Begin typing your search...

Middle East जंग से हाहाकार! आम लोगों को राहत देने के लिए PM मोदी ने लिया ये एक्शन- LPG से लेकर LNG तक की तैयारी आई सामने

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच Narendra Modi ने CCS बैठक में आम लोगों को राहत देने के लिए बड़े फैसले लिए. LPG, LNG सप्लाई, बिजली, खाद और जरूरी सामानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं.

Middle East जंग से हाहाकार! आम लोगों को राहत देने के लिए PM मोदी ने लिया ये एक्शन- LPG से लेकर LNG तक की तैयारी आई सामने
X
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी6 Mins Read

Updated on: 1 April 2026 11:26 PM IST

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और ईरानी जंग के बीच भारत सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ निर्देश दिया है कि इस वैश्विक संकट का असर देश के नागरिकों पर कम से कम पड़े, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएं. इसी को लेकर उन्होंने कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की एक अहम बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें ऊर्जा से लेकर कृषि और लॉजिस्टिक्स तक सभी महत्वपूर्ण सेक्टर पर चर्चा हुई. आइए जानते हैं कि इस संकट के बीच सरकार आम लोगों के लिए क्या कर रही है?

यह इस संकट पर प्रधानमंत्री की दूसरी हाई-लेवल बैठक थी, जिसमें देश में जरूरी वस्तुओं की सप्लाई, कीमतों की स्थिरता और आम जनता को राहत देने के उपायों की समीक्षा की गई. सरकार का फोकस साफ है. किसी भी हाल में आम आदमी की जरूरतों और बाजार की स्थिरता पर असर नहीं पड़ना चाहिए.

सरकार की पहली Priority क्या?

सरकार की प्राथमिकता है कि मिडिल ईस्ट संकट के बावजूद देश में जरूरी संसाधनों की कमी न हो. प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि ऊर्जा, खाद, कृषि और सप्लाई चेन से जुड़े सभी सेक्टर को सुरक्षित रखा जाए ताकि आम नागरिकों को किसी तरह की परेशानी न हो.

LPG और LNG की सप्लाई को लेकर क्या तैयारी है?

बैठक में बताया गया कि एलपीजी और एलएनजी की सप्लाई को सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं. नए देशों से गैस आयात के विकल्प तैयार किए जा रहे हैं ताकि किसी एक क्षेत्र पर निर्भरता कम हो. सरकार ने साफ तौर पर कहा कि,'एलपीजी और एलएनजी की सप्लाई को विविध स्रोतों से सुनिश्चित करने, ईंधन शुल्क में कटौती और बिजली क्षेत्र से जुड़े उपायों की समीक्षा की गई है ताकि आवश्यक आपूर्ति स्थिर बनी रहे.'

क्या बिजली संकट की भी आशंका है?

सरकार ने बिजली को लेकर भी स्थिति साफ की है. अधिकारियों के मुताबिक देश में कोयले का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, जिससे आने वाले महीनों में बिजली की जरूरत पूरी की जा सकेगी. साथ ही गैस आधारित पावर प्लांट्स को भी राहत दी गई है ताकि उत्पादन बढ़ाया जा सके. बयान में कहा गया कि 'पर्याप्त कोयला भंडार मौजूद है, जो आने वाले महीनों में बिजली की जरूरतों को पर्याप्त रूप से पूरा करेगा.'

खाद और खेती पर क्या असर पड़ेगा?

सरकार ने उर्वरकों (फर्टिलाइजर) की उपलब्धता को लेकर भी खास रणनीति बनाई है. यूरिया का उत्पादन जारी रखा गया है, जबकि DAP और NPKS के लिए विदेशों से सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है. राज्य सरकारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्ती से कार्रवाई करें. सरकार ने कहा कि 'आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को स्थिर बनाए रखने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं और जमाखोरी व कालाबाज़ारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.'

क्या महंगाई बढ़ने का खतरा है?

सरकार ने साफ किया है कि जरूरी वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए कंट्रोल रूम बनाए गए हैं. राज्यों और केंद्र के बीच रियल-टाइम कोऑर्डिनेशन किया जा रहा है ताकि बाजार में किसी तरह की अफरातफरी न फैले.

