Begin typing your search...

Amruta fadnavis Viral Song: सोशल पर क्यों छाई हुई हैं महाराष्ट्र CM की पत्नी? VIDEO देख यूजर्स बोले- Entry Free

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस का नया गरबा सॉन्ग ‘Don't Stop – Maari Mahisagar’ सोशल मीडिया पर चर्चा में है। उनके पुराने वीडियो भी शेयर किए जा रहे हैं और यूजर्स अलग-अलग अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Amruta fadnavis Viral Song: सोशल पर क्यों छाई हुई हैं महाराष्ट्र CM की पत्नी? VIDEO देख यूजर्स बोले- Entry Free
X
सागर द्विवेदी
सागर द्विवेदी3 Mins Read

Updated on: 10 Oct 2026 5:03 PM IST

इन दिनों सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस की काफी चर्चा हो रही है और क्यों हो रही है इसके पीछे का कारण जानते हैं. इस बार उन्होंने नवरात्रि से पहले गरबा और डांडिया के रंग में रंगा गाना ‘Don't Stop – Maari Mahisagar’ रिलीज किया है. 6 अक्टूबर 2026 को रिलीज हुए इस गाने में अमृता फडणवीस के साथ बैंड Faridkot और सिंगर-कंपोजर IP Singh भी जुड़े हैं.

गुजराती लोकगीत ‘मारी महिसागर ने मोर’ से प्रेरित इस गाने में मॉडर्न म्यूजिक के साथ गरबा का अंदाज देखने को मिलता है. लेकिन अमृता के गाने की चर्चा सिर्फ इसके म्यूजिक और डांस तक सीमित नहीं है. सोशल मीडिया पर उनके पुराने गाने भी फिर से शेयर किए जा रहे हैं और यूजर्स मीम्स के जरिए अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

अमृता फडणवीस के गाने पहले भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनते रहे हैं. ऐसे में सवाल है कि उनके नए गाने में क्या खास है और आखिर क्यों उनके सिंगिंग अंदाज को लेकर फिर बहस छिड़ गई है? इसी के साथ आइए जानते हैं कि उनको लेकर सोशल मीडिया पर क्या चल रहा है और उनके कुछ पुराने गाने की भी क्लिप वायरल हो रही है उन पर भी नजर डालते हैं.

@AjitYadav260 नाम के एक यूजर ने अमृता फडणवीस का 6 अक्तूबर वाला वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, पहचान तो गए ही होंगे.... महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस है. इनका डांस परफॉर्मेंस देख के लगता है इनको बॉलीवुड में कदम रखना चाहिए. क्योंकि इनका डांस अच्छा है और इन्होंने गाना भी गया है जो कि बहुत अच्छा है. मुझे लगा है बॉलीवुड में अगर आएंगी तो अच्छा कर..Raizer, नाम के एक यूजर ने लिखा कि Entry Free.

Gurpreet Garry Walia नाम के एक यूजर ने उनका वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, Use headphone for better experience . This hits differently bro , digital tear gas, खुरपेंच ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि महाराष्ट्र की ढिंचैक पूजा.

इस के सोशल मीडिया पर Amruta फडणवीस को लेकर चल रहा है जिसमें यूजर्स दो तरह के बंटे हो हुए हैं. इसी के साथ आपको बता दे कि देवेंद्र फडणवीस और अमृता फडणवीस की शादी दिसंबर 2005 में हुई थी. इनकी शादी की कहानी काफी रोचक रही है.

वायरल
अगला लेख