Begin typing your search...

'सोनम, हो गया भाई’... सलमान खान की वायरल लाइन पर अब वांगचुक ने तोड़ी चुप्पी, टी-शर्ट देखकर दिया ऐसा जवाब!

सलमान खान का चर्चित बयान ‘सोनम, हो गया भाई’ एक बार फिर सुर्खियों में है. अभिनेता ने यह अपील सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने के लिए की थी, जिसके बाद उनकी लाइन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई. अब वांगचुक ने सलमान की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि हर किसी की अपनी मजबूरियां होती हैं.

सोनम, हो गया भाई’... सलमान खान की वायरल लाइन पर अब वांगचुक ने तोड़ी चुप्पी, टी-शर्ट देखकर दिया ऐसा जवाब!
X

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह सलमान खान का पुराना सोशल मीडिया पोस्ट है, जिसमें एक्टर ने उन्हें भूख हड़ताल खत्म करने की अपील करते हुए कहा था, ‘सोनम, हो गया भाई.’ यह लाइन बाद में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई और मीम्स का हिस्सा बन गई. अब वांगचुक ने सलमान की उस कमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

प्रखर गुप्ता के यूट्यूब पॉडकास्ट में सोनम वांगचुक को एक टी-शर्ट दिखाई गई, जिस पर सलमान खान की वही चर्चित लाइन लिखी थी. वांगचुक ने इसे हल्के अंदाज में लिया और टी-शर्ट को रखने के लिए भी तैयार हो गए. सलमान के कमेंट बारे में पूछे जाने पर वांगचुक ने कहा कि हर व्यक्ति की अपनी मजबूरियां हो सकती हैं और पब्लिक लाइफ में कई चीजों को ध्यान में रखना पड़ता है. हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह सलमान की इज्जत करते हैं.

सलमान ने छात्रों और वांगचुक से की थी अपील

दरअसल, NEET परीक्षा के कथित पेपर लीक के विरोध में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान सलमान खान ने सोशल मीडिया पर उनकी चिंता को लेकर पोस्ट किया था. उन्होंने कहा था कि छात्रों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था और सुरक्षा की मांग के लिए आवाज उठाते देखकर उन्हें खुशी हुई. इसके अगले दिन सलमान ने छात्रों से प्रदर्शन समाप्त कर अपने घर लौटने की अपील की. इसी पोस्ट में उन्होंने सोनम वांगचुक से भी भूख हड़ताल खत्म करने को कहा था. सलमान ने वांगचुक को घर का बना खाना भेजने की पेशकश भी की थी.

भूख हड़ताल से लेकर अस्पताल पहुंचने तक

सोनम वांगचुक ने 28 जून को जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी. उनके प्रदर्शन को बॉलीवुड की कई हस्तियों का समर्थन भी मिला था. बाद में दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्होंने अपना विरोध जारी रखा.

बाद में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई न करने समेत कुछ मांगों को लेकर सहमति बनने के बाद आंदोलन समाप्त हो गया. इसी दौरान सलमान खान का ‘सोनम, हो गया भाई’ वाला बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया था.

अगला लेख