Aaj ki Taaza Khabar: दिल्ली के इंडिया गेट पर प्रदर्शन के बाद गिरफ्तार प्रदर्शनकारी पटियाला हाउस कोर्ट से भेजे गए आगे की कार्रवाई के लिए- पढ़ें 24 नवंबर की बड़ी खबरें
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. सोमवार 24 नवंबर 2025 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्या-क्या खास रहा, साथ ही हर बड़ी खबर को जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
Live Updates
- 24 Nov 2025 8:47 PM
दिल्ली: इंडिया गेट पर प्रदर्शन के बाद गिरफ्तार प्रदर्शनकारी पटियाला हाउस कोर्ट से भेजे गए आगे की कार्रवाई के लिए
दिल्ली में इंडिया गेट पर कल हुए प्रदर्शन के बाद गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारियों को पटियाला हाउस कोर्ट से आगे की प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया है दिल्ली पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारी हाल ही में एनकाउंटर में मारे गए माओवादी कमांडर मदवी हिडमा के पोस्टर लेकर सड़कों पर उतरे थे जब उन्होंने सड़क को ब्लॉक करने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें हटाने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर पेपर स्प्रे किया और हमला करने की कोशिश की पुलिस ने बताया कि अब इन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है
- 24 Nov 2025 8:45 PM
स्रीनगर-दिल्ली IndiGo फ्लाइट 6E 2449 में देरी, अब रात 9:35 बजे होगी उड़ान
IndiGo की फ्लाइट 6E 2449, जो स्रीनगर से दिल्ली के लिए रवाना होने वाली थी, एयर ट्रैफिक कंजेशन की वजह से देरी का शिकार हो गई है अब यह उड़ान रात 21:35 बजे प्रस्थान करेगी और करीब 23:00 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचने की संभावना है IndiGo ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि स्थिति सामान्य होते ही उड़ान संचालन तेज़ी से बहाल किया जाएगा.
- 24 Nov 2025 8:24 PM
धर्मेंद्र के निधन पर बोले स्वामी चिदानंद सरस्वती- 'ये एक युग का अंत है, ऐसे लोग कभी नहीं मरते'
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ने कहा, “सबसे पहले मैं उस व्यक्तित्व को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ, जिन्होंने फिल्मों के माध्यम से समाज को दिशा दी और गहरा प्रभाव छोड़ा. मैं प्रार्थना करता हूँ कि ईश्वर उनके परिवार को इस कठिन समय में शक्ति दे. यह एक युग का अंत है. उनके जैसे लोग कभी नहीं मरते; वे हमेशा याद किए जाते हैं.”
- 24 Nov 2025 7:40 PM
मेरठ वाली मुस्कान को बेटी हुई है.
सोशल मीडिया के मुताबिक, मेरठ की जेल में बंद नीले ड्रम वाली कातिल पत्नी मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया है. मुस्कान चाहती थी कि वह कृष्ण जैसे बेटे को जन्म दे, लेकिन कुदरत की करनी देखिए लक्ष्मी जैसी बेटी ने शाम 7 बजे जन्म लिया है. मुस्कान की डिलीवरी नॉर्मल हुई है आज सुबह ही मुस्कान को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। अब सवाल यह उठेगा कि बच्चा पति सौरभ का है या आशिक साहिल का.
- 24 Nov 2025 7:37 PM
“SIR को लेकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है, गुन्डागर्दी अब बंद होगी…”- बोले राज्यपाल
North 24 Parganas के Hakimpur बॉर्डर का दौरा करने के बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने SIR (Sensitive Investigation Report) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने BSF अधिकारियों से चर्चा करने और सीमा क्षेत्रों का विस्तृत निरीक्षण करने के बाद कहा कि “...Reality check हो चुका है। मैंने BSF अधिकारियों से बात की है, बॉर्डर इलाके का दौरा किया है और अपनी रिपोर्ट बनाई है। SIR के मुद्दे पर लोगों को गुमराह करने की संगठित कोशिश की जा रही है। SIR, free and fair elections के लिए जरूरी प्रक्रिया है...” उन्होंने आगे कहा कि “...अगर कोई भी व्यक्ति जनता को धोखा देने या समाज में दरार पैदा करने की कोशिश करेगा, तो कड़ी कार्रवाई होगी। भारत का संविधान बेहद मजबूत है और हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने भी राज्यपाल की शक्तियों को लेकर ऐतिहासिक फैसला दिया है...”
