Begin typing your search...

भारत से पहले दुनियाभर में क्यों रिलीज होगी Ramayana, यूजर ने कहा- ये सबसे बुरा फैसला है

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण पहले इंटरनेशनली रिलीज की जाएगी फिर भारत में दिवाली के मौके पर आएगी. इस पर फैंस ने नाराजगी जाहिर की है. दरअसल फिल्म 8 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होगी.

भारत से पहले दुनियाभर में क्यों रिलीज होगी Ramayana, यूजर ने कहा- ये सबसे बुरा फैसला है
X

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण के रिलीज होने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने घोषणा की है कि फिल्म पहले 6 नवंबर को ग्लोबली और फिर भारत में 8 नवंबर को रिलीज की जाएगी. लेकिन उनका इस बात से फैंस में नाराजगी हैं.

एक्स पर यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. X पर एक यूजर ने लिखा, 'यह सबसे बुरा फैसला है...उनके पास वीकेंड का इस्तेमाल करने का बहुत अच्छा मौका है.' एक और यूजर ने समझाने की कोशिश की कि दिवाली पर फिल्म रिलीज करना अच्छा विचार क्यों नहीं है.

एक अन्य यूजर ने लिखा, “सच कहूं तो, यह थोड़ा निराशाजनक है. रामायण का भारत में दुनियाभर में रिलीज होने के दो दिन बाद रिलीज होना हैरान करने वाला है, खासकर इतनी बड़ी और सांस्कृतिक रूप से अहम फ़िल्म के लिए भारतीय दर्शकों में इसे लेकर बहुत उत्साह है, और हम उम्मीद कर रहे थे कि दुनिया के बाकी लोगों के साथ ही इस महाकाव्य का अनुभव कर पाएंगे. उम्मीद है कि इस फैसले के पीछे कोई ठोस वजह होगी. तब तक, इंतजार थोड़ा और मुश्किल हो गया है.

नमित ने कहा कि फिल्म का ट्रेलर हाल ही रिलीज हुआ है और लोगों ने इसे बहुत पसंद किया .ये एक अचीवमेंट है. NDTV से बातचीत में नमित ने बताया कि ये भारत में दिवाली के मौके पर रिलीज होगी. हम इसे इंटरनेशनल लेवल पर 6 नवंबर को रिलीज़ कर रहे हैं क्योंकि इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन शुक्रवार के हिसाब से काम करता है और 6 नवंबर को शुक्रवार है. लेकिन भारत में हम अभी दिवाली पर रिलीज़ करने का प्लान बना रहे हैं.

नमित ने कहा कि यह भारत में हर एक व्यक्ति की कहानी है. हर रूप में कैसे न कैसे हर व्यक्ति खुद को इससे जोड़कर देख सकता है. फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, रवि दूबे लक्ष्मण और यश रावण का रोल प्ले कर रहे हैं.

अगला लेख