Begin typing your search...

कौन हैं 26 साल की 'चिरैया' की Prasanna Bisht, जिनके किरदार ने Marital Rape पर छेड़ दी बहस

'चिरैया' वेब सीरीज मैरिटल रेप जैसे संवेदनशील मुद्दे को सामने लाती है और समाज की छुपी सच्चाई दिखाती है. Prasanna Bisht और Divya Dutta की शानदार एक्टिंग ने इसे चर्चा का विषय बना दिया है.

कौन हैं 26 साल की चिरैया की Prasanna Bisht, जिनके किरदार ने Marital Rape पर छेड़ दी बहस
X
कौन हैं उत्तराखंड की प्रसन्ना बिष्ट
( Image Source:  Instagram: prasanna_bisht )
रूपाली राय
By: रूपाली राय5 Mins Read

Updated on: 29 March 2026 6:20 AM IST

जियो हॉटस्टार पर हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'चिरैया' (Chiraiya) इन दिनों काफी चर्चा में है. यह सिर्फ 6 एपिसोड की छोटी लेकिन बहुत प्रभावशाली सीरीज है, जिसे शशांत शाह ने निर्देशित किया है. इसमें लीड रोल में दिव्या दत्ता, प्रसन्ना बिष्ट, संजय मिश्रा, सरिता जोशी, सिद्धार्थ शॉ, फैसल राशिद, टीनू आनंद और अंजुम सक्सेना जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आ रहे हैं. सीरीज में मैरिटल रेप जैसे बहुत गंभीर और संवेदनशील मुद्दे को बड़ी साहस के साथ दिखाया गया है. यह कहानी भारतीय परिवारों की उस सच्चाई को सामने लाती है, जिसे अक्सर चुप्पी से दबा दिया जाता है.

इस सीरीज में दिव्या दत्ता और प्रसन्ना बिष्ट की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. दोनों एक्ट्रेस ने अपने किरदारों को इतनी गहराई और सच्चाई से निभाया है कि लोग उनकी एक्टिंग की तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं. प्रसन्ना बिष्ट ने इस सीरीज में पूजा का किरदार निभाया है. पूजा एक पढ़ी-लिखी, जागरूक और मजबूत सोच वाली लड़की है, जो अपनी शादी के बाद जो कुछ झेलती है, उसे सहन नहीं करती.

दमदार एक्टिंग

प्रसन्ना ने इस किरदार को बहुत मजबूती, संवेदनशीलता और हिम्मत के साथ पेश किया है. बिना ज्यादा चीख-पुकार के भी उनका एक्टिंग दिल को छू जाता है. कई दर्शक कह रहे हैं कि पूजा का किरदार देखकर उन्हें सोचने पर मजबूर होना पड़ता है. खास बात यह है कि 'चिरैया' से पहले प्रसन्ना बिष्ट ने दो-तीन प्रोजेक्ट्स में काम किया था, लेकिन उनमें उनका रोल छोटा या साइड रोल ही था. अब इस सीरीज ने उन्हें पहचान दिलाई है और लोग उनके बारे में ज्यादा जानना चाहते हैं.

कौन हैं प्रसन्ना बिष्ट?

प्रसन्ना बिष्ट एक यंग टैलेंटेड एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि आर्ट डायरेक्टर भी हैं. उनका जन्म 8 अगस्त 1999 को उत्तराखंड में हुआ था. वे मुंबई में रहती हैं और वहीं से अपना करियर बना रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2021 में टीवी सीरीज 'कैंडी' से की थी. इसके बाद 2023 में फिल्म 'फर्रे' में उन्होंने छवि का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया. साल 2024 में वे 'डेढ़ बीघा जमीन' और 'ढाई आखर' जैसी फिल्मों/सीरीज में नजर आईं. इन दोनों प्रोजेक्ट्स में हालांकि उन्हें स्क्रीन पर ज्यादा समय नहीं मिला था, फिर भी उनका काम ध्यान खींचने वाला था. अब 2026 में 'चिरैया' वेब सीरीज ने उन्हें असली ब्रेक दिया है. आगे वे अमेजन प्राइम की आने वाली वेब सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' में भी नजर आएंगी. इसका पहला टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है और इसमें वे एक अलग तरह के किरदार में दिखेंगी. रियल लाइफ में प्रसन्ना बेहद ग्लैमरस और अट्रैक्टिव दिखती हैं. वे पहाड़ी बैकग्राउंड से हैं और खुद को अक्सर 'हिल्स गर्ल' कहती हैं.

'चिरैया' की कहानी

सीरीज की कहानी लखनऊ के एक समृद्ध और सम्मानित परिवार में सेट है. परिवार के मुखिया पापाजी (संजय मिश्रा) समाज में बहुत बड़े नाम वाले व्यक्ति हैं. वे महिलाओं के अधिकारों और सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन घर में स्थिति कुछ और ही है. घर की बहू कमलेश (दिव्या दत्ता) कम पढ़ी-लिखी हैं, लेकिन वे परिवार की पूरी जिम्मेदारी संभालती हैं. वे एक आदर्श बहू की तरह पति, ससुर और पूरे घर की सेवा करती हैं. वे अपने देवर अरुण (सिद्धार्थ शॉ) को अपने बेटे जैसा मानकर पाल-पोसकर बड़ी किया है. कहानी में बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब अरुण की नई बहू पूजा (प्रसन्ना बिष्ट) शादी के बाद अपने पति पर रेप का आरोप लगाती है. पूजा कहती है कि उसकी मर्जी के बिना उसके साथ जबरदस्ती की जा रही है. इस मुश्किल वक्त में पूजा को उसके अपने माता-पिता भी साथ नहीं देते. वे उसे चुप रहने की सलाह देते हैं। लेकिन इस समय पूजा का साथ उसकी जेठानी कमलेश देती है. कमलेश पहले तो हैरान और गुस्सा होती है, लेकिन धीरे-धीरे उसे समझ आता है कि उसके परिवार में क्या गलत हो रहा है.

अगला लेख