Begin typing your search...

शादीशुदा मर्दों से संबंध रखने वाली महिलाओं पर जमकर बरसीं काजोल की बहन Tanishaa, पोस्ट लिखकर निकाली अपनी भड़ास

एक्ट्रेस काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने मैरिड मेन के साथ रिश्ते रखने वाली महिलाओं को लेकर बेबाक राय दी है. सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि ऐसी महिलाएं फेमिनिस्ट नहीं हैं, बल्कि महिलाओं के खिलाफ हैं. तनीषा ने कहा कि किसी शादीशुदा पुरुष के साथ रिश्ता उसकी पत्नी का अपमान है और इसमें पुरुष भी बराबर जिम्मेदार है.

शादीशुदा मर्दों से संबंध रखने वाली महिलाओं पर जमकर बरसीं काजोल की बहन Tanishaa, पोस्ट लिखकर निकाली अपनी भड़ास
X
( Image Source:  Instagram : Tanishaa Mukerji )

एक्ट्रेस काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी सोशल मीडिया पर अपने बेबाक विचारों के लिए जानी जाती हैं. अब उन्होंने शादीशुदा पुरुषों के साथ रिश्ते रखने वाली महिलाओं को लेकर अपनी राय साझा की है. तनीषा ने कहा कि ऐसी महिलाएं खुद को फेमिनिस्ट नहीं कह सकतीं, क्योंकि किसी शादीशुदा पुरुष के साथ रिश्ता उसकी पत्नी के लिए अपमानजनक है. उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में सिर्फ महिला ही नहीं, बल्कि शादीशुदा पुरुष भी बराबर जिम्मेदार होता है.

तनीषा ने एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा कि जो महिलाएं जानबूझकर शादीशुदा पुरुषों के साथ संबंध बनाती हैं, वे महिलाओं के हित में खड़ी होने का दावा नहीं कर सकतीं. उनके मुताबिक, किसी की शादी में दखल देना उस पुरुष की पत्नी के प्रति गलत है.

उन्होंने ऐसे पुरुषों के कैरेक्टर पर भी सवाल उठाया और कहा कि रिश्ते में शामिल दोनों लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए. तनीषा ने यह भी कहा कि ऐसी महिलाओं को बच्चों के लिए रोल मॉडल नहीं माना जाना चाहिए.

सोशल मीडिया यूजर्स ने किया सपोर्ट

तनीषा की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनको सपोर्ट किया. एक यूजर ने लिखा कि ऐसे मामलों में पुरुष और महिला दोनों बराबर जिम्मेदार होते हैं. वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि जो व्यक्ति जानबूझकर किसी की शादीशुदा जिंदगी खराब करता है, उसकी आलोचना होनी चाहिए, चाहे वह पुरुष हो या महिला. इस तरह तनीषा की पोस्ट पर लोगों के बीच रिश्तों, जिम्मेदारी और फेमिनिज्म को लेकर चर्चा शुरू हो गई.

फेमिनिज्म पर पहले भी अपनी राय रख चुकी हैं तनीषा

तनीषा इससे पहले एक पॉडकास्ट में फेमिनिज्म और इंडियन कल्चर को लेकर भी अपनी राय रख चुकी हैं. उन्होंने कहा था कि भारत में महिलाओं के सम्मान की परंपरा काफी मजबूत है. उन्होंने भगवान कृष्ण-राधा और भगवान शिव-पार्वती का उदाहरण देते हुए कहा था कि भारतीय परंपरा में महिलाओं के सम्मान को महत्व दिया गया है.

ये भी पढ़ें :क्यों आपस में लड़ पड़ी थी दोनों बहने? Kajol संग वायरल फाइट वीडियो पर Tanishaa Mukerji रिएक्शन

कैसा है तनीषा का करियर

करियर की बात करें तो तनीषा ने 2003 में फिल्म 'श्श्श्श्श' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद वह 'सरकार', 'नील 'एन' निक्की' और तमिल फिल्म 'उन्नाले उन्नाले' में नजर आईं. 'बिग बॉस 7' में रनर-अप बनने के बाद उनकी लोकप्रियता और बढ़ी.

वह 'खतरों के खिलाड़ी 7', 'झलक दिखला जा 11' और 'गैंग्स ऑफ हसीपुर' जैसे शो का भी हिस्सा रह चुकी हैं. उन्हें आखिरी बार 2024 की फिल्म 'लव यू शंकर' में देखा गया था.

अगला लेख