कौन हैं Sorab Bedi की नई गर्लफ्रेंड Delnaz Daruwala, फोटो वायरल, दोनों का मलाइका अरोड़ा से क्या कनेक्शन?
Splitsvilla X6 फेम सोराब बेदी इन दिनों अपने करियर के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. मॉडलिंग से शुरुआत करने वाले सौरभ टीवी शोज में भी नजर आ चुके हैं. निहारिका तिवारी से अलग होने के बाद उन्होंने डेलनाज दारूवाला के साथ अपना रिश्ता सार्वजनिक किया, जिसके बाद उनकी लव लाइफ सुर्खियों में आ गई.
एमटीवी के रियलिटी शो Splitsvilla X6 से चर्चा में आए सोराब बेदी इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. सोराब ने डेलनाज दारूवाला के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें साझा कर रिश्ते को साझा किया है. इसके बाद दोनों की उम्र के अंतर और उनकी लव स्टोरी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है. हालांकि सौरभ ने बाद में वो पोस्ट डिलीट कर दी.
डेलनाज दारूवाला का नाम पहले भी फैशन और मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों के बीच सामने आता रहा है. वह मॉडलिंग और मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों के सामाजिक दायरे का हिस्सा रही हैं,वह सौरभ बेदी और टीवी जगत से जुड़ी वाहीबिज मेहता की करीबी दोस्त हैं.
मलाइका अरोड़ा भी डेलनाज की पुरानी दोस्त हैं और सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं. सोराब बेदी के करियर में भी डेलनाज की अहम भूमिका रही है. सोराब ने बताया था कि मॉडलिंग के शुरुआती दिनों में डेलनाज और वाहीबिज मेहता ने उन्हें रैंप पर चलने का मौका दिया था. इसी दौरान उनकी दोस्ती इन दोनों से हुई.
डेलनाज की लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ बातें सामने आई हैं. वह मलाइका अरोड़ा और वाहीबिज मेहता के साथ वर्कआउट करती रही हैं. दोस्तों के साथ घूमना-फिरना, छुट्टियां बिताना और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होना भी उनके रूटीन का हिस्सा रहा है.डेलनाज का खाने से जुड़ा एक दिलचस्प पहलू भी है. साल 2023 में मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर घर में बने खाने की तस्वीर साझा की थी और इसके लिए डेलनाज की तारीफ की थी. इस खाने में ढोकला, भिंडी, आलू-मटर, दही भल्ला, चटनी और पूरियां जैसी चीजें शामिल थीं. इससे पता चलता है कि डेलनाज को खाना बनाना भी पसंद है.
सोराब बेदी ने अपने मॉडलिंग करियर के शुरुआती दिनों का जिक्र करते हुए बताया था कि डेलनाज दारूवाला और वाहीबिज मेहता ने उन्हें रैंप पर काम करने का मौका दिया था. इसी दौरान उनकी दोस्ती हुई.सौरभ बेदी ने डेलनाज के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था. तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे के साथ प्यार भरे अंदाज में नजर आए. सौरभ ने पोस्ट के साथ ऐसा संदेश भी दिया, जिसमें उन्होंने लोगों से डेलनाज के बारे में अच्छे कमेंट करने की अपील की.
कौन हैं सोराब बेदी?
सोराब बेदी भारतीय मॉडल, टेलीविजन एक्टर और रियलिटी शो के कंटेस्टेंट हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और धीरे-धीरे टेलीविजन की दुनिया में पहचान बनाई. एमटीवी के डेटिंग रियलिटी शो Splitsvilla X6 में हिस्सा लेने के बाद उनकी लोकप्रियता बढ़ी.
सोराब ने साल 2023 में टीवी शो चांद जलने लगा से अभिनय की दुनिया में कदम रखा. इसके बाद 2025 में वह दिलवाली दुल्हा ले जाएगी में मुख्य भूमिका निभाते नजर आए. मॉडलिंग के दौरान उन्हें फैशन शो में रैंप वॉक करने का मौका मिला.
Splitsvilla X6 में सोराब की निहारिका तिवारी के साथ जोड़ी चर्चा में रही. शो के बाद भी दोनों का रिश्ता जारी रहा, लेकिन सितंबर 2026 में निहारिका ने सोशल मीडिया पर उनके अलग होने की पुष्टि कर दी.




