Begin typing your search...

उमर खालिद ने दिया था स्वरा का नंबर, फिर हुई फोन पर बात; ऐसे शुरू हुई फहाद-स्वरा की लव स्टोरी

हाल ही में एक पॉडकास्ट में फहाद ने बताया कि स्वरा से उनकी बातचीत करवाने वाले शख्स उमर खालिद थे. उमर ने ही फहाद को स्वरा का नंबर देकर फोन कॉल करने के लिए कहा था.

swara bhasker and fahad ahmad
X
( Image Source:  instagram-@reallyswara and @umar_khalid87 )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत2 Mins Read

Updated on: 18 Sept 2026 11:16 AM IST

स्वरा भास्कर और फहाद अहमद की लव स्टोरी की शुरुआत किसी फिल्मी सीन से कम नहीं थी. हाल ही में The Midnight Hour पॉडकास्ट में फहाद ने बताया कि उनकी बातचीत कैसे हुई और इस रिश्ते की शुरुआत करवाने में उमर खालिद का क्या कनेक्शन है.

फहाद ने बताया कि उमर ने उन्हें स्वरा का नंबर दिया और फोन करने के लिए कहा. स्वरा आमतौर पर अनजान नंबर से आई कॉल नहीं उठाती थीं, लेकिन उस वक्त वह CAA प्रदर्शन से जुड़े लोगों के कॉन्टैक्ट में थीं, इसलिए उन्होंने फहाद की कॉल का जवाब दिया. इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई.

किसने करवाई थी स्वरा और फहाद की दोस्ती?

फहाद ने पॉडकास्ट में बताया कि उमर खालिद उनके अच्छे दोस्त थे. उन्होंने ही फहाद को स्वरा का फोन नंबर दिया और कहा कि वह उनसे बात करें. फहाद ने दोस्त की बात मानी और स्वरा को कॉल कर दिया. दिलचस्प बात यह है कि स्वरा अक्सर अनजान नंबर से आए फोन कॉल पर बात नहीं करती थीं, लेकिन उस समय हालात अलग थे. वह CAA के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों से जुड़ी थीं. इसी वजह से उस दिन उन्होंने फहाद की कॉल का जवाब दिया.

कहां हुई स्वरा-फहाद की पहली मुलाकात?

instagram-@reallyswara

फोन पर बातचीत के बाद दोनों की मुलाकात विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई. इससे पहले भी स्वरा ने बताया था कि दोनों पहली बार 19 दिसंबर 2019 को मुंबई के एक CAA-NRC प्रदर्शन में मिले थे. फहाद उस प्रदर्शन के ऑर्गेनाइजर थे, जबकि स्वरा वहां बोलने पहुंची थीं. इसके बाद दोनों की मुलाकातें बढ़ती गईं और दोस्ती धीरे-धीरे रिश्ते में बदल गई.

कब की कपल ने शादी?

instagram-@reallyswara

स्वरा और फहाद ने 16 फरवरी 2023 को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी रजिस्टर की. उसी साल सितंबर में दोनों एक बेटी के माता-पिता बने, जिसका नाम राबिया रखा गया. यानी एक फोन कॉल से शुरू हुई बातचीत आगे चलकर शादी और परिवार तक पहुंच गई. शादी के बाद भी दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करते रहे हैं.

अगला लेख