कौन हैं Tripti Dimri के रियल रोमियो? जिनसे छुपकर-छुपकर लड़ाती है इश्क; बिजनेस वर्ल्ड में है बॉयफ्रेंड का बड़ा नाम
तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट को कई पब्लिक इवेंट्स में साथ देखा गया है. दोनों ने रिलेशनशिप कन्फर्म नहीं किया, लेकिन सोशल मीडिया पोस्ट्स ने चर्चाओं को हवा दे दी है.
तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) इन दिनों अपनी नई फिल्म 'ओ रोमियो' को लेकर काफी चर्चा में हैं. इस फिल्म में वह शाहिद कपूर की प्रेमिका का किरदार निभा रही हैं. स्क्रीन पर तो वह शाहिद के साथ रोमांस करती दिख रही हैं. लेकिन असल जिंदगी में उनकी बातें किसी और के साथ चल रही हैं. पिछले कुछ महीनों से खबरें आ रही हैं कि तृप्ति सैम मर्चेंट नाम के एक बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं. सैम को 'ओ रोमियो' के प्रीमियर पर भी देखा गया था. जहां वे तृप्ति के साथ मौजूद थे. दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनके साथ-साथ दिखने की वजह से अफवाहें काफी तेज हो गई हैं.
लोग अक्सर तृप्ति और सैम को पब्लिक इवेंट्स में, एयरपोर्ट पर, डिनर डेट पर और छुट्टियों पर साथ देखते हैं. हाल ही में 30 जनवरी 2026 को सैम के बर्थडे पर तृप्ति ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बहुत ही प्यारा और दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया था. उन्होंने कई खूबसूरत तस्वीरें डालीं और लिखा कि 'हैप्पी बर्थडे @sam_marchent.
कौन हैं सैम मर्चेंट?
सैम भी तृप्ति के करियर को बहुत सपोर्ट करते दिखते हैं. जैसे ही तृप्ति को प्रभास के साथ फिल्म 'स्पिरिट' में दीपिका पादुकोण की जगह लीड रोल मिला, सैम ने खुशी जताई और उनके पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया साथ में दिल वाले इमोजी भी लगाए. सैम मर्चेंट पहले एक मॉडल थे. उन्होंने ग्लैडरैग्स मैनहंट कॉन्टेस्ट जीता था, जिससे उन्हें पहली बार काफी पॉपुलैरिटी मिली. कई सालों तक उन्होंने मॉडलिंग की और अच्छा नाम कमाया. बाद में वे बिजनेस की तरफ मुड़े और आज एक सफल इंटरप्रेन्योर हैं.
क्या करते हैं काम?
रिपोर्ट्स के अनुसार, तृप्ति और सैम ने साल 2022 के आसपास डेटिंग शुरू की थी. लेकिन पिछले कुछ महीनों से ही लोगों को इसकी ज्यादा जानकारी मिल रही है. सैम हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में काफी सफल हैं. उन्होंने गोवा में एक लग्जरी विला स्टे शुरू किया है जिसका नाम 'कासा वाटर्स' है. यह जगह काफी शानदार और VIP स्टाइल की है. इसके अलावा, वे 'अवॉर गोवा' नाम का एक इवेंट और वेडिंग वेन्यू भी चलाते हैं जो शादियों और बड़े इवेंट्स के लिए बहुत पॉपुलर है. सैम एक ट्रैवल व्लॉगर भी हैं और उन्हें घूमना-फिरना बहुत पसंद है. बॉलीवुड में उनके कई बड़े सेलेब्स से अच्छे रिश्ते हैं, जैसे दिशा पाटनी आदि, इसलिए उनका सर्कल भी काफी बड़ा है. तृप्ति डिमरी से पहले सैम के बारे में कुछ और अफवाहें भी रही हैं, लेकिन अभी फोकस तृप्ति के साथ उनकी कथित रिलेशनशिप पर है.
तृप्ति का पहले का रिलेशनशिप
सैम से पहले तृप्ति कर्णेश शर्मा के साथ रिलेशनशिप में थीं. कर्णेश, अनुष्का शर्मा के भाई हैं. उन्होंने अपनी बहन के साथ मिलकर क्लीन स्लेट फिल्म्स नाम का प्रोडक्शन हाउस शुरू किया था और कई फिल्में बनाईं. इनमें से एक फिल्म 'बुलबुल' थी, जिसमें तृप्ति ने लीड रोल निभाया था. तृप्ति और कर्णेश का रिश्ता काफी समय तक चला, लेकिन कथित तौर पर दिसंबर 2022 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था. ब्रेकअप के बाद सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने और पोस्ट्स डिलीट करने जैसी बातों से अफवाहें और पक्की हो गई थीं.





