कौन हैं Chiraiya के Siddharth Shaw, जो सुहागरात वाले सीन में खूब रोए, एक्टिंग देख हुई नफरत
जियो हॉटस्टार की 'चिरैया' वेब सीरीज अपने बोल्ड विषय और दमदार एक्टिंग के कारण चर्चा में है. सुहागरात सीन से पहले सिद्धार्थ शॉ के रोने का खुलासा इस कहानी को और भी इमोशनल बना देता है.
'चिरैया'... इंस्टाग्राम पर स्क्रॉल करते समय आपने भी इस वेब सीरीज की कोई न कोई क्लिप या चर्चा जरूर देखी होगी. जियो हॉटस्टार पर हाल ही में आई यह सीरीज 'चिरैया' (Chiraiya) लोगों को काफी पसंद आ रही है और अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. यह सीरीज मुख्य रूप से मैरिटल रेप (शादी के बाद जबरदस्ती शारीरिक संबंध) के मुद्दे पर आधारित है. कहानी एक साधारण सी लड़की की है, जो शादी करके ससुराल आती है. पहली ही रात उसके साथ इतनी भयानक और दर्दनाक घटना हो जाती है कि उसके बाद उसका पति अरुण सिर्फ उसका चेहरा देखना भी उसके लिए बुरे सपने जैसा बन जाता है.
बाहर से बहुत मासूम और अच्छा दिखने वाला अरुण असल में एक दरिंदा निकलता है. सिद्धार्थ शॉ ने अरुण के किरदार को इतना शानदार और सच्चा तरीके से निभाया है कि स्क्रीन पर उन्हें देखते ही गुस्सा आने लगता है. उनकी एक्टिंग इतनी प्रभावशाली है कि दर्शक सच में नफरत महसूस करने लगते हैं. सीरीज में दिव्या दत्ता और संजय मिश्रा जैसे बड़े और अनुभवी कलाकार हैं, लेकिन इस बार असली लाइमलाइट सिद्धार्थ शॉ और उनकी पत्नी पूजा का किरदार निभा रही यंग एक्ट्रेस प्रसन्ना बिष्ट ने छीन ली है. दोनों की परफॉर्मेंस ने सबको छू लिया है.
आखिर क्यों रो पड़े थे एक्टर?
सीरीज रिलीज होने के बाद कुछ लोगों ने इसे देखकर पूरे मर्द समाज को दोषी ठहराना शुरू कर दिया. कई जगहों पर 80% मर्दों को गलत बताते हुए प्रोपगैंडा भी फैलाया गया. लेकिन इस सीरीज की लीड एक्ट्रेस प्रसन्ना बिष्ट ने फ़िल्मी ज्ञान के एक पॉडकास्ट में एक इमोशनल खुलासा किया. उन्होंने कहा कि सुहागरात वाला सीन शूट करने से पहले सिद्धार्थ शॉ (अरुण) फूट-फूटकर रोने लगे थे. सिद्धार्थ ने खुद भी बताया कि यह सीन शूट करना उनके लिए बहुत मुश्किल और पेनफुल था. इससे साफ होता है कि मर्द भी इमोशनल होते हैं.
सिद्धार्थ शॉ कौन हैं?
सिद्धार्थ शॉ का जन्म लखनऊ में हुआ था और वे दिल्ली में पले-बढ़े. उन्होंने थिएटर से अपना सफर शुरू किया और धीरे-धीरे फिल्मों और वेब सीरीज की दुनिया में एंट्री की. महज 19 साल की उम्र में उन्हें इम्तियाज अली जैसी बड़ी फिल्ममेकर के साथ काम करने का मौका मिला. इम्तियाज अली ने उन्हें अपनी फिल्म 'लव आज कल' में कार्तिक आर्यन के दोस्त का रोल दिया था. इसके बाद उन्होंने 'क्रिमिनल जस्टिस' सीरीज के तीसरे सीजन में रौनक का किरदार निभाया, जो काफी पसंद किया गया. 'नॉट डेटिंग' नाम के शो में भी वे नजर आए. लंबे समय से वे काम कर रहे थे, लेकिन 'चिरैया' सीरीज ने उन्हें असली पहचान और शौहरत दिलाई है. इस शो ने साबित कर दिया कि सिद्धार्थ एक बेहतरीन और इम्प्रेसिव एक्टर हैं.




