Begin typing your search...

मेरी मौत की जिम्मेदार कांग्रेस, नोट लिखकर भाजपा कार्यकर्ता ने कर लिया सुसाइड; लिखा - दो महीने से...

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के नागवारा इलाके में शुक्रवार को एक 35 वर्षीय युवक ने अपने ऑफिस में आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान विनय सोमैया के रूप में हुई है, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े थे. उन्होंने अपनी सुसाइड नोट में आरोप लगाया कि एक स्थानीय कांग्रेस नेता द्वारा रची गई राजनीतिक साजिश और झूठे एफआईआर ने उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया.

मेरी मौत की जिम्मेदार कांग्रेस, नोट लिखकर भाजपा कार्यकर्ता ने कर लिया सुसाइड; लिखा - दो महीने से...
X
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी3 Mins Read

Updated on: 4 April 2025 3:41 PM IST

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के नागवारा इलाके में शुक्रवार को एक 35 वर्षीय युवक ने अपने ऑफिस में आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान विनय सोमैया के रूप में हुई है, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े थे. उन्होंने अपनी सुसाइड नोट में आरोप लगाया कि एक स्थानीय कांग्रेस नेता द्वारा रची गई राजनीतिक साजिश और झूठे एफआईआर ने उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया.

व्हाट्सएप ग्रुप की पोस्ट बनी विवाद की वजह

विनय, कर्नाटक के कोडगु जिले के सोमवरपेट के रहने वाले थे और 'कोडागिना समस्येगालु' नामक व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन थे. इस ग्रुप में कांग्रेस विधायक और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के कानूनी सलाहकार ए.एस. पोनन्‍ना के खिलाफ एक विवादित फोटो पोस्ट की गई थी. उस फोटो में पोनन्‍ना को पारंपरिक कोडवा पोशाक में शौचालय के पास दिखाया गया था, साथ में आपत्तिजनक टिप्पणी भी थी.

इस पोस्ट के बाद विनय समेत ग्रुप के अन्य एडमिन्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. विनय को आरोपी नंबर 3 बनाया गया और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई. उच्च न्यायालय ने मामले पर स्टे ऑर्डर भी दे दिया, लेकिन इसके बावजूद विनय ने लगातार मानसिक प्रताड़ना और राजनीतिक दबाव का आरोप लगाया.

सुसाइड नोट में क्या?

युवक ने सुसाइड नोट में लिखा कि, 'पिछले दो महीनों से मैं मानसिक रूप से टूट चुका हूं. महज पांच दिन पहले ग्रुप का एडमिन बनने के बाद मुझे एक ऐसी पोस्ट के लिए जिम्मेदार ठहराया गया जो मैंने की ही नहीं. मेरे खिलाफ राजनीतिक आधार पर एफआईआर दर्ज करवाई गई और समाज में मुझे अपराधी की तरह पेश किया गया. उन्होंने कांग्रेस नेता तेनीरा महीना, विधायक ए.एस. पोनन्‍ना, और कुछ अन्य लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने यह भी दावा किया कि पुलिस उन्हें ‘राउडी शीटर’ घोषित करने की योजना बना रही थी.

भाजपा नेताओं से मदद की गुहार

विनय ने भाजपा के नेताओं से अपनी मां, पत्नी और बेटी की सामाजिक व आर्थिक मदद करने की अपील की. उन्होंने लिखा, 'कुछ लोग सोच सकते हैं कि यह घटना अब क्यों हो रही है. मैं बस एक बार घर जाकर अपने परिवार से मिलना चाहता था. मैं अपने परिवार के साथ बिताए मीठे पलों की याद लेकर इस दुनिया से जा रहा हूं. कर्नाटक के गृहमंत्री परमेश्वर ने इस मामले की डीसीपी स्तर की जांच के आदेश दिए हैं. मामले की विस्तृत जांच फिलहाल जारी है.

अगला लेख