 12:30 PM

    AI Summit हंगामा केस: भारत मंडपम में हंगामा करने वाले यूथ कांग्रेस के 4 सदस्‍य पटियाला हाउस कोर्ट में पेश

    दिल्ली में यूथ कांग्रेस के चार नेताओं को भारत मंडपम में हुए AI Summit के दौरान प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार नेताओं को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उनकी कस्टडी और जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया. गिरफ्तार नेताओं की पहचान कृष्णा हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिम्हा यादव के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, इन नेताओं को समिट के दौरान कथित तौर पर अव्यवस्था फैलाने और सुरक्षा व्यवस्था में बाधा डालने के आरोप में हिरासत में लिया गया.

  • 21 Feb 2026 12:14 PM

    असम में पहली बार CRPF रेज़िंग डे परेड, बोले अमित शाह - यह पूरे पूर्वोत्तर के लिए गर्व का पल

    असम में पहली बार सीआरपीएफ का रेज़िंग डे परेड आयोजित होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे पूरे पूर्वोत्तर के लिए गर्व का क्षण बताया. गुवाहाटी में आयोजित CRPF के 87वें स्थापना दिवस परेड में उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ के 86 साल के इतिहास में यह पहली बार है जब रेज़िंग डे परेड पूर्वोत्तर भारत में आयोजित किया गया है. गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा, “सीआरपीएफ के 86 साल के इतिहास में पहली बार रेज़िंग डे परेड असम और पूर्वोत्तर में मनाया जा रहा है. यह हम सभी के लिए, पूरे पूर्वोत्तर के लिए गर्व की बात है. इतने वर्षों तक पूर्वोत्तर में कभी यह परेड आयोजित नहीं हुई.” उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में यह निर्णय लिया गया था कि सीआरपीएफ की वार्षिक परेड देश के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित की जाएगी, ताकि हर क्षेत्र को इसमें भागीदारी और सम्मान मिले.

  • 21 Feb 2026 11:56 AM

    केवल पीएम मोदी और अमित शाह ही अजित दादा को इंसाफ दिला सकते हैं : रोहित पवार

    अजित पवार विमान हादसा मामले को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. रोहित पवार ने इस पूरे मामले को लेकर बड़ी साजिश की आशंका जताई है और सीधे तौर पर केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ हादसा नहीं, बल्कि इसके पीछे राजनीतिक और कारोबारी साजिश दोनों हो सकती हैं. रोहित पवार ने कहा, “अगर हम साजिश की बात करें तो वह दो तरह की हो सकती है - राजनीतिक और कमर्शियल. हमें यह पता लगाना है कि यह किस तरह की साजिश है. अगर कोई वीएसआर कंपनी को बचा रहा है या उसका समर्थन कर रहा है, तो वह भी एक साजिश का हिस्सा हो सकता है.” उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में जिम्मेदार बताई जा रही VSR कंपनी के पीछे कई ताकतवर लोग खड़े हैं. रोहित पवार ने साफ कहा कि इस जांच को सही दिशा में ले जाने के लिए सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ही न्याय दिला सकते हैं.

  • 21 Feb 2026 11:37 AM

    AI Summit में यूथ कांग्रेस की शर्मानाक हरकत के बाद सड़क पर उतरी बीजेपी

    दिल्ली में सियासी टकराव तेज हो गया है. दिल्‍ली में आज भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. यह विरोध प्रदर्शन कल हुए यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन और India AI Impact Summit के दौरान कथित हंगामे को लेकर किया गया. बीजेपी नेताओं का आरोप है कि इंडिया AI इम्पैक्ट समिट जैसे अंतरराष्ट्रीय और तकनीकी महत्व के कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस ने जानबूझकर प्रदर्शन कर देश की छवि खराब करने की कोशिश की.

  • 21 Feb 2026 11:08 AM

    PM मोदी का विश्वासघात अब सबके सामने आ चुका है: राहुल गांधी

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा 'प्रधानमंत्री की साख धूमिल हो गई है. उनका विश्वासघात अब सबके सामने आ चुका है. वे अब समझौता नहीं कर सकते. वे फिर से आत्मसमर्पण करेंगे.'

  • 21 Feb 2026 10:41 AM

    दिल्ली में आतंकी खतरे का अलर्ट: लश्कर-ए-तैयबा मंदिरों को बना सकता है निशाना, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर.

  • 21 Feb 2026 10:28 AM

    राहुल गांधी के लिए AI का मतलब एंटी इंडिया, AI समिट पर हंगामे को लेकर बीजेपी युवा मोर्चा का हमला

    बीजेपी युवा मोर्चा के एक कार्यकर्ता ने AI समिट में हुए विरोध प्रदर्शन को “शर्मनाक घटना” बताते हुए भारतीय युवा कांग्रेस पर कड़ा हमला बोला. उसने कहा कि इस प्रदर्शन से दुनिया को गलत संदेश गया है और राहुल गांधी के लिए “AI का मतलब Anti-India” हो गया है. कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि को नुकसान पहुंचाया है. बयान में मांग की गई कि राहुल गांधी और कांग्रेस देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें.

India News
अगला लेख