Begin typing your search...

तेरा कोई वीडियो वायरल हुआ है, प्रीति पासवान के बाद Influencer सानिया भारद्वाज ने भी कथित कांड पर तोड़ी चुप्पी

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सानिया भारद्वाज ने वायरल वीडियो विवाद पर पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है और महिलाओं को डरने के बजाय कानून का सहारा लेना चाहिए.

तेरा कोई वीडियो वायरल हुआ है,  प्रीति पासवान के बाद Influencer सानिया भारद्वाज ने भी कथित कांड पर तोड़ी चुप्पी
X

भोजपुरी डांसर प्रीति पासवान के बाद सोशल मीडिया की दुनिया में एक वीडियो, एक अफवाह और एक नाम...कई बार इतना काफी होता है किसी की जिंदगी को चर्चा के केंद्र में लाने के लिए. पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर एक कथित वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सानिया भारद्वाज का नाम तेजी से उछाला जा रहा है. अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग तरह-तरह के दावे कर रहे हैं, लेकिन इस पूरे विवाद के बीच अब सानिया ने खुद सामने आकर अपनी बात रखी है.

सानिया ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि उनके नाम पर फैलाई जा रही बातों को लेकर वह चुप नहीं बैठने वाली हैं. उन्होंने दावा किया कि पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने और जिम्मेदार लोगों तक पहुंचने के लिए कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है. उनका कहना है कि किसी भी लड़की को ऐसे हालात में डरने या टूटने की जरूरत नहीं है, बल्कि कानून पर भरोसा करना चाहिए.

MMS कथित कांड पर क्या बोली सानिया?

इस विवाद के बीच सानिया ने अपने निजी अनुभव भी शेयर किया. उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति अचानक सोशल मीडिया विवादों में घिर जाता है तो सबसे बड़ा झटका सिर्फ ऑनलाइन ट्रोलिंग नहीं, बल्कि अपने लोगों के बदलते व्यवहार से लगता है. उनके मुताबिक कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने मुश्किल समय में दूरी बना ली, जबकि कुछ ऐसे भी निकले जिन्होंने हर हाल में उनका साथ दिया. सानिया ने कहा कि बुरे दौर में साथ खड़े रहने वाले लोग ही जिंदगी के असली रिश्तों की पहचान कराते हैं.

इंटरनेट पर बढ़ रहा है 'फेक कंटेंट' का खतरा

डिजिटल एक्सपर्ट्स का मानना है कि आज के दौर में किसी भी वायरल वीडियो को देखकर तुरंत निष्कर्ष निकालना खतरनाक हो सकता है. AI, डीपफेक और एडिटिंग टूल्स की मदद से ऐसे वीडियो तैयार किए जा रहे हैं जो पहली नजर में बिल्कुल असली लगते हैं. यही वजह है कि पिछले कुछ वर्षों में कई कंटेंट क्रिएटर्स, इन्फ्लुएंसर्स और सोशल मीडिया पर्सनैलिटीज को ऐसे विवादों का सामना करना पड़ा है, जहां बाद में वीडियो या तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की बात सामने आई.

वायरल लिंक पर क्लिक करना भी पड़ सकता है भारी

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ लगातार चेतावनी देते रहे हैं कि वायरल MMS, लीक वीडियो या कथित निजी क्लिप के नाम पर फैलाए जाने वाले कई लिंक सिर्फ अफवाह नहीं बल्कि साइबर फ्रॉड का हिस्सा भी हो सकते हैं. ऐसे लिंक यूजर्स के मोबाइल डेटा, बैंकिंग जानकारी और निजी जानकारी के लिए खतरा बन सकते हैं. इसीलिए किसी भी अनवेरिफाइड वीडियो या लिंक को शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई जांचना जरूरी माना जाता है.

सानिया ने लड़कियों को दिया खास मैसेज

अपने संदेश में सानिया भारद्वाज ने कहा कि ऑनलाइन बदनाम करने की कोशिशों से घबराने के बजाय कानूनी मदद लेनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली हर बात सच नहीं होती और पीड़ितों को खुद को दोषी मानने के बजाय न्याय के लिए आगे आना चाहिए. फिलहाल यह मामला इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर डिजिटल सुरक्षा, ऑनलाइन प्रतिष्ठा और सोशल मीडिया जिम्मेदारी को लेकर नई बहस छेड़ दी है.

वायरल
अगला लेख