सलमान खान ने किया लॉन्च, फिर क्यों थम गया Shehnaaz Gill का बॉलीवुड सफर? एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई
शहनाज गिल बॉलीवुड की तीन फिल्मों में नजर आईं, जिसमें से एक उनका डांस नबंर था. इसके बाद वह गायब हो गईं. इस पर एक्ट्रेस ने बताया कि बॉलीवुड से ज्यादा पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें ज्यादा अच्छे मौके मिल रहे हैं.
शहनाज गिल ने बताया बॉलीवु़ड में फिल्में न करने का कारण
बिग बॉस 13' से घर-घर में पहचान बनाने वाली शहनाज गिल ने बहुत कम समय में अपनी अलग पहचान बनाई. सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली शहनाज गिल से फैंस को लंबी पारी की उम्मीद थी. लेकिन 'थैंक यू फॉर कमिंग' और 'विकी विद्या का वो वाला वीडियो' के बाद वह फिल्मों में नजर नहीं आईं. अब खुद शहनाज ने इस चुप्पी को तोड़ते हुए बताया है कि आखिर क्यों बॉलीवुड में उनके मौके कम हो गए और उन्होंने कई फिल्मों को हां नहीं कहा.
न्यूज 18 के साथ इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि उनके लिए फिल्मों के नंबर नहीं, बल्कि किरदार की अहमियत मायने रखती है. वह सिर्फ ग्लैमर बढ़ाने और प्रॉप्स की तरह यूज होने या कुछ गानों तक सीमित रहने वाले रोल नहीं करना चाहतीं. उनका कहना है कि अगर कोई किरदार कहानी में मजबूत असर छोड़ता है और दर्शकों को लंबे समय तक याद रहता है, तभी वह उस फिल्म में काम करेंगी. यही वजह है कि फिलहाल वह पंजाबी फिल्मों में ज्यादा एक्टिव नजर आ रही हैं.
कौन-सी फिल्म में नजर आएंगी शहनाज?
instagram-@shehnaazgill
instagram-@shehnaazgill
शहनाज गिल का कहना है कि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें ज्यादा अच्छे मौके मिल रहे हैं. एक्ट्रेस की फिल्म इश्कनामा 24 जुलाई को रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में वह जय रंधावा के साथ नजर आएंगी. इसके अलावा, वह 'सिंह वर्सेस कौर 2' मूवी का भी हिस्सा हैं.
पंजाबी इंडस्ट्री में कैसे मिल रहा काम?
एक्ट्रेस ने बताया कि पंजाबी इंडस्ट्री में लोग उन्हें एक लीड एक्ट्रेस के तौर पर देखते हैं और उनके लिए कई मजबूत किरदार लिखे जाते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि बॉलीवुड से ऑफर नहीं आते, लेकिन पंजाबी फिल्मों में उनकी पहचान ज्यादा मजबूत है और इसका फायदा उन्हें मिलता है. शहनाज का मानना है कि हर फिल्म इंडस्ट्री में वही कलाकार ज्यादा काम पाता है, जिसकी पॉपुलैरिटी ज्यादा होती है. उन्होंने कहा कि लोग उसी कलाकार के साथ काम करना चाहते हैं, जो दर्शकों के बीच पसंद किया जा रहा हो. यही वजह है कि पंजाबी फिल्मों में उन्हें लगातार लीड रोल ऑफर हो रहे हैं.
क्यों ठुकराई पंजाबी फिल्में?
instagram-@shehnaazgill
instagram-@shehnaazgill
शहनाज ने बताया कि पिछले कई सालों से उन्हें पंजाबी फिल्मों के कई ऑफर मिले, लेकिन उन्होंने उनमें से कई को मना कर दिया. इसकी वजह यह थी कि उन फिल्मों में उनके लिए कुछ नया करने जैसा नहीं था. उन्होंने कहा कि ज्यादातर कहानियों में उनका काम सिर्फ मुस्कुराना, हंसना और स्क्रीन पर खूबसूरत दिखना था. ऐसे किरदार उन्हें एक्साइट नहीं करते थे. वह चाहती हैं कि उनका रोल कहानी में कुछ बदलाव लाए और दर्शकों पर असर छोड़े.
क्यों बॉलीवुड फिल्में नहीं करना चाहतीं शहनाज?
instagram-@shehnaazgill
instagram-@shehnaazgill
इस इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने यह भी साफ कर दिया कि वह ऐसी फिल्मों का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं, जहां उनका काम सिर्फ गानों में नजर आना या ग्लैमर बढ़ाना हो. उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा किरदार बिल्कुल पसंद नहीं, जिसमें एक्ट्रेस का कोई खास योगदान ही न हो. अगर किसी फिल्म में सिर्फ सजावट के लिए एक्ट्रेस को रखा जाए, तो ऐसे प्रोजेक्ट का कोई मतलब नहीं है. वह चाहती हैं कि उनका किरदार कहानी को आगे बढ़ाए और दर्शकों के दिल में जगह बनाए.
कौन हैं शहनाज गिल की इंस्पिरेशन?
शहनाज ने बताया कि वह अपने करियर में ऐसी एक्ट्रेस बनना चाहती हैं, जिसकी पहचान सिर्फ खूबसूरती नहीं बल्कि दमदार एक्टिंग हो. इसी वजह से वह राधिका आप्टे के काम को काफी पसंद करती हैं. राधिका ने हमेशा ऐसे किरदार चुने हैं, जिनमें एक्टिंग स्किल्स की चुनौती होती है.




