Yashasvi Jaiswal के साथ जुड़ा नाम तो मृणाल ठाकुर ने तोड़ी अपनी चुप्पी, बोली- ब्रो रिलेक्स... Genz से कुछ सीखिए
मृणाल ठाकुर ने यशस्वी जायसवाल के साथ चल रहीं अफेयर की खबरों को झूठा करार देते हुए कहा कि देश में बहुत कुछ चल रहा है उन पर ध्यान दीजिए. Genz से कुछ सीखिए.
बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने अपने और क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल के अफेयर की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए इन खबरों का खंडन किया है. दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा गया था जिसे लेकर दावा किया गया कि दोनों साथ थे. यह वीडियो बांद्रा में स्थित बूजी कैफे का था जिसमें मृणाल ठाकुर दिख रही थी और इसके कुछ देर के बाद यशस्वी भी वहीं से बाहर आते दिखे थे.
अब इस वायरल वीडियो की पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए मृणाल ने लिखा, 'ब्रो रिलैक्स मुझे दिखाओं एक साथ कहां? कैसे यह आप लोग इतने पढ़े-लिखे लोग ऐसे अफवाहों को सच मानने लगते हैं. देश में क्या कुछ नहीं हो रहा है. genz से कुछ सीखिए और सही मुद्दों पर वीडियोज बनाइए ज्यादा व्यूज मिलेंगे.'
इनसे भी जोड़ा गया नाम
उनके इस पोस्ट के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि दोनों के बीच कुछ भी नहीं चल रहा है. इससे पहले मृणाल का नाम साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के स्टार धनुष के साथ जोड़ा गया था. रिपोर्ट तो ये भी थी कि दोनों 14 फरवरी को शादी करने वाले हैं. लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और यह साफ हुआ कि इन अफवाहों का कोई आधार नहीं है. इससे पहले उनका नाम भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर के साथ जोड़ा गया था, लेकिन एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट के जरिए इन अफवाहों को खारिज कर दिया था.
मृणाल का वर्कफ्रंट
मृणाल के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें हाल ही में फिल्म है जवानी तो इश्क होना है फिल्म में देखा गया था.आने वाले दिनों में उन्हें पूजा मेरा जान में देखा जाएगा. इस फिल्म में उनके साथ हुमा कुरैशी भी होंगी.
उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टेलीविजन पर 'मुझसे कुछ कहती...ये खामोशियां' और 'कुमकुम भाग्य' जैसे शो से की. 'सुपर 30' और 'बाटला हाउस' जैसी सफल फिल्मों में काम करने से पहले, मृणाल ने 2018 में 'लव सोनिया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया. बाद में, तेलुगु फिल्मों 'सीता रामम' में एक्टिंग के लिए उन्हें काफी तारीफ मिली.




