Begin typing your search...

Aaj Ki Taaza Khabar: सिडनी हमले के बाद ब्रिटेन में यहूदी स्थलों की सुरक्षा बढ़ी- पीएम मोदी ने जताया दुख- पढ़ें 14 दिसंबर की बड़ी खबरें

Aaj Ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. रविवार (14 दिसंबर 2025) को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा और कौन सी बड़ी खबर रही... जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATES...

Aaj Ki Taaza Khabar: सिडनी हमले के बाद ब्रिटेन में यहूदी स्थलों की सुरक्षा बढ़ी- पीएम मोदी ने जताया दुख- पढ़ें 14 दिसंबर की बड़ी खबरें
X
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी

Updated on: 14 Dec 2025 9:25 PM IST

Aaj Ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. रविवार (14 दिसंबर 2025) को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा और कौन सी बड़ी खबर रही... जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATES...

Live Updates

  • 14 Dec 2025 8:44 PM

    वांखेडे स्टेडियम में ‘नंबर 10’ की चमक बरकरार, देवेंद्र फडणवीस ने किया मेसी और दिग्गज खिलाड़ियों का स्वागत

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वांखेडे स्टेडियम, मुंबई से जुड़ी खास तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया. उन्होंने लिखा कि “वक्त बदलता है, लेकिन ‘नंबर 10’ की चमक वांखेडे स्टेडियम में आज भी कायम है.” इसके साथ ही सीएम फडणवीस ने बताया कि प्रोजेक्ट महादेवा के तहत उन्होंने दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी, लुईस सुवारेज़ और रोड्रिगो डी पॉल का वांखेडे स्टेडियम में स्वागत किया.

  • 14 Dec 2025 7:40 PM

    रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली पर बोले डीके शिवकुमार: वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई अब दिल्ली में जरूरी

    रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की रैली को लेकर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ जो लड़ाई बेंगलुरु से शुरू हुई थी, अब उसे दिल्ली में लड़ना जरूरी हो गया है. हमारे कार्यकर्ता आए और उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाया. कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. यह अगले चुनाव में जीत की शुरुआत है. कार्यकर्ता पार्टी की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इससे मेरा आत्मविश्वास और बढ़ा है. सत्ता में न होने के बावजूद हजारों कार्यकर्ता अपने खर्च पर पार्टी के लिए आए, इससे मुझे बेहद खुशी हुई.”

  • 14 Dec 2025 6:45 PM

    भारत ने जीता टॉस, बुमराह-अक्षर प्लेइंग-11 से बाहर

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा मैच मोहाली में खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह बाहर हैं. 



  • 14 Dec 2025 6:05 PM

    तिरुवनंतपुरम में NDA की बड़ी जीत, राजीव चंद्रशेखर ने कार्यकर्ताओं संग निकाला रोड शो

    तिरुवनंतपुरम में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने पार्टी के वरिष्ठ राज्य नेताओं, जिला अध्यक्ष और एनडीए के नव-निर्वाचित पार्षदों के साथ विजय रोड शो किया. यह रोड शो तिरुवनंतपुरम नगर निगम में एनडीए की शानदार सफलता के बाद निकाला गया.

    गौरतलब है कि 101 सदस्यीय नगर निगम परिषद में एनडीए ने 50 सीटें हासिल की हैं, जो गठबंधन के लिए बड़ी राजनीतिक उपलब्धि मानी जा रही है. इस जीत को केरल की राजनीति में एनडीए की बढ़ती पकड़ और संगठनात्मक मजबूती के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है.

  • 14 Dec 2025 5:36 PM

    नितिन नबीन को BJP का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर सम्राट चौधरी का बयान

    बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नितिन नबीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया. नितिन नबीन के नेतृत्व में बीजेपी पूरे देश में और अधिक मजबूत होती रहेगी.”

  • 14 Dec 2025 5:34 PM

    प्रधानमंत्री मोदी का बोंडी बीच हमले पर ट्वीट: आतंकवाद के खिलाफ भारत का शून्य सहनशीलता संदेश

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की. ट्वीट में उन्होंने कहा कि आज बॉन्डी बीच, ऑस्ट्रेलिया में यहूदी त्योहार हनुक्का के पहले दिन पर लोगों को निशाना बनाकर किए गए भयानक आतंकवादी हमले की मैं कड़ी निंदा करता हूँ. भारत के लोगों की ओर से मैं उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया. हम इस दुःख की घड़ी में ऑस्ट्रेलिया के लोगों के साथ खड़े हैं. भारत आतंकवाद के प्रति शून्य सहनशीलता रखता है और आतंकवाद के सभी रूपों और प्रकटियों के खिलाफ लड़ाई का समर्थन करता है.

  • 14 Dec 2025 5:10 PM

    नितिन नबीन होंगे बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

    भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव होने जा रहा है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नितिन नबीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की तैयारी है. लंबे समय से संगठन और सरकार दोनों में सक्रिय भूमिका निभा रहे नितिन नबीन को यह जिम्मेदारी ऐसे समय सौंपी जा रही है, जब पार्टी 2025 के अहम राजनीतिक घटनाक्रमों की ओर बढ़ रही है.

  • 14 Dec 2025 5:01 PM

    Bondi Beach पर हमले में अब तक 12 की मौत, यहूदी उत्सव के दौरान अंधाधुंध फायरिंग; Updates

    रविवार दोपहर सिडनी के मशहूर बॉन्डी बीच पर उस वक्त दहशत फैल गई, जब राइफलों से लैस दो बंदूकधारियों ने यहूदी त्योहार के आयोजन को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. डेलीमेल के मुताबिक, इस खौफनाक हमले में बच्चों समेत कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रविवार शाम करीब 6:40 बजे बॉन्डी पैवेलियन के पास कैंपबेल परेड पर एक वाहन से दो लोग उतरे और भीड़ पर गोलियां बरसाने लगे. घटनास्थल से सामने आए वीडियो में पर्यटक इलाके में लगातार धमाकों की आवाजें सुनाई देती हैं. कुछ चश्मदीदों का दावा है कि हमले के दौरान 30 से ज्यादा राउंड फायरिंग की गई.

  • 14 Dec 2025 3:56 PM

    Bondi Beach गोलीबारी में 10 की मौत, 11 घायल; दो पुलिसकर्मी भी शामिल



    न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि आज बॉन्डी बीच पर दो लोगों द्वारा की गई सार्वजनिक स्थान पर गोलीबारी की घटना में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. मृतकों में एक व्यक्ति ऐसा भी शामिल है, जिसे हमलावरों में से एक माना जा रहा है.

    पुलिस के अनुसार, दूसरा संदिग्ध हमलावर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. इस घटना में कुल 11 लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं. फिलहाल इलाके में पुलिस ऑपरेशन जारी है और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गहन जांच कर रही हैं.

  • 14 Dec 2025 3:38 PM

    ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर गोलीबारी की खबरों से हड़कंप, PM एंथनी अल्बानीज़ ने जताया दुख

    ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बॉन्डी बीच पर गोलीबारी और लोगों के घायल होने की खबरों से देश में सनसनी फैल गई है. घटना के बाद प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने बयान जारी कर हालात को “चौंकाने वाला और बेहद दुखद” बताया है. प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने कहा, “बॉन्डी में जो दृश्य सामने आए हैं, वे बेहद चौंकाने वाले और परेशान करने वाले हैं. पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर मौजूद हैं और लोगों की जान बचाने के लिए काम कर रही हैं. मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जो इस घटना से प्रभावित हुए हैं…”

India Newsक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख