Begin typing your search...

Kargil Vijay Diwas 2026 : कारगिल पर बनी कौन-सी सीरीज और फिल्में? जानिए किसने लोगों के दिलों पर छोड़ी छाप

आज कारगिल विजय दिवस है. इसी दिन भारत ने पाकिस्तान को हराकर कारगिल युद्ध जीता था. आइए आज इस खास दिन पर कुछ ऐसी फिल्मों और सीरीज का जिक्र करते हैं जिन्होंने लोगों के दिलों-दिमाग पर गहरी छाप छोड़ी.

Kargil Vijay Diwas 2026 : कारगिल पर बनी कौन-सी सीरीज और फिल्में? जानिए किसने लोगों के दिलों पर छोड़ी छाप
X

Kargil Vijay Diwas 2026: आज कारगिल विजय दिवस है. मई और जुलाई 1999 के बीच भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर के कारगिल जिले में हुआ था. इसे ऑपरेशन विजय भी कहते हैं. भारत ने 26 जुलाई 1999 को इस युद्ध में जीत हासिल की थी, जिसे हर साल कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है. लद्दाख के कारगिल, द्रास, बटालिक और मशकोह सेक्टर की ऊंची बर्फीली पहाड़ियों पर लड़ाई हुई थी. पाकिस्तानी सैनिकों और घुसपैठियों द्वारा नियंत्रण रेखा (LoC) पार करके भारत की सामरिक चौकियों पर चुपचाप कब्जा करना चाहा था जिस कारण युद्ध हुआ था.

भारतीय थल सेना ने 'ऑपरेशन विजय' और वायुसेना ने 'ऑपरेशन सफेद सागर' चलाया था. भारतीय सेना ने अदम्य साहस दिखाते हुए सभी चोटियों को दुश्मनों से मुक्त कराया था. इस कठिन संघर्ष में भारत के 527 वीर सैनिक शहीद हुए थे. इस युद्ध के आधार पर कुछ फिल्में बनाई गई हैं जिसका हम आज जिक्र कर रहे हैं.

LOC कारगिल

फिल्म को जेपी दत्ता ने डायरेक्ट किया था. इसमें बेहतरीन स्टारकास्ट थी. इनमें अजय देवगन, संजय दत्त, रवीना टंडन और रानी मुखर्जी आदि शामिल हैं. फिल्म में दिखाया गया था कि किस तरह से भारतीय सेना के सफल 'ऑपरेशन विजय' पर आधारित है, जिसे मई 1999 में पाकिस्तानी घुसपैठ और कारगिल सेक्टर में रणनीतिक ऊंचाइयों पर कब्जे के मद्देनजर नियंत्रण रेखा (एलओसी) के भारतीय हिस्से से पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए शुरू किया गया था. साल 2003 में बनी फिल्म आज भी लोगों के दिलों पर राज करती है.

शेरशाह

फिल्म विशेष रूप से कैप्टन बत्रा के जीवन पर आधारित थी. फिल्म में लीड रोल सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया है. कियारा आडवाणी ने उनकी प्रेमिका का रोल किया था. फिल्म साल 2021 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई थी. फिल्म को विष्णुवर्धन ने डायरेक्ट किया है. कैप्टन विक्रम बत्रा (9 सितंबर 1974 – 7 जुलाई 1999) भारतीय सेना के एक अधिकारी थे. कारगिल युद्ध में उनके वीरतापूर्ण कार्यों के लिए उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च सैन्य सम्मान परम वीर चक्र से सम्मानित किया गया. वो पाकिस्तानियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे.

लक्ष्य

फिल्म में रितिक रोशन लेफ्टिनेंट करण शेरगिल (बाद में कार्यवाहक कप्तान) की भूमिका में है, जो अपनी टीम का नेतृत्व (शुरुआत में 12 सदस्य और बाद में 6) कर आतंकवादियों पर जीत पाते हैं. यह 1999 के कारगिल युद्ध के संघर्ष की ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित एक काल्पनिक कहानी है. फिल्म को फरहान अख्तर ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में प्रीति जिंटा और अभिताभ बच्चन ने महत्वपूर्ण रोल किए. यह फिल्म 2004 में आई थी.

गुंजन सक्सेना

यह साल 2020 में आई फिल्म है, जिसमें जाह्नवी कपूर ने गुंजन सक्सेना का रोल किया है. फिल्म को शरण शर्मा ने डायरेक्ट किया है. फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना (जन्म 1975) एक भारतीय वायु सेना अधिकारी और पूर्व हेलीकॉप्टर पायलट हैं. वो 1994 में IAF में शामिल हुईं और 1999 के कारगिल युद्ध का हिस्सा बनने वाली दो महिला वायु सेना अधिकारियों में से एक हैं.

ऑपरेशन सफेद सागर

2026 में आने वाली एक सीरीज है, जो कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायु सेना के ऐतिहासिक अभियान पर आधारित है. भारतीय वायु सेना के पायलटों के 'गोल्डन एरोज़' स्क्वाड्रन की कहानी बयां करती है. इन पायलटों ने हवाई युद्ध में शानदार काम करते हुए भारत को जीत दिलाई थी. इस सीरीज में जिमी शेरगिल, सिद्धार्थ, अभय वर्मा, मिहिर आहूजा, अर्णव भसीन, तारुक रैना, दीया मिर्ज़ा रेखी और प्राजक्ता कोली जैसे कलाकार शामिल हैं. सीरीज को ओनी सेन ने डायरेक्ट किया है.

bollywood movies
अगला लेख