मेरे 3 अंडरवियर उड़ चुके... कैसे होते हैं Ojha Sir के Whatsapp स्टेटस, ऐसे हुआ खुलासा
अभिनय शर्मा ने बताया कि वह आमतौर पर न तो व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाते हैं और न ही दूसरे लोगों के स्टेटस देखने में उनकी खास दिलचस्पी रहती है. लेकिन अवध ओझा के मामले में वह उनके स्टेटस जरूर देखते हैं, क्योंकि वह काफी फनी होते हैं.
कैसे होते हैं अवध ओझा के Whatsapp स्टेटस
सोशल मीडिया पर अपने बेबाक अंदाज और अनोखी बातों के लिए चर्चा में रहने वाले अवध ओझा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी कोई क्लास या बयान नहीं, बल्कि उनके WhatsApp स्टेटस हैं. दरअसल, सोनू शर्मा के पॉडकास्ट में मैथ टीचर अभिनय शर्मा पहुंचे, जहां बातचीत के दौरान उन्होंने अवध ओझा से जुड़ी ऐसी बात बताई, जिसे सुनकर खुद पॉडकास्ट में भी माहौल मजेदार हो गया.
अभिनय शर्मा ने ओझा सर के एक WhatsApp स्टेटस का जिक्र करते हुए बताया, 'आंधियों से कह दो जरा औकात में रहें, मेरे तीन अंडरवियर उड़ चुके हैं.' उन्होंने कहा कि ओझा सर के स्टेटस मजेदार होते हैं.
कैसे होते हैं अवध ओझा के WhatsApp स्टेटस?
अभिनय शर्मा ने बातचीत में बताया कि अवध ओझा के WhatsApp स्टेटस काफी मजेदार और अलग किस्म के होते हैं. उन्होंने उदाहरण देते हुए ओझा सर के एक स्टेटस का जिक्र किया, जिसमें लिखा था- 'आंधियों से कह दो जरा औकात में रहें, मेरे तीन अंडरवियर उड़ चुके हैं.'
क्यों अभिनय देखते हैं अवध ओझा के स्टेट्स?
अभिनय ने इस पॉडकास्ट के दौरान यह भी शेयर किया कि अवध ओझा के स्टेटस में अक्सर इसी तरह कॉमेडी देखने को मिलता है. यही वजह है कि वह खुद स्टेटस नहीं देखने के बावजूद ओझा सर का WhatsApp स्टेटस देख लेते हैं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर कोई उनके स्टेटस देखना चाहता है तो उनका नंबर सेव कर सकता है.
कैसे हैं अवध ओझा?
बातचीत के दौरान अभिनय शर्मा ने अवध ओझा की पर्सनैलिटी को लेकर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि ओझा सर जितने बिंदास नजर आते हैं, उससे कहीं ज्यादा सरल और मासूम इंसान हैं.
सोनू शर्मा ने भी की अवध ओझा की तारीफ
अवध ओझा को लेकर हो रही इस चर्चा में सोनू शर्मा ने भी उनकी तारीफ की. उन्होंने कहा कि अपनी जिंदगी में उन्होंने बहुत से लोगों से मुलाकात की है, लेकिन उन्हें अवध ओझा जैसा सरल और ज्ञान से भरपूर व्यक्ति बहुत कम देखने को मिला.
बता दें कि सोनू शर्मा 'डायनैमिक इंडिया' के फाउंडर हैं और YouTube पर उनके 13 मिलियन सब्सक्राइबर हैं. वहीं अभिनय शर्मा मैथ टीचर, राइटर और व्यवसायी के तौर पर जाने जाते हैं. अभिनय को यूट्यूब पर 3.46M मिलियन लोग फॉलो करते हैं.




