Begin typing your search...

"हमको पैसा नहीं, ममता चाहिए... मोदी को मुसलमानों से खांसी" SIR और PM के वादों पर बोली Balaghat की जनता; Ground Report

X
Balaghat | West Bengal Election Ground Report | Mamata Banerjee vs BJP | Bengal politics 2026
जीतेंद्र चौहान
By: जीतेंद्र चौहान

Published on: 20 April 2026 8:53 AM

पश्चिम बंगाल की सियासत इस वक्त अपने सबसे गर्म दौर में है, जहां एक तरफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मजबूत जमीनी प्रभाव दिखाई देता है, तो दूसरी ओर बीजेपी की लगातार बढ़ती राजनीतिक पकड़ भी साफ नजर आ रही है. चुनावी माहौल में अब हर सीट सिर्फ एक सीट नहीं रह गई, बल्कि वह परिवर्तन और निरंतरता के बीच एक बड़े संदेश का रूप ले चुकी है. ग्राउंड रिपोर्ट्स के मुताबिक कई इलाकों में लोग खुलकर बोलने से बच रहे हैं, लेकिन बातचीत के दौरान एक बात बार-बार सामने आती है कि “कुछ बदलना चाहिए, लेकिन कैसे और किसके साथ, यह अभी तय नहीं है.” इस बार युवा वोटर का रुख भी थोड़ा अलग नजर आ रहा है, जहां उनकी प्राथमिकता सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि रोजगार, शिक्षा और बेहतर सुविधाएं बन गई हैं.