'सुपरमैन' वर्सेज 'पटौदी क्वीन'! एक फ्रेम दो सुपरस्टार, Henry Cavill के साथ दिखी Sara Ali Khan; देखें वायरल तस्वीरें
इंग्लैंड के Royal Ascot इवेंट में सारा अली खान और हेनरी कैविल की मुलाकात ने फैंस को सरप्राइज कर दिया. दोनों की रॉयल तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
फैंस के लिए इससे बड़ी बात क्या ही होगी जब बॉलीवुड का शाही अंदाज और हॉलीवुड का सुपरहीरो स्वैग एक साथ एक ही फ्रेम में आ जाएं. कुछ ऐसा ही मैजिकल मोमेंट इंग्लैंड के बर्कशायर में देखने को मिला. जब दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित हॉर्स रेसिंग कॉम्पिटिशन में से एक, 'रॉयल एस्कॉट' (Royal Ascot) के मैदान पर बॉलीवुड की 'पटौदी राजकुमारी' सारा अली खान (Sara Ali Khan) और हॉलीवुड के 'सुपरमैन' हेनरी कैविल (Henry Cavill) एक साथ नजर आए, तो फैंस की धड़कनें रुक सी गईं. सोशल मीडिया पर जैसे ही यह कंबाइन तस्वीरें सामने आईं, इंटरनेट पर मानो कमेंट्स का तूफान आ गया. दोनों की इस चौंका देने वाली मुलाकात ने ग्लोबल मंच पर फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया है. दरअसल, क्रॉसओवर मौका तब आया जब स्विट्जरलैंड के लग्जरी वॉच ब्रांड 'लॉन्गलाइन्स' के आधिकारिक एंबेसडर के तौर पर सारा अली खान और हेनरी कैविल इस शानदार सामाजिक और खेल आयोजन का हिस्सा बनने पहुंचे. सारा अली खान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस इवेंट की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, '@longines के साथ एक शाही आयोजन.'
सारा का रॉयल प्रिंसेस लुक
इन तस्वीरों में सारा का लुक किसी असल राजकुमारी से कम नहीं लग रहा था. उन्होंने पारंपरिक ब्रिटिश रेस-डे फैशन को अपनाते हुए एक फॉर्मल आइवरी स्कर्ट सूट पहना था, जिसे उन्होंने एक बेहद खूबसूरत हेडबैंड (फैसिनेटर) और मैचिंग क्लैस्प पर्स के साथ एक्सेसराइज किया था. वहीं दूसरी तरफ, हॉलीवुड के हैंडसम हंक हेनरी कैविल पारंपरिक थ्री-पीस सूट और क्लासिक लुक में बेहद डैपर नजर आ रहे थे. दोनों की इस 'टाइमलेस एलिगेंस' को लॉन्गलाइन्स ने भी अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया, जिसने देखते ही देखते सुर्खियां बटोर ली.
किंग चार्ल्स से लेकर प्रिंस विलियम तक
आपको बता दें कि रॉयल एस्कॉट ब्रिटेन का सबसे मशहूर और शाही इवेंट माना जाता है, जहां खेल के साथ-साथ कड़े ड्रेस कोड और राजसी ठाट-बाट की झलक मिलती है. इस साल भी बर्कशायर का यह मैदान ब्रिटिश राजपरिवार की मौजूदगी से गुलजार रहा. इवेंट में किंग चार्ल्स III, क्वीन कैमिला, प्रिंस ऑफ वेल्स प्रिंस विलियम और प्रिंसेस ऑफ वेल्स कैथरीन (केट मिडलटन) सहित कई इंटरनेशनल दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं. इतने बड़े ग्लोबल मंच पर सारा अली खान का हेनरी कैविल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पोज देना भारतीय फैंस के लिए गर्व और उत्साह का क्षण बन गया.
फैंस का रिएक्शन हुआ वायरल
जैसे ही तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुईं, दोनों स्टार्स के फैंस अपनी खुशी और हैरानी पर काबू नहीं रख पाए. सारा की पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, 'बेहद खूबसूरत पटौदी राजकुमारी'. वहीं दूसरे ने कहा, 'मेरी राजकुमारी के लिए बिल्कुल सही.' सबसे मजेदार प्रतिक्रियाएं हेनरी कैविल को देखकर आईं. कई फैंस को तो अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हुआ और वे भ्रमित हो गए कि क्या यह सचमुच असली हेनरी कैविल हैं या उनका कोई हमशक्ल! एक हैरान फैन ने पूछा, 'क्या ये... हेनरी कैविल हैं??? जिस पर अन्य यूजर्स ने पुष्टि की कि हां, ये वही हैं. एक अन्य एक्साइटेड फैन ने इस जोड़ी को टैग करते हुए लिखा, 'पटौदी राजकुमारी x सुपरमैन!.' एक फैन ने हेनरी के जेंटलमैन लुक की तारीफ करते हुए मजाक में लिखा, 'एक सच्चे सज्जन को ऐसा ही दिखना चाहिए. मुझे उम्मीद है कि उन्होंने अंदर अपना सुपरमैन का सूट पहना होगा.'
दोनों सितारों का वर्क फ्रंट
बात करें सारा अली खान के फिल्मी सफर की, तो पिछले कुछ समय से वह लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं. साल 2025 में उन्होंने 'स्काई फोर्स' और 'मेट्रो... इन डिनो' जैसी फिल्मों से दर्शकों का एंटरटेनमेंट किया था. इस साल की शुरुआत में उन्हें 'पति पत्नी और वो दो' में देखा गया था, जिसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली. अब सारा के फैंस को उनकी अगली फिल्म 'उड़ता तीर' का बेसब्री से इंतजार है. यह एक स्पाई-कॉमेडी फिल्म है जिसमें वह आयुष्मान खुराना के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी. दूसरी तरफ, हेनरी कैविल की बात करें तो उन्होंने साल 2021 में ज़ैक स्नाइडर की 'जस्टिस लीग' में आखिरी बार मुख्य रूप से क्लार्क केंट उर्फ सुपरमैन की भूमिका निभाई थी, जिसके बाद 2022 में वह 'ब्लैक एडम' में एक कैमियो में दिखे थे. इसके बाद जेम्स गन की साल 2025 की फिल्म 'सुपरमैन' में यह जिम्मेदारी डेविड कोरेंसवेट ने संभाल ली. हेनरी को इस साल 'इन द ग्रे' में देखा गया था. आने वाले दिनों में हेनरी के पास कई बड़े और दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें 'एनोला होम्स 3', 'वोल्टरॉन' और 'हाईलैंडर' जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं.




