क्या Disha Salian से मिले थे Sooraj Pancholi, FIR में नाम आने के बाद खुद एक्टर ने बताई सच्चाई, आदित्य ठाकरे को लेकर क्या कहा?
दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में है और इसके साथ ही एक्टर सूरज पंचोली का नाम भी सुर्खियों में आ गया है. एक्टर ने अब सफाई देते हुए कहा कि वह दिशा से कभी नहीं मिले थे.
दिशा सालियान की मौत से जुड़े मामले में एक बार फिर एफआईआर में सूरज पंचोली का नाम सामने आया है. अब खुद इस मामले में सूरज ने सामने आकर सच बताया है. एक्टर ने साफ कहा कि वह दिशा सालियान से कभी नहीं मिले और न ही उनका उनसे किसी तरह का कॉन्टैक्ट रहा.
सिर्फ दिशा ही नहीं, सूरज ने आदित्य ठाकरे से मुलाकात की बात से भी इनकार किया है. उन्होंने बताया कि पुलिस और CBI उनसे करीब चार-पांच साल पहले पूछताछ कर चुकी हैं और उनका बयान भी दर्ज किया गया था. एक्टर ने कहा कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है और जरूरत पड़ने पर वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे.
सूरज पंचोली ने दिशा सालियान को लेकर क्या कहा?
सूरज पंचोली ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर कहा कि पिछले कई सालों से उनका नाम दिशा सालियान की मौत से जुड़े विवाद में लिया जाता रहा है. एक्टर ने साफ शब्दों में कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में दिशा से कभी मुलाकात नहीं की. उनका कहना है कि दिशा से उनका कोई सीधा या किसी दूसरे व्यक्ति के जरिए भी कनेक्शन नहीं था.
क्या आदित्य ठाकरे से मिले थे सूरज पंचोली?
सूरज ने आदित्य ठाकरे को लेकर भी यही बात कही. उन्होंने कहा कि वह उनसे भी कभी नहीं मिले. एक्टर ने यह सफाई ऐसे समय दी है, जब केस को लेकर दोबारा चर्चा तेज हुई है.
CBI और पुलिस को लेकर क्या बताया?
instagram-@soorajpancholi
instagram-@soorajpancholi
सूरज पंचोली ने इस पोस्ट में यह भी बताया कि करीब चार-पांच साल पहले CBI और पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया था. सूरज ने कहा कि अगर जांच एजेंसियों को आगे भी उनसे किसी तरह की जानकारी चाहिए या दोबारा पूछताछ करनी हो, तो वह सहयोग करने के लिए तैयार हैं.
लोगों से क्या की सूरज पंचोली ने अपील?
इस पोस्ट में सूरज पंचोली ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 'वह बस इतना ही चाहते हैं कि ऐसी किसी भी चीज़ में उनका नाम घसीटने से पहले तथ्यों की जांच कर ली जाए. वह दिशा सालियान की दुर्भाग्यपूर्ण मौत से जुड़े हालात की निष्पक्ष और CBI जांच को सपोर्ट करते हैं और जो कोई भी इसे पढ़ रहा है, उनसे गुज़ारिश है कि वे न्यूज़ या सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर बात पर यकीन न करें. हेडलाइन कोई सबूत नहीं होती है और न ही बहस. टेलीविज़न पर किसी के कुछ कह देने से वह बात सच नहीं हो जाती.'
आखिर क्यों जुड़ा सूरज पंचोली का नाम?
instagram-@soorajpancholi
instagram-@soorajpancholi
दिशा सालियान की मौत के बाद से ही इस मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं और दावे सामने आते रहे हैं. इन्हीं रिपोर्ट्स और बयानों के बीच सूरज पंचोली का नाम भी कई बार सामने आया. हालांकि, सूरज ने अब इन बातों को गलत बताते हुए किसी भी तरह की भूमिका से इनकार किया है.