हॉर्मुज स्ट्रेट और सप्लाई चेन पर क्या प्लान है?

बैठक में Strait of Hormuz से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा और सप्लाई चेन को स्थिर रखने पर भी चर्चा हुई. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षित समुद्री मार्ग सुनिश्चित करने के लिए कूटनीतिक प्रयास जारी हैं.

आम जनता के लिए PM मोदी का क्या मैसेज है?

प्रधानमंत्री ने साफ कहा कि इस संकट के दौरान सही और सटीक जानकारी का प्रवाह बेहद जरूरी है, ताकि अफवाहों और गलत खबरों से बचा जा सके. प्रधानमंत्री ने गलत जानकारी और अफवाहों को रोकने के लिए जनता तक समय पर और सुचारु रूप से प्रमाणिक जानकारी पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया.'

सरकार का अंतिम निर्देश क्या है?

प्रधानमंत्री ने सभी मंत्रालयों और विभागों को निर्देश दिया है कि वे हर संभव कदम उठाएं ताकि इस वैश्विक संकट का असर आम लोगों और देश की अर्थव्यवस्था पर कम से कम पड़े. 'प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि इस संघर्ष के प्रभाव से नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं.'

जंग के 7 बड़े अपडेट

1️⃣ Amazon के डेटा सेंटर पर हमला, बहरीन में मची अफरा-तफरी

ईरान ने बहरीन में अमेरिकी कंपनी Amazon Web Services के डेटा सेंटर को निशाना बनाया. हमले के बाद इमारत में भीषण आग लग गई, जिसे बुझाने में फायर ब्रिगेड को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

2️⃣18 अमेरिकी कंपनियों को पहले ही दी गई थी धमकी

हमले से एक दिन पहले ईरान की Islamic Revolutionary Guard Corps ने 18 अमेरिकी कंपनियों को निशाना बनाने की धमकी दी थी. इस लिस्ट में Microsoft, Apple, Google और Meta जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल थीं.

3️⃣ ट्रम्प का बड़ा दावा-'डील की जरूरत नहीं, 2-3 हफ्ते में खत्म करेंगे जंग'

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने साफ कहा कि ईरान से युद्ध खत्म करने के लिए किसी समझौते की जरूरत नहीं है.

उनका दावा है कि अमेरिका 2 से 3 हफ्तों में यह जंग खत्म कर सकता है.

4️⃣ UNDP की चेतावनी-₹18 लाख करोड़ का नुकसान तय!

United Nations Development Programme की रिपोर्ट ने डराने वाली तस्वीर पेश की है-

मिडिल ईस्ट की GDP 3.7% से 6% तक गिर सकती है

करीब ₹18 लाख करोड़ का आर्थिक नुकसान

16 से 36 लाख नौकरियां खतरे में

5️⃣ होर्मुज स्ट्रेट पर असर- 70% शिपिंग ठप, तेल $120 पार

दुनिया की सबसे अहम तेल सप्लाई लाइन Strait of Hormuz पर भारी असर पड़ा है-

जहाजों की आवाजाही 70% से ज्यादा घट गई

कच्चे तेल की कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई

6️⃣इराक हमले के आरोपियों पर ₹25 करोड़ का इनाम

अमेरिका ने बगदाद स्थित दूतावास और इरबिल कॉन्सुलेट पर हमलों के आरोपियों की जानकारी देने वालों को 30 लाख डॉलर (₹25 करोड़) का इनाम घोषित किया है. अमेरिका का शक है कि इसके पीछे ईरान समर्थित हथियारबंद समूह हैं.

7️⃣ 100 मिसाइल और ड्रोन हमले-ईरान का पलटवार

ईरान की सेना ने दावा किया है कि उसने 100 से ज्यादा मिसाइल और ड्रोन हमले किए-

इजराइल के ठिकानों को निशाना

खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य बेस पर हमला

ईरान की मुबारकेह स्टील कंपनी को भी भारी नुकसान

ईरान इजरायल युद्धअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपनरेंद्र मोदी
अगला लेख