Begin typing your search...

Aaj ki Taaza Khabar: एस जयशंकर की अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी बेसेंट से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. बुधवार 4 फरवरी 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.

Aaj ki Taaza Khabar:  एस जयशंकर की अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी बेसेंट से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
X
( Image Source:  ANI )
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी

Updated on: 4 Feb 2026 8:48 AM IST


Live Updates

  • 4 Feb 2026 8:48 AM

    गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की मौत, 9वीं मंजिल से गिरने की घटना की जांच में जुटी पुलिस

    दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां तीन नाबालिग सगी बहनों की मौत हो गई. यह घटना भारत सिटी सोसाइटी के बी-1 टावर में स्थित फ्लैट नंबर 907 की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि तीनों बहनें एक ही परिवार में रहती थीं और आपस में बेहद जुड़ी हुई थीं. मंगलवार देर रात करीब 2 बजे यह हादसा हुआ. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि तीनों बहनें एक मोबाइल गेम एप की आदी हो चुकी थीं, हालांकि अभी तक इस घटना की स्पष्ट वजह सामने नहीं आ सकी है.

  • 4 Feb 2026 8:45 AM

    UP Pharma Conclave 1.0: नंदी बोले - निवेशकों का भरोसा जीत चुका है उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव 1.0 को लेकर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने कहा कि इस कार्यक्रम में देश की बड़ी कंपनियां और उद्योग जगत के दिग्गज शामिल हुए हैं. उन्होंने कहा कि बीते 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है. जो विकास हुआ है, उससे यह साफ है कि राज्य सरकार ने निवेशकों का भरोसा जीता है. मंत्री नंदी ने भरोसा दिलाया कि सरकार उद्योगों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में किया गया हर निवेश पूरी तरह सुरक्षित है और निवेशकों को सरकार की ओर से पूर्ण संरक्षण और सहयोग का आश्वासन दिया जाता है.

  • 4 Feb 2026 8:32 AM

    कड़ाके की ठंड के बावजूद अमेरिका के 25 शहरों में शांतिपूर्ण रैलियां, बांग्लादेश में हिंदू व अल्पसंख्यकों पर हिंसा के खिलाफ आवाज़

    कड़ाके की सर्दी और बेहद कठिन मौसम के बावजूद आज अमेरिका के 25 शहरों में शांतिपूर्ण जन-जागरूकता रैलियों का सफल आयोजन किया गया. इन रैलियों का मकसद बांग्लादेश में हिंदू और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ जारी हिंसा और उत्पीड़न की ओर वैश्विक ध्यान खींचना था. यह एक समन्वित राष्ट्रव्यापी प्रयास था, जिसे गैर-पक्षपातपूर्ण और मानवीय जागरूकता अभियान के रूप में आयोजित किया गया.

    इन आयोजनों में समुदाय के लोग, विभिन्न धर्मों के नेता और संवेदनशील नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए. सभी ने धार्मिक पहचान के आधार पर हो रहे लक्षित हमलों में मारे गए निर्दोष लोगों के प्रति एकजुटता दिखाई. रैलियां सिटी हॉल और सिविक सेंटर जैसे सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित की गईं, जहां प्रतिभागियों ने मौन रखा, प्रार्थनाएं कीं और कमजोर अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा की शांतिपूर्ण अपील की.

  • 4 Feb 2026 8:16 AM

    तूतीकोरिन पोर्ट के मुहाने पर कॉर्मोरेंट पक्षियों का जमावड़ा, जैव विविधता का संकेत

    तमिलनाडु के तूतीकोरिन पोर्ट के पास स्थित एस्टुरी तटीय क्षेत्र में हाल के दिनों में बड़ी संख्या में कॉर्मोरेंट (जलपक्षी) देखे जा रहे हैं. यह इलाका समुद्री और मीठे पानी के संगम का क्षेत्र है, जहां मछलियों और अन्य जलीय जीवों की भरपूर उपलब्धता रहती है. इसी कारण कॉर्मोरेंट पक्षी यहां भोजन की तलाश में झुंड बनाकर पहुंच रहे हैं.

    पानी की सतह पर शांत भाव से तैरते और अचानक गोता लगाकर मछली पकड़ते इन पक्षियों का दृश्य प्रकृति प्रेमियों को आकर्षित कर रहा है. खासकर सुबह और शाम के समय ये पक्षी समूहों में सक्रिय रूप से भोजन करते नजर आते हैं, जो इस क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता को दर्शाता है.

    विशेषज्ञों का मानना है कि कॉर्मोरेंट पक्षियों की बढ़ती संख्या इस बात का अहम संकेत है कि तूतीकोरिन पोर्ट का एस्टुरी तटीय क्षेत्र अब भी पारिस्थितिक रूप से संतुलित और प्राकृतिक रूप से समृद्ध बना हुआ है.

  • 4 Feb 2026 8:08 AM

    बजट सत्र के बीच अखिलेश यादव दिल्ली रवाना

    समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. संसद का बजट सत्र जारी है और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दे सकते हैं.

  • 4 Feb 2026 7:50 AM

    एस जयशंकर की अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी बेसेंट से मुलाकात

    विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी बेसेंट से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने, निवेश, व्यापार और वैश्विक आर्थिक सहयोग से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई.

India News
अगला लेख