Begin typing your search...

सालगिरह पर गुब्बारे के साथ हवा में उड़ गए 2000 डॉलर! गर्लफ्रेंड को सरप्राइज देना पड़ा महंगा, Viral Video

सालगिरह पर गर्लफ्रेंड को 2000 डॉलर का सरप्राइज देना पड़ा महंगा. गुब्बारे के साथ उड़ गई पूरी सैलरी, वीडियो पर सोशल मीडिया में तीखी बहस.

सालगिरह पर गुब्बारे के साथ हवा में उड़ गए 2000 डॉलर! गर्लफ्रेंड को सरप्राइज देना पड़ा महंगा, Viral Video
X
( Image Source:  hyoga.x-instagram )
सागर द्विवेदी
Edited By: सागर द्विवेदी

Updated on: 13 Feb 2026 6:30 AM IST

एक खूबसूरत रात, खुला पार्किंग एरिया, सजा हुआ टेबल और लाल रिबन से लिपटा एक बड़ा सफेद गिफ्ट बॉक्स. सब कुछ किसी फिल्मी सीन जैसा लग रहा था. काले सूट में सजा एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ खड़ा था, जो लाल गुब्बारे थामे हुए थी. स्क्रीन पर लिखा था कि'मैंने अपनी सालगिरह पर अपनी गर्लफ्रेंड को सरप्राइज देने की कैसे कोशिश की.' सब कुछ परफेक्ट लग रहा था. जब तक कि एक छोटा-सा प्लान भारी गलती में नहीं बदल गया.

इस रोमांटिक सरप्राइज में अंगूठी या फूल नहीं, बल्कि 2000 डॉलर की लंबी नकदी की चेन थी, जिसे एक गुब्बारे से बांधा गया था. जैसे ही बॉक्स खुलता, गुब्बारा ऊपर उठता और नोटों की चेन हवा में लहराती. अंदर गुलाबी रोशनी से माहौल और भी खास बनाया गया था. लेकिन कुछ ही सेकंड में यह यादगार पल ऐसा मोड़ लेगा, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी.

क्या था इस सरप्राइज बॉक्स के अंदर?

बॉक्स के भीतर एक गुब्बारे से जुड़ी नोटों की लंबी चेन रखी गई थी. नोटों को सावधानी से जोड़ा गया था ताकि ढक्कन खुलते ही गुब्बारा ऊपर उठे और नकदी हवा में लहराती दिखाई दे. पूरा सेटअप बेहद सोच-समझकर तैयार किया गया था. यह केवल एक गिफ्ट नहीं, बल्कि एक ग्रैंड रोमांटिक जेस्चर था.

क्या लड़की ने पैसे चुने या प्यार?

जैसे ही लड़की ने बॉक्स खोला, गुब्बारा ऊपर उठा और नकदी हवा में लहराने लगी. वह चौंक गई, भावुक हो गई. लेकिन सबसे खास बात यह रही कि उसने पैसों को छूने या पकड़ने की कोशिश नहीं की. वह सीधे अपने बॉयफ्रेंड की ओर मुड़ी और उसे कसकर गले लगा लिया. सोशल मीडिया पर इस पल ने लोगों का दिल जीत लिया.

एक यूजर ने लिखा,उसने पैसों से पहले तुम्हें गले लगाया, इसलिए मुझे लगता है तुम्हारा तोहफा स्वीकार हो गया और वह तुमसे ज्यादा प्यार करती है. जीत तो आखिर जीत होती है. दूसरे ने कहा 'सबसे बड़ी बात यह है कि उसने पहले उसे गले लगाया… उसने पैसों के बजाय उसे चुना.' एक और टिप्पणी आई, “वैसे उसने उसे गले लगाकर अपने बॉयफ्रेंड का सम्मान ही दिखाया है.' यह गले लगाना ही वीडियो का सबसे भावुक और यादगार हिस्सा बन गया.

'But then this happened'- क्या हुआ अचानक?

और तभी कहानी ने पलटा खाया. स्क्रीन पर अगली लाइन आई, “But then this happened.” गले लगने के दौरान गुब्बारा हाथ से छूट गया. नकदी की पूरी चेन बॉक्स से अलग होकर गुब्बारे के साथ तेजी से आसमान की ओर उड़ गई. स्क्रीन पर लिखा आया, 'नकदी की चेन अचानक बॉक्स से अलग हो गई.' कुछ ही सेकंड में खुशी घबराहट में बदल गई. लड़की उड़ते पैसों के पीछे भागी. लड़के ने अपना कोट हवा में उछालकर गुब्बारे को रोकने की कोशिश की. लेकिन गुब्बारा लगातार ऊपर जाता रहा और देखते ही देखते पूरी नकदी गायब हो गई. वीडियो के कैप्शन में लिखा था, 'just about 2000$ down the drain.' बताया गया कि यह रकम उसकी एक महीने की सैलरी के बराबर थी.

वायरल
अगला लेख