Begin typing your search...

कब से शुरू है The Great Indian Kapil Show 5, ये सितारे करेंगे शिरकत, पहले एपिसोड में सुनील ग्रोवर की मिमिक्री मचाएगी धमाल

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का पांचवां सीजन 26 सितंबर को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर शुरू होगा. इस बार भी कपिल शर्मा शो के होस्ट के रूप में नजर आएंगे. पहले एपिसोड में दृश्यम फिल्म की कास्ट नजर आएगी.

kapil sharma
X
( Image Source:  instagram-@netflix_in )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत2 Mins Read

Updated on: 25 Sept 2026 1:23 PM IST

एक बार फिर हंसते-हंसते लोटपोट होने के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि कपिल शर्मा अपने कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 5 के साथ वापसी कर रहे हैं. शो के पहले एपिसोड में अजय देवगन अपनी फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की टीम के साथ नजर आएंगे. वहीं, सुनील ग्रोवर एक बार फिर अपनी शानदार मिमिक्री से दर्शकों को हंसाते दिखाई देंगे.

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 5’ का प्रीमियर 26 सितंबर को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर होगा. शो में अजय देवगन की मस्ती, जयदीप अहलावत के ठुमके एपिसोड का मजा दोगुना कर देंगे.

कब से शुरू होगा कपिल शर्मा का शो?

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का पांचवां सीजन 26 सितंबर को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर शुरू होगा. इस बार भी कपिल शर्मा शो के होस्ट के रूप में नजर आएंगे. उनके साथ सुनील ग्रोवर, अर्चना पूरन सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा दर्शकों का मनोरंजन करेंगे.

पहले एपिसोड में कौन होंगे गेस्ट?

सीजन के पहले एपिसोड में अजय देवगन, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और जयदीप अहलावत नजर आएंगे. ये सभी अपनी आने वाली फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचेंगे. फिल्म के निर्देशक अभिषेक पाठक भी उनके साथ मौजूद रहेंगे. इस दौरान फिल्म की कहानी और इसके आखिरी हिस्से से जुड़ी बातें होंगी. साथ ही अजय देवगन और जयदीप अहलावत के बीच एक खास कनेक्शन का भी जिक्र होगा.

सुनील ग्रोवर की मिमिक्री और जयदीप का डांस

पहले एपिसोड में कॉमेडी का तड़का भी खूब लगेगा. सुनील ग्रोवर अपने मजेदार अंदाज में अजय देवगन की नकल करते नजर आएंगे. वहीं जयदीप अहलावत शो में सोना और मोना 2.0 के साथ डांस करते दिखाई देंगे. प्रोमो में अजय देवगन के मजेदार जवाबों पर नवजोत सिंह सिद्धू भी तारीफ करते नजर आते हैं.

अगला लेख