कौन हैं Bigg Boss 20 के कंटेस्टेंट ScoutOP की रुमर्ड गर्लफ्रेंड Kaashvi Hiranandani? पोस्ट कर किया सपोर्ट, इतने जीत चुकी हैं अवॉर्ड
KaashPlays के नाम से मशहूर Kaashvi Hiranandani गेमिंग स्ट्रीमर और कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्होंने BGMI जैसे गेम्स से अपनी पहचान बनाई है. वह भारतीय गेमिंग कम्युनिटी में एक जाना-पहचाना नाम हैं.
Bigg Boss 20 में स्काउट ओपी और अरिश्फा खान के बीच हुए विवाद के बाद गेमर और कंटेंट क्रिएटर काश्वी हीरानंदानी भी चर्चा में आ गई हैं. हालिया विवाद के बीच काश्वी ने सोशल मीडिया पर स्काउट ओपी यानी तनमय सिंह के साथ फोटो शेयर कर उन्हें सपोर्ट किया. उनकी पोस्ट के बाद एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है. हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर पब्लिक के सामने कुछ नहीं कहा है.
काश्वी हीरानंदानी को लोग KaashPlays के नाम से जानते हैं. वह गेमिंग स्ट्रीमर, कंटेंट क्रिएटर और BGMI प्लेयर हैं. उन्होंने गेमिंग वीडियो और लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए अपनी पहचान बनाई है और सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है. गेमिंग के अलावा काश्वी लाइफस्टाइल, ट्रैवल और एंटरटेनमेंट से जुड़ा कंटेंट भी शेयर करती हैं.
कौन है काश्वी हीरानंदानी
instagram-@kaaashvi
instagram-@kaaashvi
काश्वी हीरानंदानी को सोशल मीडिया पर KaashPlays के नाम से भी जाना जाता है. वह भारत की जानी-मानी महिला गेमिंग स्ट्रीमर्स में से एक हैं. काश्वी ने गेमिंग वीडियो और लाइव स्ट्रीमिंग से अपने करियर की शुरुआत की. PUBG यानी BGMI और Among Us जैसे गेम्स खेलते हुए उन्होंने लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई.
इंस्टाग्राम पर काश्वी के हैं इतने फॉलोअर्स
instagram-@kaaashvi
instagram-@kaaashvi
गेमिंग के साथ काश्वी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 2.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जहां अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी पोस्ट भी शेयर करती हैं. वह ट्रैवल, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट से जुड़ा कंटेंट अपने फैंस के साथ शेयक करती रहती हैं. उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर गेमिंग के अलावा उनकी घूमने-फिरने और ग्लैमरस लाइफ की तस्वीरें और वीडियो भी देखने को मिलते हैं.
कैसे शुरू किया गेमिंग में करियर?
instagram-@kaaashvi
instagram-@kaaashvi
काश्वी ने करीब साल 2020 में गेमिंग की दुनिया में कदम रखा. उस समय PUBG भारत में काफी पसंद किया जाता था. काश्वी ने इसी दौरान गेमिंग वीडियो बनाना और लाइव स्ट्रीम करना शुरू किया. धीरे-धीरे उनके वीडियो लोगों को पसंद आने लगे और उनकी पहचान एक गेमिंग क्रिएटर के तौर पर बनने लगी. बढ़ती पॉपुलैरिटी के साथ काश्वी कई गेमिंग ग्रुप और संस्थाओं से भी जुड़ीं. वह S8UL और 8Bit Creatives जैसे गेमिंग प्लेटफॉर्म के साथ काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह Molly Design की को-ओनर भी हैं.
काश्वी को मिल चुके हैं ये अवॉर्ड
काश्वी ने गेमिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के साथ कई बड़ी अचिवमेंट्स भी हासिल की हैं. साल 2022 में उन्हें Indian Gaming Awards में फीमेल स्ट्रीमर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला था. इसके बाद 2023 में उन्हें यूट्यूब गोल्ड क्रिएटर अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है. वहीं, साल 2024 में वर्ल्ड डिजिटल डिटॉक्स डे के मौके पर काश्वी को Outstanding Social Impact Award भी दिया गया.




