Begin typing your search...

6 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें दिल्ली-UP-बिहार समेत अपने शहर का मौसम हाल

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 20 से 24 फरवरी के बीच 6 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. पहाड़ी इलाकों और समुद्री क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.

imd heavy rain alert 6 states delhi up bihar weather update february
X
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Published on: 20 Feb 2026 7:16 AM

देश में अब ठंड लगभग खत्म हो चुकी है. सर्दी की जगह अब गर्मी आने लगी है, लेकिन कुछ इलाकों में फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले कुछ दिनों में कई राज्यों में बारिश होगी. लोगों से अपील की गई है कि वे सावधान रहें, खासकर अगर वे पहाड़ी इलाकों में जा रहे हैं. मछुआरों के लिए भी अलर्ट है. 20 फरवरी को दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर के कुछ हिस्सों, मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन क्षेत्र और पश्चिमी श्रीलंका के पास समुद्र में मछली पकड़ने न जाएं, क्योंकि मौसम खराब रह सकता है.

देश के 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारीमौसम विभाग के अनुसार, 20 फरवरी से 23 फरवरी तक कम से कम 6 राज्यों में बारिश होने की संभावना है. ये राज्य हैं - उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, झारखंड और पश्चिम बंगाल. इन जगहों पर बारिश होने से तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है. साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. विस्तार से देखें तो: 21 और 22 फरवरी को दक्षिण तमिलनाडु, केरल और माहे में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.

  • 23 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में बारिश की उम्मीद है
  • उत्तराखंड में 22 से 24 फरवरी तक छिटपुट बारिश हो सकती है
  • 24 फरवरी को गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल और झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट है
  • 23 और 24 फरवरी को ओडिशा में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश संभव है

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में 20 फरवरी को बारिश नहीं होने की उम्मीद है. यहां अब तापमान बढ़ने लगा है और दिन में गर्मी महसूस होगी. अच्छी खबर यह है कि हवा की क्वालिटी में सुधार हुआ है, इसलिए GRAP के दूसरे चरण की पाबंदियां हटा दी गई हैं. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 27-29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14-17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. आसमान साफ रहेगा और मौसम सुखद रहेगा.

उत्तर प्रदेश का मौसम

यूपी में 20 फरवरी को बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. लेकिन पिछले दिनों हुई बारिश की वजह से कई शहरों में ठंड फिर से बढ़ गई थी. गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, बिजनौर, झांसी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बरेली, मेरठ और गौतम बुद्ध नगर जैसे जिलों में तापमान 1-2 डिग्री कम हुआ था. अब धीरे-धीरे गर्मी बढ़ेगी. लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है मौसम साफ और गर्म रहेगा.

बिहार का मौसम

बिहार में अगले हफ्ते से गर्मी तेजी से बढ़ने वाली है. तापमान 30 से 32 डिग्री तक पहुंच सकता है. पटना, गया, जहानाबाद, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर और दरभंगा जैसे जिलों में गर्मी ज्यादा महसूस होगी. पटना में कल अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा मौसम सूखा और गर्म रहेगा.

उत्तराखंड का मौसम

उत्तराखंड में 22 से 24 फरवरी तक बारिश होने की संभावना है. देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, रुद्र प्रयाग और चमोली जैसे जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है. इससे तापमान में कमी आएगी और ठंड बढ़ सकती है. अगर आप उत्तराखंड जा रहे हैं, तो मौसम का अपडेट जरूर चेक करें और सतर्क रहें.

हिमाचल प्रदेश का मौसम

हिमाचल में 23 फरवरी को बारिश की संभावना है. शिमला, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, मंडी और सोलन जैसे जिलों में बारिश हो सकती है. इससे तापमान कम रहेगा और ठंड फिर से परेशान कर सकती है. शिमला में कल अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा पहाड़ों में ठंडक बनी रहेगी.

मौसम
अगला लेख