Begin typing your search...

टाइगर श्रॉफ नहीं Ranbir Kapoor थे बिश्नोई गैंग के टारगेट? रामायण एक्टर के घर की हुई थी रेकी, मुंबई पुलिस की जांच में क्या-क्या मिला?

टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले में नए अपडेट सामने आ रहे हैं. इस मामले में अब तक 10 लोग गिरफ्तार हुए हैं. अब कहा जा रहा है कि आरोपियों ने रणबीर कपूर के घर की भी रेकी की थी.

Ranbir Kapoor
X
( Image Source:  instagram-@ranbir__kapoor82 )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 22 Oct 2026 11:32 AM IST

18 अक्टबूर की रात टाइगर श्रॉफ पर हमला किया गया. हालांकि, फायरिंग में उनके ड्राइवर को गोली लगी और एक्टर के चेस्ट और कंधे पर चोट आई. वहीं, इस मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, लेकिन अब टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग केस की जांच अब एक नए मोड़ पर पहुंचती नजर आ रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर के मुंबई के बांद्रा स्थित घर की कथित रेकी किए जाने की बात भी सामने आई है. मुंबई क्राइम ब्रांच यह पता लगाने में जुटी है कि क्या आरोपियों ने टाइगर श्रॉफ के मामले से पहले रणबीर के घर की निगरानी की थी और क्या इन घटनाओं के पीछे कोई एक साजिश थी. हालांकि, अभी तक पुलिस ने रणबीर कपूर को पक्का निशाना बनाए जाने की पुष्टि नहीं की है.

टाइगर श्रॉफ केस से कैसे जुड़ा रणबीर कपूर का नाम?

टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में अब रणबीर कपूर का नाम भी सामने आया है. दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो आरोपियों का टारगेट रामायण एक्टर रणबीर भी थे.

क्या रणबीर के घर की हुई थी रेकी?

टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले की जांच में पुलिस अब नए सुराग तलाश रही है. इसी दौरान यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या आरोपियों ने किसी दूसरे बॉलीवुड एक्टर के घर पर भी नजर रखी थी. क्राइम ब्रांच की रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस यह जानकारी जुटा रही है कि क्या आरोपियों ने मुंबई के बांद्रा में रणबीर कपूर के घर की रेकी की थी. हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि आरोपी कब वहां पहुंचे थे, कितनी देर तक रुके थे और उनका मकसद क्या था. इन सभी सवालों के जवाब पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही मिल पाएंगे.

कौन-कौन से एक्टर थे टारगेट?

जांच से जुड़े दावों के मुताबिक, आरोपियों ने कथित तौर पर पहले सलमान खान को निशाना बनाने का सोचा था. वहीं, लॉरेंस गैंग के निशाने पर टाइगर के अलावा सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन भी थे.

तीन मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत में भेजे गए

मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने 22 अक्टूबर को राजस्थान के कोटा से तीन मुख्य आरोपियों को धर दबोचा. गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने तीनों को 31 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है. तीनों आरोपियों में रेहान उर्फ सुक्का, रितिक कुर्मी उर्फ रोशन और थाफूल सिंह शामिल है.

अगला लेख