Begin typing your search...

Salman Khan की तरह दिखने वाला ये लड़का कौन, जिसने वीर पहाड़िया की फिल्म स्क्रीनिंग पर भाईजान को लगाया गले

वीर पहाड़िया की फिल्म की स्क्रीनिंग में सलमान खान की तरह हूबहू दिखने वाला लड़का अचानक सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है. भाईजान को गले लगाने वाला यह शख्स फिल्ममेकर साजिद नाडियावाला का छोटा बेटा Sufyan Nadiadwala है.

Salman Khan की तरह दिखने वाला ये लड़का कौन, जिसने वीर पहाड़िया की फिल्म स्क्रीनिंग पर भाईजान को लगाया गले
X
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 2 Oct 2026 1:23 PM IST

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान जब किसी फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचते हैं, तो जाहिर है कि लोगों की नजरें उन पर टिक जाती हैं. लेकिन इस बार कहानी थोड़ी अलग रही. फिल्म ‘Prem Keetanu’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में सलमान खान पहुंचे तो उनके साथ नजर आए एक ऐसे शख्स ने सोशल मीडिया का ध्यान खींच लिया, जिसकी शक्ल और अंदाज देख लोग यंग सलमान से तुलना करने लगे.

इतना ही नहीं, स्क्रीनिंग के दौरान सलमान उस यंग ब्वॉय के बीच बातचीत भी हुई. इसके बाद लड़के ने सलमान खान को गले लगाया. दोनों की यह मुलाकात कैमरे में कैद हो गई और तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही चर्चा शुरू हो गई. दरअसल, यह शख्स कोई और नहीं, बल्कि फिल्ममेकर साजिद नाडियावाला के छोटे बेटे सूफयान नाडियाडवाला हैं.

कौन हैं Sufyan Nadiadwala?

सूफयान नाडियावाला फिल्ममेकर साजिद नाडियावाला और उनकी पत्नी वर्दा खान नाडियाडवाला के छोटे बेटे हैं. साजिद नाडियावाला बॉलीवुड में लंबे समय से फिल्म मेकिंग से जुड़े हुए हैं. उनके दो बेटे हैं, सुभान नाडियाडवाला और सूफयान नाडियाडवाला हैं. सूफयान फिलहाल फिल्म इंडस्ट्री में आने का कोई इरादा नहीं रखते. यानी दोनों भाइयों का करियर को लेकर रास्ता फिलहाल अलग नजर आता है.

सोशल मीडिया पर क्यों होने लगी सलमान से तुलना?

जैसे ही स्क्रीनिंग से सूफयान और सलमान की तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया यूजर्स ने सूफयान के चेहरे को गौर से देखना शुरू कर दिया. कुछ लोगों को उनका फेस कट सलमान खान से मिलता-जुलता लगा. वहीं उनकी बॉडी लैंग्वेज और खड़े होने के अंदाज ने भी लोगों का ध्यान खींचा. एक यूजर ने सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए पूछा कि आखिर यह सलमान खान जैसा दिखने वाला लड़का कौन है. कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि सूफयान की शक्ल काफी हद तक सलमान से मिलती है. हालांकि, ये सोशल मीडिया यूजर्स की व्यक्तिगत राय है.

सलमान खान और साजिद नाडियावाला का क्या है रिश्ता?

सलमान खान और साजिद नाडियावाला की दोस्ती को 30 साल से ज्यादा हो चुके हैं और वक्त के साथ यह रिश्ता प्रोफेशनल साझेदारी से आगे बढ़कर परिवार जैसा बन गया. एक इंटरव्यू साजिद ने खुद बताया गया था कि दोनों ने एक ही दिन शादी करने का फैसला किया था, लेकिन बाद में सलमान ने साजिद से शादी टालने के लिए कहा था. साजिद ने 2014 में आई ‘किक’ से साजिद ने बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया और फिल्म बड़ी हिट साबित हुई, जिसमें सलमान लीड रोल में थे. करीब 10 साल बाद दोनों ‘सिकंदर’ (2025) के लिए फिर साथ आए और उनकी पुरानी दोस्ती एक बार फिर फिल्मी पर्दे पर चर्चा में रही.

अगला लेख