राज्यपाल बोस ने SIR को लेकर उठ रही शिकायतों पर भी प्रतिक्रिया दी-“...SIR को हटाना चाहिए—यह कहा जा सकता है, लेकिन यह भी सच है कि इसके लागू होने में कुछ खामियां और कमियां हैं, जिन्हें दूर किया जाएगा। लेकिन लोगों को गुमराह करना और समाज में विभाजन पैदा करना किसी हालत में बर्दाश्त नहीं होगा...” अंत में उन्होंने बंगाल में जारी हिंसा और राजनीतिक तनाव पर कटाक्ष किया.“...यह ‘गुंडागिरी’ अब नहीं चलेगी। बंगाल को violence-free, corruption-free बनाना होगा और हमें ‘Viksit Bengal’ की ओर बढ़ना है...”
- 24 Nov 2025 7:23 PM
गिप्पी ग्रेवाल का भावुक पोस्ट: 'धरम जी… आप सिर्फ एक एक्टर नहीं, एक रोशनी थे'
पंजाबी एक्टर-सिंगर गिप्पी ग्रेवाल ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर एक बेहद भावुक पोस्ट साझा किया है. उन्होंने एक्स/इंस्टाग्राम पर लिखा "यह खबर सुनकर दिल टूट गया. 💔 धरम जी, आप हमेशा उन सबसे सच्चे और ज्ञानवान लोगों में से रहे, जिन्हें जानने का मुझे सौभाग्य मिला. आपकी दयालुता, आपकी समझदारी और आपका स्नेह—इन सबने आपके आसपास रहने वाले हर व्यक्ति पर गहरा असर छोड़ा है. आपके अचानक चले जाने को स्वीकार करना बेहद मुश्किल है. ऐसा लगता है जैसे हमने सिर्फ एक महान इंसान ही नहीं, बल्कि एक शानदार, हैंडसम अभिनेता और एक मार्गदर्शक रोशनी को खो दिया है. आपको हमेशा अपार सम्मान, प्यार और कृतज्ञता के साथ याद किया जाएगा. आपकी आत्मा को शांति मिले. 🕊️ वाहेगुरु मेहर करें." गिप्पी ने लिखा कि धर्मेंद्र सिर्फ एक महान एक्टर ही नहीं, बल्कि एक मार्गदर्शक, दयालु इंसान और हर दिल अज़ीज़ शख्सियत थे. उनके अनुसार, धरम जी की अचानक मौत ने हर किसी को हिला कर रख दिया है और उनकी कमी हमेशा खलेगी.
- 24 Nov 2025 6:15 PM
धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देकर श्मशान घाट से निकलीं हेमा मालिनी और ईशा देओल
अभिनेता और दिवंगत दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी और उनकी बेटी ईशा देओल, पवन हंस श्मशान घाट से बाहर निकलती दिखाई दीं.
- 24 Nov 2025 5:15 PM
'धर्मेंद्र जी अच्छाई की मिशाल थे, वे शानदार एक्टर थे', एक्टर अनुपम खेर का X पोस्ट
एक्टर धर्मंद्र के निधन पर अनुपम खैर ने शोक जाहिर करते हुए लिखा कि, सबसे दयालु, सबसे गर्मजोशी से भरे इंसान… धर्मेंद्र जी वाकई भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे नेकदिल कलाकारों में से थे. लोग उन्हें ही-मैन कहते थे, लेकिन सच यह है कि उनके पास फिल्म जगत का सबसे कोमल और सबसे उदार दिल था. उनकी बड़ी दिली उदारता के किस्से किसी दास्तान से कम नहीं हैं. वह शानदार एक्टर थे.इमोशन, रोमैंस, ऐक्शन, कॉमेडी- हर रंग में बेहतरीन. लेकिन जब किसी शख्स की एक्टिंग से ज्यादा उसकी इंसानियत की बातें की जाने लगें, तो समझ लीजिए कि वह इंसान आने वाले सालों में कहानी बनकर जिएगा, लोककथा बन जाएगा.
- 24 Nov 2025 4:54 PM
पवन हंस श्मशान घाट से रवाना हुए एक्टर अभय देओल
- 24 Nov 2025 4:26 PM
सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि
सीएम योगी ने दुख जाहिर करते किया है, लिखा कि, लोकप्रिय फिल्म अभिनेता श्री धर्मेंद्र जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं कला व फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति!





