Begin typing your search...

देश में न जाने कितने शिवचरण गुप्ता, जिनको भूले उनके बच्चे, भारत में कितने Old age home, जहां बुजुर्ग बिताते जीवन की शाम

भारत में कितने वृद्धाश्रम हैं? कहां बुजुर्गों को मुफ्त रहने-खाने और इलाज की सुविधा मिलती है और कहां कितनी फीस लगती है, जानिए पूरी जानकारी.

देश में न जाने कितने शिवचरण गुप्ता, जिनको भूले उनके बच्चे, भारत में कितने Old age home, जहां बुजुर्ग बिताते जीवन की शाम
X
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी2 Mins Read

Updated on: 8 Aug 2026 6:00 PM IST

सोनीपत, हरियाणा के एक वृद्धाश्रम में 74 वर्षीय शिवचरण रामरतन गुप्ता की मौत ने समाज और परिवार के रिश्तों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. वायरल खबर के मुताबिक, जिन तीन बेटियों को पिता ने पढ़ाया-लिखाया और काबिल बनाया, वे उनके अंतिम समय में उनके पास नहीं थीं. पिता के निधन के बाद भी बेटियां अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुईं. इससे भी ज्यादा हैरान कर देने वाली बात ये है कि वे तीनों वीडियो कॉल पर अपने पिता कि चिता को जलते हुए देख रही थी और कह रही थी अभी कितना टाइम लगेगा? बताया गया कि वृद्धाश्रम ने उनका अंतिम संस्कार कराया और इसके लिए 5,100 रुपये का भुगतान किया गया.

यह घटना सिर्फ एक परिवार की कहानी नहीं, बल्कि बुजुर्गों की देखभाल और वृद्धाश्रमों की व्यवस्था पर भी चर्चा छेड़ती है. जिसके बाद आज के इस स्पेशल सीरीज आंकड़ों देखी में हम भारत के वृद्धाश्रम के बारे में बताने जा रहे हैं. देश में कितने वृद्धाश्रम हैं? इनमें रहने के लिए कितना खर्च आता है? कौन से वृद्धाश्रम बुजुर्गों को मुफ्त रहने, खाने और इलाज की सुविधा देते हैं? और किन जगहों पर हर महीने शुल्क लिया जाता है? आज की इस सीरीज में आंकड़ों के जरिए जानेंगे देश के फ्री और पेड वृद्धाश्रमों के बारे में. कहां कितनी फीस लगती है और बुजुर्गों को कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं?

1. भारत के सात ऐसे राज्य जहां वृद्धाश्रमों की संख्या अधिक

2. किस वृद्धाश्रमों में किस प्रकार की सुविधा मिलती है?

3. देश के किस वृद्धाश्रम में कितना खर्च आता है इसी के साथ फ्री वाले वृद्धाश्रम के बारे में जानिए

4. क्या भारत के वृद्धाश्रम को लेकर इन सवालों के जवाब जानते हैं आप?

5. देश के वृद्धाश्रम के कुछ आंकड़ें दिए गए हैं....

इस कहानी में भारत के वृद्धाश्रम के बारे में तस्वीरों के माध्यम से समझाया गया है. देश के किस वृद्धाश्रम में क्या सुविधा मिलती है और संख्या कितनी है?

आंकड़ों देखी
अगला लेख