Begin typing your search...

अप्रैल की शुरुआत में बदलेगा मौसम, 11 राज्यों में तूफानी बारिश-70Km/h हवाओं का अलर्ट

देश के 11 राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अप्रैल की शुरुआत में मौसम ने अचानक करवट ले ली है.

2 April Weather Update
X
2 April Weather Update
( Image Source:  ANI )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Published on: 2 April 2026 7:24 AM

अप्रैल की शुरुआत में देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है कि अगले कुछ दिनों में 11 राज्यों में तूफानी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ मौसम बदलने वाला है. इस दौरान हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इसलिए इन इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

इन 11 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारीमौसम विभाग के अनुसार इन 11 राज्यों में तेज बारिश और तेज हवाओं की संभावना है:

दिल्ली

उत्तर प्रदेश

राजस्थान

मध्य प्रदेश

महाराष्ट्र

हिमाचल प्रदेश

उत्तराखंड

पंजाब

हरियाणा

छत्तीसगढ़

जम्मू-कश्मीर

अप्रैल में अचानक क्यों हो रही है बारिश?

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, इस बदलाव का मुख्य कारण ईरान के ऊपर सक्रिय हुआ एक पश्चिमी विक्षोभ है. पश्चिमी विक्षोभ एक प्रकार की मौसमी प्रणाली है जो आमतौर पर सर्दियों में बारिश लाती है, लेकिन इस बार अप्रैल की शुरुआत में भी यह सक्रिय हो गया है. इसी वजह से उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में अचानक मौसम खराब हो रहा है और तूफानी बारिश की आशंका बनी हुई है.

दिल्ली में आज का मौसम

राजधानी दिल्ली में कल यानी गुरुवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. दिन का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा. अगले कुछ दिनों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस वजह से दिल्लीवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है और मौसम काफी आरामदायक बना रहेगा.

उत्तर प्रदेश का मौसम?

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में 3 अप्रैल तक बारिश होने की संभावना है. कई जगहों पर तेज हवाएं चलेंगी और हवा की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा हो सकती है. इस दौरान हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है। तेज हवाओं की वजह से दोपहिया वाहन चलाने वाले लोगों को सड़क पर सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि गाड़ी संतुलन बनाए रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है.

बिहार का मौसम

बिहार भी इस मौसम बदलाव से प्रभावित होने वाला है. मौसम विभाग ने बिहार की राजधानी पटना में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. यहां हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पटना के अलावा मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, नालंदा, बेगूसराय, रोहतास, गया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण और समस्तीपुर जैसे जिलों में भी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है.

राजस्थान के किन-किन इलाकों में बारिश?

राजस्थान में 2 अप्रैल से 4 अप्रैल तक कई जगहों पर बारिश होने की उम्मीद है। खासतौर पर जयपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, अजमेर, चुरू, झुंझुनू, धौलपुर और सवाई माधोपुर में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. इस दौरान हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है.

हिमाचल प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा?

अगर आप इस वीकेंड पर हिमाचल प्रदेश घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो मौसम की जानकारी जरूर चेक कर लें. 3 से 4 अप्रैल के बीच शिमला, मनाली, कुल्लू, मंडी, लाहौल-स्पीति, चंबा और कांगड़ा में मध्यम बारिश का अलर्ट है. इन इलाकों में हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है.

मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में कल यानी 2 अप्रैल को बारिश की अच्छी संभावना है. दतिया, अशोक नगर, दमोह, पन्ना, ग्वालियर और सागर जैसे इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. यहां हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है.

मौसम
अगला लेख