Begin typing your search...

चित्रकूट के देवांगना घाटी गैंगरेप कांड से जोड़कर वायरल हो रहा VIDEO, जानिए सोशल पर फैलाए जा रहे दावे का पूरा सच

बीते कुछ दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसको लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उस वीडियो को चित्रकूट में हुए गैंगरेप कांड से जोड़ रहे है तो वहीं कुछ उसे पुराना वीडियो कहकर ओडिशा का बता रहे हैं. आइए जानते हैं वायरल दावे का सच

चित्रकूट के देवांगना घाटी गैंगरेप कांड से जोड़कर वायरल हो रहा VIDEO, जानिए सोशल पर फैलाए जा रहे दावे का पूरा सच
X
( Image Source:  @Abhimanyu1305-X )

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में हाल ही में हुई गैंगरेप की घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक बेहद संवेदनशील वीडियो तेजी से वायरल किया जा रहा है. वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह उसी घटना का है, जिसमें एक युवती के साथ कई युवकों ने गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी. कुछ पोस्ट इसे चित्रकूट का बता रही हैं, जबकि कुछ लोग इसे बांदा का वीडियो बता रहे हैं.

इतना ही नहीं इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम में 28 मिनट की क्लिप के नाम से कई पार्ट में वायरल होने के लेकर खूब चर्चा की जा रही है. वहीं वायरल वीडियो में सुना जा सकता है पीडित ओडिया में बोल रही है. इसी के साथ जांच पड़ताल में क्या पता चला और वायरल दावे में क्या-क्या आए जानते हैं.

चित्रकूट के देवांगना घाटी की पूरी कहानी

चित्रकूट की देवांगना घाटी में 22 जुलाई को 20 वर्षीय युवती अपने 17 वर्षीय मित्र के साथ घूमने गई थी. आरोप है कि तीन युवकों ने खुद को वनकर्मी बताकर दोनों को रोका, युवक को बांधकर पीटा और युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए. पीड़ित के सूचना देने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. बाद में मुख्य आरोपी जितेंद्र उर्फ भोला को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से दो अवैध तमंचे बरामद होने का दावा किया गया. पुलिस ने स्पष्ट किया कि पीड़िता NEET अभ्यर्थी नहीं, बल्कि इंटरमीडिएट की छात्रा थी.

क्या है वायरल दावा?

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रही युवती हाल ही में चित्रकूट में गैंगरेप की शिकार हुई वही लड़की है. कई पोस्ट में उसे NEET की तैयारी करने वाली छात्रा बताया गया है, जबकि कुछ पोस्ट में नाबालिग होने का दावा भी किया जा रहा है.

पड़ताल में क्या सामने आया?

वायरल वीडियो की जांच के दौरान सामने आया कि यह वीडियो हालिया चित्रकूट गैंगरेप मामले का नहीं है. सोशल मीडिया पर उपलब्ध पुराने रिकॉर्ड और विभिन्न रिपोर्टों के मुताबिक यह वीडियो लगभग 2019 के एक पुराने मामले से जुड़ा बताया जाता है. इसे अब हालिया चित्रकूट घटना के साथ जोड़कर दोबारा वायरल किया जा रहा है. हालांकि वीडियो की मूल उत्पत्ति की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी, लेकिन इसे चित्रकूट कांड का बताने का कोई आधिकारिक प्रमाण मौजूद नहीं है.

चित्रकूट केस से क्यों जोड़ा जा रहा है?

हाल ही में चित्रकूट में गैंगरेप की घटना सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई पुराने वीडियो और तस्वीरें नए दावों के साथ शेयर की जाने लगीं. वायरल वीडियो भी उन्हीं में से एक है, जिसे हालिया घटना बताकर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है.

फैक्ट चेक निष्कर्ष

दावा: वायरल वीडियो चित्रकूट गैंगरेप का है.

सच्चाई: ❌ गलत / भ्रामक

अब तक किसी भी आधिकारिक एजेंसी या पुलिस ने पुष्टि नहीं की है कि वायरल वीडियो का चित्रकूट गैंगरेप से कोई संबंध है. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक वीडियो पुराना है और उसे नए मामले के साथ जोड़कर वायरल किया जा रहा है.

अगला लेख