जबरदस्ती थोड़ी होती है... किसिंग सीन को लेकर Kajal Raghwani का बड़ा दावा, Bhojpuri Bawaal में पवन सिंह पर क्या-क्या कहा?
भोजपुरी बवाल शो पर काजल राघवानी ने कई बातें कहीं. उन्होंने अपनी मैनेजर से बात करते हुए बताया कि कैसे पवन सिंह ने जबरदस्ती उनसे किसिंग सीन करवाया. काजल ने कहा कि उन्होंने सबका सम्मान किया है लेकिन लोग इसके लायक नहीं हैं.
रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में काजल राघवानी ने अपनी मैनेजर से बात करते हुए कहा कि मैंने सबकी रिस्पेक्ट की है, लेकिन कोई इसके रिस्पेक्ट के लायक नहीं है. इसके अलावा उन्होंने कहा, पवन जी का तुमको पता ही है, वहां पे वो किसिंग सीन हुआ था, जबरदस्ती करवाया उसके बाद मैंने मना किया, तो सेट छोड़के चले गए.
उन्होंने आगे कहा, आम्रपाली का भी मैं कुछ नहीं बोलना चाहती, दिनेश जी के चलते उन्होंने मुझे काम से हटवाया, वो चीज मुझे हमेशा बुरा लगेगी, पहले इंडस्ट्री चला ले फिर देश चलाएं खुलकर तो ज्यादा अच्छा है उन लोगों को 10 जगह मुंह मारना है सबको.
पवन से जुड़ा मामला 2008 की फिल्म 'कैसे हो जाला प्यार' की शूटिंग का है. काजल ने बताया कि जब उन्होंने शुरू में कहानी सुनी थी, तो उसमें किसिंग सीन का कोई जिक्र नहीं था.उन्होंने आरोप लगाया कि बाद में फिल्म के सेट पर इसे शामिल किया गया.
उन्होंने बताया कि उसके बाद उन्होंने मना कर दिया.कहानी के लिए उनसे वैसी बात हुई थी,जब उन्होंने कहानी सुनी थी. उन्होंने कहा कि वहां पर आके अगर हीरो चर्चा कर लेगा, अगर की,'यहां पे, मैं किस करूंगा', और सारे लोग,जी भैया,जी भैया करेंगे लेकिन लड़की को भी तो पूछो कि तुम करोगी नहीं.
एक्ट्रेस ने इंटीमेट सीन्स की शूटिंग के दौरान एक महिला एक्टर की सुविधा और सहमति का सम्मान करने के महत्व के बारे में भी बात की. उन्होंने आगे कहा,'जबरदस्ती थोड़ी होती है कि आप लड़की जो जब बोलेंगे, बैठना है तो बैठो, उठना है तो उठो. ऐसे थोड़े ना होता है, आप स्टार हैं,जो भी है,एक सम्मान भी तो होता है,महिला की रिस्पेक्ट करना जानों कि वो कंफर्टेबल है कि नहीं.'
काजल ने दावा किया कि उस घटना के बाद उन्होंने पवन ने साथ काम नहीं किया. उन्होंने यह भी बताया कि उनसे कहा गया था कि पवन उनके साथ दोबारा काम नहीं करेंगे और उन्होंने कहा कि वह इस फैसले को मानने के लिए तैयार थीं. इस सारे सीन के बाद अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या काजल की ये बातें एक नए बवाल की शुरुआत करेंगी. शो कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर रोज स्ट्रीम होता है.




