Begin typing your search...

मेरा सरनेम गिल है और मुझे पता है किल कैसे करते हैं, कौन हैं शुभमन की बहन Shahneel Gill, जो ट्रेटर्स 2 में आ रहीं, क्या है इनकी पहचान

करण जौहर के आने रियलिटी वाले शो ट्रेटर्स 2 में शुभमन गिल की बहन शहनील गिल बतौर कंटेंस्टेंट आने वाली हैं. इस शो में दर्शकों को उनका नया अवतार देखने को मिलेगा. इन्हें घूमना बहुत पसंद है.

मेरा सरनेम गिल है और मुझे पता है किल कैसे करते हैं, कौन हैं शुभमन की बहन Shahneel Gill, जो ट्रेटर्स 2 में आ रहीं, क्या है इनकी पहचान
X
( Image Source:  Instagram : Shahneel Gill )

क्रिकेटर शुभमन गिल की बहन शहनील गिल जल्द ही रियलिटी शो ट्रेटर्स 2 में नजर आएंगी. सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ा एक वीडियो भी इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें शहनील अपने बारे में बताते हुए कहती हैं, 'मेरा सरनेम गिल है और मुझे पता है कि 'किल' कैसे करना है. शहनील ने इंस्टाग्राम पर शो से अपना पहली लुक शेयर किया है.

शहनील अक्सर मैच में अपने भाई का हौसला बढ़ाते हुए दिखती हैं. फिल्ममेकर करण जौहर द्वारा होस्ट किया जाने वाला ये शो धोखे, रणनीति और मनोवैज्ञानिक दांव-पेच वाला गेम है. शहनील की मेनस्ट्रीम एंटरटेनमेंट में पहली बड़ी एंट्री है.

पंजाब के फाजिल्का में शहनील का जन्म हुआ. उन्होंने चंडीगढ़ में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और फिर बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन में डिप्लोमा करने के लिए कनाडा चली गईं. ऑनलाइन अपनी पहचान बनाने से पहले, उन्होंने एक बड़ी फूड डिलीवरी कंपनी में सक्सेस कंसल्टेंट के तौर पर काम किया.

हाल के सालों में, शहनील ने लाइफस्टाइल, फैशन और फिटनेस क्रिएटर के तौर पर अपनी पहचान बनाई है. सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में इनके फॉलोअर्स हैं. अपनी बढ़ती लोकप्रियता के बावजूद, उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को पर्सनल ही रखा है. उन्हें अक्सर इंटरनेशनल मैचों और घरेलू लीग मैचों के दौरान अपने भाई को सपोर्ट करते हुए देखा जाता है.

इनके पिता किसान हैं. मां हाउस वाइफ हैं. वह अभी तक किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं रही हैं. शहनील को घूमना बहुत पसंद है और उन्हें अपने नए फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर डालना अच्छा लगता है.

इनका बर्थडे 16 दिसंबर को आता है. इनके सोशल मीडिया पर 427000 से अधिक फॉलोअर्स हैं. वह फैमिली को वैल्यू करती हैं और अपने सिद्धांतों पर चलना इन्हें पसंद है.

अगला लेख