Aaj ki Taaza Khabar: पप्पू यादव को रात में गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस? सांसद बोले- रात में नहीं जाऊंगा, मेरी जान को खतरा है- 6 फरवरी की बड़ी खबरें
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. शुक्रवार 06 फरवरी 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्या-क्या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
Live Updates
- 6 Feb 2026 11:11 PM
पप्पू यादव को 35 साल पुराने मामले में गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, पूर्णिया सांसद का दावा
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के पटना आवास पर शुक्रवार रात पुलिस पहुंच गई, जिसे कुर्की-जब्ती आदेश से जोड़ा जा रहा है. यह कार्रवाई 31 साल पुराने, 1995 के धोखाधड़ी मामले से जुड़ी है, जिसमें मकान किराए पर लेने को लेकर आरोप हैं. पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट पहले ही पप्पू यादव समेत तीन लोगों के खिलाफ कुर्की-जब्ती, गिरफ्तारी वारंट और इश्तेहार जारी कर चुकी है. पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें रात में गिरफ्तार करने आई और उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है. सांसद ने कहा कि वह सुबह कोर्ट में पेश होंगे और दावा किया कि बिहार में एक सांसद की जान खतरे में है.
- 6 Feb 2026 10:51 PM
U19 World Cup 2026 जीतने पर राजीव शुक्ला बोले– यह BCCI की सालों की मेहनत का नतीजा
आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भारतीय टीम की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि जिम्बाब्वे में मिली यह जीत भारतीय क्रिकेट के मजबूत ढांचे और सालों की मेहनत का नतीजा है. राजीव शुक्ला ने कहा, “हमने जिम्बाब्वे में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता है. हमारे खिलाड़ियों की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है. उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. आज वैभव सूर्यवंशी ने पूरी महफिल लूट ली. ऐसा लग रहा था जैसे उनके बल्ले से रन बरस रहे हों. उन्होंने करीब 15 छक्के लगाए.” उन्होंने आगे कहा कि पूरी टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया और इंग्लैंड को 100 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया. शुक्ला ने कहा, “यह बहुत बड़ी उपलब्धि है. यह बीसीसीआई और हमारे पूर्व अधिकारियों की लंबे समय से की जा रही मेहनत का नतीजा है. हमने एक मजबूत प्लेयर्स बैंक तैयार किया, ऐसा स्ट्रक्चर बनाया जो खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करता है और नई प्रतिभाओं को आगे लाता है. इसी वजह से आज हम इतना सफल हैं.”
- 6 Feb 2026 8:26 PM
भारत ने रिकॉर्ड छठी बार जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप
भारत ने रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत लिया है. फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से करारी शिकस्त दी. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 411 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर सिमट गई.
- 6 Feb 2026 8:10 PM
U19 World Cup 2026 Final: भारत छठे खिताब से महज 1 विकेट दूर
U19 World Cup 2026 Final में 281 रन के स्कोर पर इंग्लैंड का नौवां विकेट गिर गया है. भारत अब अपने छठे खिताब से महज 1 विकेट दूर है.
- 6 Feb 2026 7:24 PM
U19 World Cup final 2026: भारत जीत से 3 विकेट दूर
U19 World Cup final 2026 में भारत जीत से 3 विकेट दूर है. इंग्लैंड ने 26 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 215 रन बना लिए हैं. भारत की ओर से दीपेंद्र देवेंद्रन ने 2, आरएस अंबरीष, खिलान पटेल , कनिष्क चौहान और आयुष म्हात्रे ने 1-1 विकेट लिया.
- 6 Feb 2026 6:43 PM
दिल्ली में गड्ढे में गिरकर युवक की मौत पर राहुल गांधी बोले- यह हादसा नहीं, हत्या है
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने X पर किए गए एक पोस्ट में कहा, हिंदुस्तान में फैली लालच और लापरवाही की महामारी आज फिर एक युवा की जान ले गई. एक बेटा, एक सपना, मां-बाप की पूरी दुनिया - सब कुछ एक झटके में उजाड़ दिया गया. यह हादसा नहीं, हत्या है - और हत्यारी है जवाबदेही से भागती सत्ता. असली क़ातिल सड़क नहीं, गैरज़िम्मेदार सत्ता है, क्योंकि यहां न इस्तीफ़ा होता है, न सज़ा मिलती है, न किसी की अंतरात्मा जागती है. इंदौर का जहरीला पानी, नोएडा में युवराज की जान लेने वाली सड़क, गिरते पुल, टकराती ट्रेनें, दम घोंटता प्रदूषण... कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है और जब तक जवाबदेही नहीं होगी, तब तक कोई न कोई लालच की महामारी का अगला शिकार बनता रहेगा.
- 6 Feb 2026 6:07 PM
ब्राह्मण समुदाय को निशाना बना रहे हैं फिल्म जगत के लोग, 'घूसखोर पंडित' पर बोले ब्रजेश पाठक
फिल्म 'घूसखोर पंडित' को लेकर हो रहे विवाद पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हरिद्वार में कहा कि फिल्म जगत के लोग भारत की संस्कृति, खासकर ब्राह्मण समुदाय को निशाना बना रहे हैं. यह बहुत निंदनीय है. इस तरह की फिल्में जनता को नहीं दिखाई जानी चाहिए. मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं. "
- 6 Feb 2026 5:38 PM
U19 World Cup 2026 Final: भारत ने इंग्लैंड को दिया 412 रन का टारगेट
U19 World Cup 2026 के Final में भारत ने इंग्लैंड को 412 रन का टारगेट दिया है. भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 411 रन बनाए. वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंद में 175 और कप्तान आयुष म्हात्रे ने 51 गेंद पर 53 रन की शानदार पारी खेली. इसके अलावा, विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने. वेदांत त्रिवेदी ने 32, विहान मल्होत्रा ने 30, आरोन जॉर्ज ने 9, आरएस अंबरीष ने 18, खिलान पटेल ने 3 और हेनिल पटेल ने 5 रन बनाए. कनिष्क चौहान 20 गेंद में 27 रन बनाकर नाबाद रहे.
- 6 Feb 2026 4:24 PM
जनकपुरी मौत कांड पर AAP का हमला: “लोकेशन होते हुए भी नहीं युवक को नहीं बचाया, पुलिस सच छुपा रही है”
दिल्ली के जनकपुरी में गड्ढे में गिरकर युवक की मौत पर AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने BJP सरकार और दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि परिवार कई थानों में गया, लेकिन गुमशुदगी दर्ज नहीं की गई और मोबाइल लोकेशन जानबूझकर हटाई गई. भारद्वाज के मुताबिक अगर समय पर कार्रवाई होती तो युवक की जान बच सकती थी, यह लापरवाही और सच छुपाने का मामला है.
- 6 Feb 2026 3:57 PM
U19 World Cup 2026 Final: भारत का चौथा विकेट गिरा
U19 World Cup 2026 के Final में इंग्लैंड के खिलाफ भारत का चौथा विकेट गिर गया है. विहान मल्होत्रा 36 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हो गए हैं. भारत का स्कोर 35 ओवर के बाद 306 रन है. अभिज्ञान कुंडू 1 और वेदांत त्रिवेदी 31 रन बनाकर खेल रहे हैं.




