Begin typing your search...

Dhurandhar-Animal की छुट्टी, पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर यश की ‘Toxic’ का तूफान, पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

रिव्यू में बंटी राय के बावजूद यश की ‘Toxic’ ने कमाई में जोरदार दहाड़ लगाई है. रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा दिखा दिया.

yash
X
( Image Source:  instagram-@thenameisyash )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 27 Aug 2026 10:21 AM IST

यश की ‘Toxic’ को रिलीज के बाद भले ही दर्शकों और क्रिटिक्स से मिले-जुले रिएक्शन्स मिल रहे हो, लेकिन कमाई के मामले में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की है. फिल्म की कहानी और ट्रीटमेंट को लेकर बहस के बीच पहले ही दिन कलेक्शन ने साफ कर दिया कि यश का स्टारडम अभी भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रहा है.

26 अगस्त को रिलीज हुई ‘Toxic’ ने ओपनिंग डे पर भारत में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर बड़ा आंकड़ा छू लिया है. वहीं, वर्ल्ड वाइड फिल्म ने 140 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की है. ऐसे में यह फिल्म पहले दिन की कमाई के लिहाज से शाहरुख की जवान और रणबीर कपूर की एनिमल को पछाड़ चुकी है. यानी रिव्यू चाहे जैसे भी हों, पैसों के मामले में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचा रही है और अब नजर इसके वीकेंड कलेक्शन पर टिकी है.

पहले दिन Toxic ने कितने करोड़ कमाए?

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘Toxic’ ने भारत में करीब 101 करोड़ रुपये नेट कमाए. वहीं, फिल्म का पहले दिन का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन लगभग 140.75 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इसमें भारत से करीब 120.75 करोड़ रुपये और विदेशों से लगभग 20 करोड़ रुपये की कमाई शामिल है. यानी रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने 140 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा छू लिया. इस शानदार शुरुआत ने बॉक्स ऑफिस पर यश की मजबूत पकड़ एक बार फिर दिखा दी है.

कन्नड़ में जबरदस्त रिस्पॉन्स, हिंदी में भी शानदार कमाई

फिल्म के कन्नड़ वर्जन को अपने होम मार्केट में बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला. कन्नड़ शो की ऑक्यूपेंसी करीब 89 फीसदी रही. हालांकि इस भाषा से कमाई 25 करोड़ रुपये से कम बताई जा रही है. वहीं हिंदी वर्जन ने फिल्म को बड़ी ताकत दी. हिंदी में पहले दिन करीब 55 करोड़ रुपये नेट कमाने की खबर है और शो की ऑक्यूपेंसी लगभग 53 फीसदी रही. तेलुगु वर्जन ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग की.

कौन-सी फिल्मों को दी टक्कर?

यश की टॉक्सिक फिल्म की ओपनिंग ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को चुनौती दे दी है. फिल्म ने सुबह के शोज के दौरान ही ‘धुरंधर’ के पूरे ओपनिंग डे कलेक्शन को पार कर लिया. इसके बाद दिन बढ़ने के साथ इसने ‘जवान’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों के पहले दिन के आंकड़ों को भी पीछे छोड़ दिया. अब सबकी नजर फिल्म के दूसरे दिन और पहले वीकेंड की कमाई पर है. अगर दर्शकों का रुझान इसी तरह बना रहा, तो ‘Toxic’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है.

अगला लेख